इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर घर ऐप के साथ ऐक्सेसरी सेटअप करें

जब आप पहली बार घर ऐप खोलते हैं, तो सेटअप सहायक आपको घर बनाने में मदद करता है, जहाँ आप ऐक्सेसरी जोड़ सकते हैं और कमरे निर्धारित कर सकते हैं। अगर आपने किसी अन्य ऐक्सेसरी का सेटअप करते समय पहले ही घर बना लिया है, तो आप इस चरण को छोड़ दें।

घर ऐप में कोई ऐक्सेसरी जोड़ें

इससे पहले कि आप लाइट या कैमरा जैसी कोई ऐक्सेसरी जोड़ें, सुनिश्चित करें कि वह पावर सोर्स से जुड़ा हुआ है, चालू है और उसमें नेटवर्क कनेक्टिविटी है।

  1. अपने iPad पर घर ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में होम पर टैप करें, फिर ऐक्सेसरी जोड़ें पर टैप करें।

    आप स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद जोड़ें बटन पर टैप कर सकते हैं, फिर ऐक्सेसरी जोड़ें चुन सकते हैं।

  3. अगर आप कोई ऐसी Matter ऐक्सेसरी पेयर कर रहे हैं जिसे पहले किसी अन्य ऐप से पेयर किया गया था, तो अधिक विकल्प पर टैप करें, फिर अपनी ऐक्सेसरी चुनें।

  4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

नोट : Matter-सक्षम ऐक्सेसरी के लिए होम हब की ज़रूरत होती है, जैसे HomePod स्पीकर या Apple TV 4K। सभी Thread ऐक्सेसेरी के लिए Thread आधारित होम हब की आवश्यकता होती है, जैसे Apple TV 4K (तीसरी जनरेशन) वाई-फ़ाई + Ethernet, HomePod mini, समर्थित थर्ड-पार्टी बॉर्डर राउटर या एक डिवाइस जो Thread पेयरिंग का समर्थन करता है

आपको QR कोड स्कैन करना पड़ सकता है, ऐक्सेसरी (या उसके बॉक्स या दस्तावेज़) पर पाया जाने वाला 8-अंकीय HomeKit सेटअप कोड दर्ज करना पड़ सकता है या Matter-सक्षम ऐक्सेसरी के लिए 11 या 21-अंकीय कोड दर्ज करना पड़ सकता है। आपके स्कैन करने के लिए HomeKit- समर्थित स्मार्ट TV कोई QR कोड डिस्प्ले करता है। आप ऐक्सेसरी को किसी कमरे में असाइन कर सकते हैं और उसे कोई नाम दे सकते हैं और फिर Siri के साथ ऐक्सेसरी नियंत्रित करते समय इस नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सेटअप के दौरान सुझाए गए ऑटोमेशन भी जोड़ सकते हैं।

जब आप tvOS में Apple TV सेटअप करते हैं और उसे किसी कमरे में असाइन करते हैं, तो वह iPad पर घर ऐप में उस कमरे में ऑटोमैटिकली दिखाई देता है।

पेयर की गई Matter ऐक्सेसरी को सभी डिवाइस में सिंक किया जाता है और iCloud कीचेन का इस्तेमाल करके सेटिंग्ज़ ऐप में स्टोर किया जाता है, भले ही आपने उन्हें सेटअप करने के लिए किसी भी ऐप का इस्तेमाल किया हो। आप पहले से पेयर की गई ऐक्सेसरी, जो कीचेन में स्टोर है, वह आसानी से किसी अन्य Matter इकोसिस्टम ऐप में जोड़ सकते हैं। ये ऐक्सेसरी प्रबंधित करने के लिए, सेटिंग्ज़  > सामान्य पर जाएँ, फिर Matter ऐक्सेसरी पर टैप करें। Apple सहायता आलेख अपने Matter ऐक्सेसरी पेयर करें और प्रबंधित करें देखें।

कमरे में ऐक्सेसरी दिखाएँ

आप श्रेणी के अनुसार व्यवस्थित अलग-अलग कमरे, उन्हें असाइन किए गए दृश्य और कमरे की ऐक्सेसरी दिखा सकते हैं।

निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

  • अपने iPad पर घर ऐप पर जाएँ।

  • साइडबार में कमरे पर टैप करें।

  • कमरे के नाम के आगे > पर टैप करें।

किसी ऐक्सेसरी का कमरा असाइनमेंट बदलें

  1. अपने iPad पर घर ऐप पर जाएँ।

  2. कोई ऐक्सेसरी टाइल टच और होल्ड करें, फिर ऐक्सेसरी सेटिंग्ज़ पर टैप करें।

  3. कमरा पर टैप करें, फिर कोई कमरा चुनें।

कोई कमरा संपादित करें

आप किसी कमरे का नाम और वॉलपेपर बदल सकते हैं, कमरा हटा सकते हैं आदि। जब आप कमरा हटाते हैं, तो इसे असाइन की गई ऐक्सेसरी डिफ़ॉल्ट कमरे में मूव हो जाती हैं।

  1. अपने iPad पर घर ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में किसी कमरे पर टैप करें।

  3. घर टैब पर, किसी कमरे के आगे > पर टैप करें या अधिक बटन पर टैप करें, फिर कोई कमरा चुनें।

कमरे को ज़ोन में व्यवस्थित करें

आप Siri के साथ अपने घर के विभिन्न क्षेत्रों को आसानी से नियंत्रित करने के लिए कमरे को एक साथ किसी ज़ोन में समूहित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका घर दो मंज़िला है, तो आप पहली मंज़िल के कमरे नीचे के ज़ोन में असाइन कर सकते हैं। फिर आप Siri से कुछ ऐसा कह सकते हैं, जैसे “नीचे की लाइट बंद कर दो।”

  1. अपने iPad पर घर ऐप पर जाएँ।

  2. घर टैब पर किसी कमरे के आगे > पर टैप करें या अधिक बटन पर टैप करें, फिर कोई कमरा चुनें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर कमरा सेटिंग्ज़ पर टैप करें।

  4. ज़ोन पर टैप करें, फिर किसी मौजूदा ज़ोन पर टैप करें या कमरे को नए ज़ोन में जोड़ना है, तो नया बनाएँ पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.