इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर स्क्रीन टाइम की शुरुआत करें

आप इस बारे में जानकारी पा सकते हैं कि आप और आपके परिवार के सदस्य आपके डिवाइस पर कैसे समय बिताते हैं। इसमें यह भी शामिल है कि आप कौन-से एप्लिकेशन और वेबसाइट इस्तेमाल करते हैं और आप कितनी बार अपना डिवाइस उठाते हैं। स्क्रीन टाइम स्क्रीन से दूर रहने का समय शेड्यूल करने और ऐप के इस्तेमाल की सीमा सेट करने में आपकी मदद करता है।

स्क्रीन टाइम चालू करें

  1. सेटिंग्ज़  > स्क्रीन टाइम पर जाएँ।

  2. ऐप और वेबसाइट ऐक्टिविटी पर टैप करें, फिर ऐप और वेबसाइट ऐक्टिविटी चालू करें पर टैप करें।

    स्क्रीन टाइम सेटअप करने की स्क्रीन, यह दिखा रही है कि शुरू करने के लिए ऐप और वेबसाइट ऐक्टिविटी पर टैप करें।

अपने सभी डिवाइस पर स्क्रीन टाइम का इस्तेमाल करें

आप अपनी स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ और रिपोर्ट अपने उन सभी डिवाइस पर शेयर कर सकते हैं, जहाँ आपने समान Apple खाते में साइन इन किया है।

  1. सेटिंग्ज़  > स्क्रीन टाइम पर जाएँ।

  2. नीचे स्क्रोल करें, फिर सभी डिवाइस पर शेयर करें को चालू करें।

अपना स्क्रीन टाइम सारांश देखें

स्क्रीन टाइम चालू करने के बाद कभी भी आप अपने डिवाइस इस्तेमाल की रिपोर्ट देख सकते हैं। इसमें कुछ विशेष तरह के ऐप्स इस्तेमाल करने में आप कितना समय बिताते हैं, आप अपना iPad और दूसरे डिवाइस कितनी बार उठाते हैं, कौन-से ऐप्स आपको सबसे ज़्यादा सूचनाएँ भेजते हैं और इसके अलावा भी बहुत सारी चीज़ों का रिपोर्ट देख सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > स्क्रीन टाइम पर जाएँ।

  2. सभी ऐप और वेबसाइट ऐक्टिविटी देखें पर टैप करें, फिर आप जिस डिवाइस का उपयोग देखना चाहते हैं उसे चुनने के लिए, डिवाइस पर टैप करें।

  3. अपने साप्ताहिक इस्तेमाल का सारांश देखने के लिए, सप्ताह पर टैप करें या अपने रोज़मर्रा के इस्तेमाल का सारांश देखने के लिए, दिन पर टैप करें।

    स्क्रीन टाइम साप्ताहिक रिपोर्ट, श्रेणी या ऐप के हिसाब से ऐप पर बिताया गया कुल समय दिखाती है।

एक नज़र में अपने डिवाइस के इस्तेमाल की जानकारी जाँचने के लिए, स्क्रीन टाइम विजेट का इस्तेमाल करें

आप अपनी होम स्क्रीन पर एक स्क्रीन टाइम विजेट जोड़कर अपने डिवाइस के इस्तेमाल की जानकारी तुरंत जाँच सकते हैं। यह विजेट आपके स्क्रीन टाइम सारांश से मिली जानकारी दिखाता है। आप जितना बड़ा विजेट जोड़ेंगे, यह उतनी ही अधिक जानकारी दिखाएगा।

अगर आप फ़ैमिली शेयरिंग का इस्तेमाल करके परिवार के सदस्यों के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें, तो आप अपने परिवार समूह के लोगों की सूची देखने के लिए विजेट पर टैप कर सकते हैं। आपको जिस परिवार के सदस्य की रिपोर्ट देखनी है, उसके नाम पर टैप करें।

आप अपनी स्क्रीन पर स्क्रीन टाइम साप्ताहिक रिपोर्ट सूचना दिखाई देने पर, उस पर टैप करके भी अपना सारांश देख सकते हैं। (अगर सूचना ग़ायब हो जाती है, तो आप इसे सूचना केंद्र में ढूँढ सकते हैं।)

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.