इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर वॉइस मेमो में रिकॉर्डिंग व्यवस्थित करें

आप ऑडियो रिकॉर्डिंग पसंदीदा के रूप में चिह्नित कर सकते हैं और अपनी रिकॉर्डिंग फ़ोल्डर में व्यवस्थित कर सकते हैं।

नोट : Apple Watch रिकॉर्डिंग, हालिया डिलीट की गई रिकॉर्डिंग और पसंदीदा को स्मार्ट फ़ोल्डर में रखा जाता है, जो प्रकार और विषय वस्तु के हिसाब से, ऑटोमैटिकली फ़ाइल जमा करते हैं।

रिकॉर्डिंग पसंदीदा के रूप में चिह्नित करें

  1. अपने iPad पर वॉइस मेमो ऐप पर जाएँ।

  2. रिकॉर्डिंग की सूची में, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • उस रिकॉर्डिंग पर टैप करें जिसे आप पसंदीदा के रूप में चिह्नित करना चाहते हैं, फिर वेवफ़ॉर्म के ऊपर “पसंदीदा” बटन पर टैप करें।

    • रिकॉर्डिंग की सूची के ऊपर मौजूद “संपादित करें” पर टैप करें, एक या अधिक रिकॉर्डिंग चुनें, “फ़ोल्डर में मूव करें” पर टैप करें, फिर पसंदीदा पर टैप करें। (अगर कोई पसंदीदा फ़ोल्डर मौजूद नहीं है, तो फ़ील्ड में पसंदीदा दर्ज करके एक फ़ोल्डर बनाएँ।)

पसंदीदा के रूप में चिह्नित रिकॉर्डिंग ऑटोमैटिकली पसंदीदा फ़ोल्डर में दिखाई देती हैं।

रिकॉर्डिंग फ़ोल्डर में व्यवस्थित करें

आप संबंधित रिकॉर्डिंग के फ़ोल्डर में समूह बना सकते हैं, ताकि आप उन्हें आसानी से ढूँढ सकें।

  1. अपने iPad पर वॉइस मेमो ऐप पर जाएँ।

  2. रिकॉर्डिंग की सूची के ऊपर मौजूद संपादित करें पर टैप करें।

  3. एक या अधिक रिकॉर्डिंग चुनें, शेयर करें बटन पर टैप करें, फ़ोल्डर पर मूव करें पर टैप करें, फिर कोई फ़ोल्डर चुनें।

    एक नया फ़ोल्डर बनाने के लिए, नया फ़ोल्डर बटन पर टैप करें, फ़ोल्डर के लिए एक नाम टाइप करें, फिर सेहेजें पर टैप करें।

अपने फ़ोल्डर देखने के लिए साइडबार बटन पर टैप करें; फ़ोल्डर में मौजूद कॉन्टेंट जाँचने के लिए उस पर टैप करें।

रिकॉर्डिंग की सूची पर लौटने के लिए फ़ोल्डर के ऊपर “सभी रिकॉर्डिंग” पर टैप करें।

फ़ोल्डर डिलीट करें या दोबारा क्रमित करें

  1. अपने iPad पर वॉइस मेमो ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ोल्डर की सूची पर जाने के लिए साइडबार बटन पर टैप करें।

  3. फ़ोल्डर के ऊपर मौजूद संपादित करें पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • फ़ोल्डर डिलीट करें : फ़ोल्डर के सामने मौजूद डिलीट करें बटन पर टैप करें, फिर ट्रैस बटन पर टैप करें।

    • फ़ोल्डर का क्रम बदलें : किसी भी फ़ोल्डर के आगे “दोबारा क्रमित करें” बटन को ड्रैग करें।

  4. “पूर्ण” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.