इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad का डेटा मिटाएँ

आप अपने iPad से अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कॉन्टेंट और सेटिंग्ज़ (जैसे गोपनीयता और नेटवर्क सेटिंग्ज़) सुरक्षित रूप से मिटा सकते हैं। जब आप अपने iPad का डेटा मिटा देते हैं, तो यह फ़ैक्टरी सेटिंग्ज़ पर रीस्टोर कर दिया जाता है। अगर आप अपने iPad की सेटिंग्ज़ रीसेट करना चाहते हैं, लेकिन अपना व्यक्तिगत कॉन्टेंट बनाए रखना चाहते हैं, तो iPad सेटिंग्ज़ डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करें देखें।

“इस iPad का डेटा मिटाएँ” स्क्रीन।

आपके शुरू करने से पहले

अपने iPad का बैकअप लें, ताकि आप बाद में किसी दूसरे डिवाइस पर अपना डेटा रीस्टोर कर सकें।

सेटिंग्ज़ का इस्तेमाल करके iPad का डेटा मिटाएँ

  1. सेटिंग्ज़  > सामान्य > iPad ट्रांसफ़र या रीसेट करें पर जाएँ।

  2. सभी कॉन्टेंट और सेटिंग्ज़ मिटाएँ पर टैप करें।

  3. अगर पूछा जाए, तो अपना iPad पासकोड या Apple खाते का पासवर्ड दर्ज करें।

  4. पुष्टि करने के लिए “जारी रखें” पर टैप करें।

    अगर आपके पास eSIM है, तो आप अपने eSIM का डेटा मिटाना या उसे रखना चुन सकते हैं। अगर आप अपने eSIM का डेटा मिटाते हैं, तो आपको अपना मोबाइल प्लान दोबारा सक्रिय करने के लिए, अपने कैरियर से संपर्क करना होगा।

अपने Mac या Windows डिवाइस का इस्तेमाल करके iPad का डेटा मिटाएँ

  1. अपने iPad को USB या USB-C केबल का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करें।

  2. अपने Mac पर, Finder विंडो खोलने के लिए Finder आइकॉन पर क्लिक करें या अपने Windows डिवाइस पर Apple डिवाइस ऐप खोलें।

    अगर आपका Mac, macOS 10.14 या इससे पहले के संस्करण पर चल रहा है या आपके Windows डिवाइस में Apple डिवाइस ऐप नहीं है, तो इसके बजाय iTunes खोलें।

  3. Finder साइडबार (स्थान के नीचे) में जाकर, iPad आइकॉन पर क्लिक करें, फिर विंडो के शीर्ष पर मौजूद “सामान्य” पर क्लिक करें।

  4. ‘iPad रीस्टोर करें’ पर क्लिक करें, फिर पुष्टि करने के लिए ‘रीस्टोर करें’ पर क्लिक करें।

    नोट : अगर आपने Find My में साइन इन किया हुआ है, तो रीस्टोर करें पर क्लिक करने से पहले, आपको साइन आउट करना होगा।

ट्रबलशूटिंग के लिए, Apple सहायता आलेख अपना iPhone, iPad या iPod फ़ैक्टरी सेटिंग्ज़ पर रीस्टोर करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.