इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संगीत चलाएँ

Apple Music में जोड़ा गया या वहाँ से डाउनलोड किया गया संगीत, iPad पर सिंक किया गया संगीत और वीडियो और iTunes Store ख़रीदारियाँ चलाएँ।

लाइब्रेरी स्क्रीन पर बाईं ओर साइडबार दिखाई देता है, जिसमें “हाल ही में जोड़े गए” शब्द हाईलाइट किए गए हैं। हाल ही में जोड़ी गई प्लेलिस्ट और ऐल्बम दाईं ओर दिखाई देती हैं। मिनी प्लेयर नीचे की ओर मौजूद है।

अपनी लाइब्रेरी से गाने चलाएँ

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर ऐल्बम या गाने जैसी किसी श्रेणी पर टैप करें। केवल iPad में संग्रहित संगीत देखने के लिए, “डाउनलोड किया गया” पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : किसी कलाकार के पूरे कैटलॉग (मिक्सिंग हिट्स और डीप कट्स) से गाने चलाने के लिए, कलाकार पृष्ठ पर जाएँ, फिर कलाकार के नाम के आगे चलाएँ बटन पर टैप करें।

  3. ब्राउज़ करने के लिए स्क्रोल करें या आपको जो चलाना है उसे ढूँढना है, तो अपने परिणामों को फ़िल्टर करने के लिए खोज फ़ील्ड में टाइप करें।

  4. किसी आइटम पर टैप करें, फिर चलाएँ पर टैप करें या किसी ऐल्बम या प्लेलिस्ट को शफ़ल करने के लिए, शफ़ल करें पर टैप करें।

    आप प्लेलिस्ट या ऐल्बम को टच और होल्ड भी कर सकते हैं, फिर “चलाएँ” पर टैप करें।

लाइब्रेरी श्रेणियों की सूची बदलने के लिए, संपादित करें पर टैप करें, फिर वे श्रेणियाँ चुनें जिन्हें आप जोड़ना चाहते हैं, जैसे शैलियाँ और संकलन। कोई भी मौजूदा श्रेणियाँ हटाने के लिए, उन पर टैप करें।

अनुशंसित गाने स्ट्रीम करें

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. आप जो संगीत चलाना चाहते हैं उसे ढूँढने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • आपके लिए तैयार की गई अनुशंसाएँ देखें : साइडबार में होम पर टैप करें, फिर किसी प्लेलिस्ट या ऐल्बम पर टैप करें।

    • देखें कि Apple Music में क्या नया है : साइडबार में नया पर टैप करें, फिर मूड, नई रिलीज़, चार्ट वगैरह के हिसाब से संगीत ढूँढें।

    • Apple Music कैटलॉग खोजें : संगीत खोजना देखें।

  3. किसी आइटम पर टैप करें, फिर चलाएँ पर टैप करें या किसी ऐल्बम या प्लेलिस्ट को शफ़ल करने के लिए, शफ़ल करें पर टैप करें।

    आप प्लेलिस्ट या ऐल्बम को टच और होल्ड भी कर सकते हैं, फिर “चलाएँ” पर टैप करें।

लॉक स्क्रीन से या अन्य ऐप इस्तेमाल करते समय संगीत चलाएँ

कंट्रोल सेंटर खोलें, फिर ऑडियो कार्ड पर टैप करें।

iPad कंट्रोल सेंटर ऑडियो कार्ड की ओर इशारा करते हुए एक ऐरो दिखाता है, जहाँ आप लॉक स्क्रीन से या किसी अन्य ऐप का इस्तेमाल करते समय, संगीत को कंट्रोल कर सकते हैं।

नज़दीकी कंप्यूटर पर शेयर किया गया संगीत चलाएँ

अगर आपके नेटवर्क पर कोई कंप्यूटर होम शेयरिंग के ज़रिए संगीत शेयर करता है, तो आप उसके संगीत को अपने iPad पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > संगीत पर जाएँ, होम शेयरिंग के नीचे साइन इन करें पर टैप करें, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें।

  2. संगीत ऐप पर जाएँ, लाइब्रेरी > होम शेयरिंग पर टैप करें, फिर शेयर की गई लाइब्रेरी चुनें।

अपना संगीत सॉर्ट करें

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर प्लेलिस्ट, ऐल्बम, गाने, TV और फ़िल्में या संगीत वीडियो पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर कोई सॉर्टिंग विधि चुनें, जैसे कि शीर्षक, कलाकार, जोड़ने की तिथि या रिलीज़ की तिथि।

जब आप Apple से फ़िल्मों, TV कार्यक्रमों, संगीत, संगीत वीडियो, ईबुक, ऑडियोबुक या रिंगटोन का ऐक्सेस ख़रीदते हैं, तब आपके पास इन आइटम को संगत iPhone, iPad, Mac, या PC पर स्थायी रूप से डाउनलोड करने का विकल्प भी होता है। Apple आपके डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट को वापस नहीं ले सकता और आप अपने इस कॉन्टेंट को इंटरनेट कनेक्शन के बिना कभी भी ऐक्सेस कर सकते हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.