iPad यूज़र गाइड पढ़ें और उसे बुकमार्क करें

जब आप Safari ऐप में iPad यूज़र गाइड देखते हैं, तो भाषा और देश या क्षेत्र बदल सकते हैं, बुकमार्क जोड़ सकते हैं या इसे होम स्क्रीन पर शॉर्टकट के रूप में सहेज सकते हैं। आप नुस्ख़े ऐप में भी गाइड देख सकते हैं।

Safari में iPad यूज़र गाइड पढ़ें और उसे बुकमार्क करें

  1. अपने iPad में Safari ऐप पर जाएँ।

  2. Https://support.apple.com/guide/ipad पर जाएँ।

  3. यूज़र गाइड किसी अन्य भाषा में देखने के लिए, पृष्ठ पर नीचे तक स्क्रोल करें, देश या क्षेत्र लिंक (उदाहरण के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका) पर टैप करें, फिर कोई देश या क्षेत्र चुनें।

  4. क्विक ऐक्सेस के लिए, शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक चुनें :

    • होम स्क्रीन पर जोड़ें : शॉर्टकट, होम स्क्रीन पर एक नए आइकॉन के रूप में दिखाई देता है।

    • बुकमार्क जोड़ें : बुकमार्क तब दिखाई देता है, जब आप “साइडबार दिखाएँ” बटन पर टैप करते हैं, फिर Safari में बुकमार्क पर टैप करते हैं।

“नुस्ख़े” में iPad यूज़र गाइड देखें

  1. अपने iPad में नुस्ख़े ऐप पर जाएँ।

  2. “नुस्ख़े” संग्रह दिखाई देने तक “साइडबार दिखाएँ” बटन या नुस्ख़े कलेक्शन वापसी बटन पर टैप करें, फिर iPad (यूज़र गाइड के नीचे) पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.