इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर अपनी Freeform सेटिंग्ज़ बदलें

आप Freeform ऐप के लिए सेटिंग्ज़ कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

पृष्ठभूमि डॉट ग्रिड चालू या बंद करें

आप अपने बोर्ड पर धूसर रंग के डॉट का ग्रिड दिखा सकते हैं, जिससे आपको यह देखने में आसानी होगी कि आइटम पंक्तिबद्ध हैं या नहीं।

  1. अपने iPad पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए नए बोर्ड बटन पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • फ़ुल-स्क्रीन दृश्य में : निचले दाएँ कोने में ग्रिड बटन पर टैप करें।

    • Split View में : टूलबार में दृश्य विकल्प बटन पर टैप करें, फिर ग्रिड छिपाएँ या ग्रिड दिखाएँ पर टैप करें।

आइटम को पृष्ठभूमि ग्रिड में अलाइन करें

आप किसी आइटम का आकार बदलते या उसे मूव करते समय किनारों और पॉइंट को ग्रिड पर नज़दीकी डॉट के साथ अलाइन कर सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐप्स > Freeform पर जाएँ।

  2. ग्रिड पर स्नैप करें चालू करें।

आप बोर्ड पर काम करते समय भी इन सेटिंग्ज़ को ऐक्सेस कर सकते हैं। ऐक्शन मेनू बटन पर टैप करें, अलाइनमेंट सेटिंग्ज़ पर टैप करें, फिर “ग्रिड पर स्नैप करें” पर टैप करें।

अलाइनमेंट गाइड चालू या बंद करें

आप आइटम को अधिक सटीकता से रखने में मदद के लिए अलाइनमेंट गाइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब गाइड चालू होती हैं, तो वे आपके द्वारा किसी आइटम को बोर्ड पर ड्रैग करते समय दिखाई देती हैं और वह किसी अन्य आइटम के साथ अलाइन होती है।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐप्स > Freeform पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से किसी एक को चालू या बंद करें :

    • केंद्र गाइड : ये तब दिखाई देती हैं जब आइटम के मध्यबिंदु अलाइन होते हैं।

    • एज गाइड : ये तब दिखाई देती हैं जब आइटम के किनारे अलाइन होते हैं।

    • रिक्ति गाइड : ये तब दिखाई देती हैं जब तीन या अधिक आइटम किसी पंक्ति में समान दूरी पर होती हैं।

आप बोर्ड पर काम करते समय भी इन सेटिंग्ज़ को ऐक्सेस कर सकते हैं। ऐक्शन मेनू बटन पर टैप करें, अलाइनमेंट सेटिंग्ज़ पर टैप करें, फिर उन गाइड को चालू करें जिन्हें आप इस्तेमाल करना चाहते हैं। साथ ही, अगर आप नहीं चाहते कि बोर्ड पर आइटम को एक-दूसरे के पास मूव करते समय वे दिखाई दें, तो उन्हें बंद कर दें।

गणित के संकेत प्राप्त करें

आप चुन सकते हैं कि आपका iPad आपके द्वारा दर्ज की गई गणित की समस्याओं का किस तरह जवाब देगा।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐप्स > Freeform पर जाएँ।

  2. गणित परिणाम पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक चुनें :

    • अगर आप समस्याएँ ऑटोमैटिकली हल करना चाहते हैं : परिणाम शामिल करें चुनें। (जवाब लिखित रूप में दिखाई देता है जो आपकी लिखावट से मेल खाता है।)

    • यदि आप सुझाव दिखाना चाहते हैं : परिणाम सुझाएँ चुनें। (एक ‘हल करें’ बटन दिखाई देता है, जिसे टैप करने पर आपकी लिखाई से मेल खाता हुआ जवाब लिखित रूप में जुड़ जाता है।)

    • अगर आप गणित के परिणाम नहीं देखना चाहते : बंद चुनें।

आप बोर्ड पर काम करते समय भी इन सेटिंग्ज़ को ऐक्सेस कर सकते हैं। अधिक बटन पर टैप करें, फिर गणित परिणाम पर टैप करें।

शेयरिंग सेटिंग्ज़ प्रबंधित करें

बोर्ड शेयर करना शुरू करने के बाद, आप व्यक्तियों या सभी के लिए ऐक्सेस और अनुमतियाँ बदल सकते हैं।

  1. अपने iPad पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. वह बोर्ड खोलें, जिसकी शेयरिंग सेटिंग्ज़ आप बदलना चाहते हैं।

  3. सहयोग करें बटन पर टैप करें।

    सहभागियों की कोई सूची प्रदर्शित होती है, जिसमें दिखाया गया है कि बोर्ड में कौन काम कर रहा है।

  4. ‘शेयर किए गए बोर्ड प्रबंधित करें’ पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • संपादन के लिए बोर्ड लॉक करें : शेयर विकल्प पर टैप करें, फिर “केवल देखें” पर टैप करें।

      नोट : अगर आप नहीं चाहते कि सहभागी अन्य लोगों को आमंत्रित कर सकें, तो “केवल आपके द्वारा आमंत्रित लोग” और “केवल आप लोगों को जोड़ सकते हैं” चुनें।

    • संपादन की ऐक्सेस दें : शेयर विकल्प पर टैप करें, फिर “परिवर्तन कर सकते हैं” पर टैप करें।

    • ऐक्सेस और अनुमतियाँ व्यक्तिगत रूप से बदलें : किसी सहभागी के नाम पर टैप करें, फिर उनकी सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें।

    • लिंक की मदद से अन्य लोगों को आमंत्रित करें : शेयर विकल्प पर टैप करें, “जिस किसी के पास भी लिंक हो” पर टैप करें, वापस जाएँ बटन पर टैप करें, फिर लिंक कॉपी करें पर टैप करें।

      नोट : कोई भी व्यक्ति लिंक कॉपी करके दूसरों को भेज सकता है, लेकिन अगर आप “केवल आपके द्वारा आमंत्रित लोग” को चुनते हैं, तो केवल बोर्ड खोलने के लिए आमंत्रित किए गए लोग ही लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि सहभागी अन्य लोगों को आमंत्रित कर सकें, तो “केवल आपके द्वारा आमंत्रित लोग” और “केवल आप लोगों को जोड़ सकते हैं” चुनें।

नुस्ख़ा : आप सभी बोर्ड ब्राउज़ करते समय अपने द्वारा पहले शेयर किए गए किसी भी बोर्ड को प्रबंधित भी कर सकते हैं। इसका थंबनेल या नाम टच और होल्ड करें, फिर शेयर किया गया बोर्ड प्रबंधित करें पर टैप करें।

अपने Freeform बोर्ड को iCloud में स्टोर करें

  1. सेटिंग्ज़  > [आपका नाम] > iCloud पर जाएँ।

  2. सभी देखें पर टैप करें, फिर Freeform चालू करें।

iCloud का इस्तेमाल किए बिना बैकअप लेने के लिए, अपने iPhone, iPad या iPod touch पर एंक्रिप्ट किए गए बैकअप के बारे में Apple सहायता आलेख देखें।

अपने बोर्ड क्रमित करें

  1. अपने iPad पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. ग्रिड और सूची दृश्य के बीच स्विच करने के लिए, ग्रिड दृश्य बटन या सूची दृश्य बटन पर टैप करें।

  3. ग्रिड दृश्य बटन या सूची दृश्य बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • एक ही समय में अधिक बोर्ड (छोटे थंबनेल के साथ) देखें : सूची पर टैप करें।

    • बोर्ड को वर्णक्रमानुसार सूचीबद्ध करें (सबसे हालिया अपडेट किए गए के बजाय) : ‘नाम के अनुसार क्रमित करें’ पर टैप करें।

    • बोर्ड को इस आधार पर वर्गीकृत करें कि उन्हें अंतिम बार कितनी देर पहले खोला गया था : सभी बोर्ड देखते समय, तिथि के अनुसार सॉर्ट करें पर टैप करें, फिर समूह का उपयोग करें पर टैप करें।

    • बोर्ड ओनर के अनुसार बोर्ड वर्गीकृत करें : शेयर किए गए बोर्ड देखते समय, समूह का उपयोग करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.