इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Safari को कस्टमाइज़ करने के लिए, एक्सटेंशन पाएँ

आप अपने ब्राउज़र के काम करने के तरीक़े को कस्टमाइज़ करने के लिए एक्सटेंशन इंस्टॉल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक्सटेंशन ख़रीदारी करते समय कूपन ढूँढने, वेबसाइटों पर कॉन्टेंट ब्लॉक करने आदि में आपकी मदद कर सकते हैं।

Safari एक्सटेंशन जोड़ें

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. खोज फ़ील्ड की दाईं ओर एक्सटेंशन प्रबंधित करें बटन पर टैप करें, फिर “एक्सटेंशन प्रबंधित करें” पर टैप करें।

  3. App Store में एक्सटेंशन ब्राउज़ करने के लिए अधिक एक्सटेंशन पर टैप करें।

  4. जब आपको अपना मनचाहा ऐप मिल जाए, तो क़ीमत पर टैप करें या अगर ऐप मुफ़्त है, तो प्राप्त करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

नोट : iPad पर Safari के लिए आपकी ओर से इंस्टॉल किए गए एक्सटेंशन जो अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध हैं, वे उन सभी iPhone, iPad या Mac पर Safari सेटिंग्ज़ में दिखाई देंगे, जिनमें आपने समान Apple खाते से साइन इन किया है। इससे उन्हें ढूँढना और डाउनलोड करना आसान हो जाता है।

Safari एक्सटेंशन सेटिंग्ज़ बदलें

आप अपने ब्राउज़र के काम करने के तरीक़े को कस्टमाइज़ करने के लिए कोई एक्सटेंशन इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी भी समय Safari एक्सटेंशन चालू या बंद कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. खोज फ़ील्ड की दाईं ओर एक्सटेंशन प्रबंधित करें बटन पर टैप करें, फिर “एक्सटेंशन प्रबंधित करें” पर टैप करें।

  3. प्रत्येक एक्सटेंशन पर टैप करें जिसे आप अनुमति देना चाहते हैं, फिर प्रत्येक एक्सटेंशन को कितनी ऐक्सेस देनी है यह चुनने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    महत्वपूर्ण : अपने इंस्टॉल किए गए एक्सटेंशन जाँचें और पक्का करें कि आपको इस बात की जानकारी हो कि वे क्या करते हैं।

किसी वेबसाइट के लिए Safari एक्सटेंशन सेटिंग्ज़ बदलें

आप अपनी पूरी Safari सेटिंग्ज़ बदले बिना, किसी वेबसाइट के लिए एक्सटेंशन चालू या बंद कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. खोज फ़ील्ड की दाईं ओर एक्सटेंशन प्रबंधित करें बटन पर टैप करें, फिर “एक्सटेंशन प्रबंधित करें” पर टैप करें।

  3. प्रत्येक एक्सटेंशन चालू या बंद करें

कोई Safari एक्सटेंशन हटाएँ

  1. होम स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करें, फिर वह एक्सटेंशन खोजें जिसे आप हटाना चाहते हैं।

  2. एक्सटेंशन आइकॉन को टच और होल्ड करें, “ऐप डिलीट करें” पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.