इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपना iPad बेचें, किसी को दें या ट्रेड करें

अपना iPad बेचने, किसी को देने या ट्रेड करने से पहले, Apple सहायता आलेख अपना iPhone या iPad बेचने, किसी को देने या ट्रेड करने से पहले क्या करें देखें और निम्नलिखित काम ज़रूर करें :

  • iPad का बैकअप लें। अगर आप अपना iPad दूसरे से बदलते हैं, तो अपने नए iPad पर बैकअप रीस्टोर करने के लिए, सेटअप सहायक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अगर आप अपने iPad को अपने पास मौजूद किसी अन्य iPad से बदल रहे हैं, तो अपने ऐप्स और डेटा एक iPad से दूसरे iPad में मूव करने के लिए, iCloud में अतिरिक्त मुफ़्त स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेटिंग्ज़  > सामान्य > iPad ट्रांसफ़र या रीसेट करें > शुरू करें पर जाएँ, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

  • iCloud और iTunes और App Store से साइन आउट करें। सेटिंग्ज़ > [आपका नाम] पर जाएँ, नीचे स्क्रोल करें, साइन आउट करें पर टैप करें, अपने Apple खाते का पासवर्ड दर्ज करें, फिर बंद करें पर टैप करें।

  • ऐसा सारा कॉन्टेंट और सेटिंग्ज़ मिटाएँ जिनमें व्यक्तिगत जानकारी शामिल है। अगर आपने अपने iPad के लिए पहले कभी Find My चालू किया था, तो iPad का डेटा मिटा देने पर, ऐक्टिवेशन लॉक हटा दिया जाता है जिससे यह नए ओनर के लिए तैयार हो जाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.