इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Freeform बोर्ड में इमेज, स्कैन, लिंक और अन्य फ़ाइल जोड़ें

आप Freeform बोर्ड में कोई भी तस्वीर या वीडियो जोड़ सकते हैं या अपने iPhone कैमरे से नई तस्वीर या वीडियो ले सकते हैं। आप अपने बोर्ड पर अलग-अलग प्रकार की फ़ाइलें स्कैन करके, लिंक करके या डालकर भी जोड़ सकते हैं।

Freeform बोर्ड जिस पर कई फ़ाइलें डाली हुई हैं : 3D इमेज फ़ाइल, लिंक, वीडियो, स्टिकर और तस्वीर। 3D इमेज फ़ाइल चुनी हुई है और उसका रोटेशन बटन और फ़ॉर्मैटिंग टूल दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर, वीडियो, स्टिकर, लिंक या अन्य फ़ाइल जोड़ें

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए “नया बोर्ड” बटन पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • मीडिया बटन पर टैप करें, किसी विकल्प पर टैप करें, फिर काम पूरा होने के बाद “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

    • आइटम को अपने क्लिपबोर्ड पर कॉपी करें, ख़ाली स्थान पर टैप करें, फिर मेन्यू दिखाई देने पर “पेस्ट करें” पर टैप करें।

    • कॉन्टेंट हब से अपने बोर्ड में प्रीमियम इमेज जोड़ने के लिए टूलबार में कॉन्टेंट हब बटन पर टैप करें, संवाद के ऊपरी हिस्से में किसी वस्तु की श्रेणी पर टैप करें और फिर बोर्ड में जोड़ने के लिए किसी प्रीमियम इमेज पर टैप करें। कोई भी व्यक्ति प्रीमियम कॉन्टेंट हब की इमेज का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन उन पर से वॉटरमार्क हटाने के लिए आपको Apple Creator Studio का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

तस्वीर, वीडियो या अन्य फ़ाइल जैसे किसी भी मीडिया आइटम का प्रीव्यू देखने के लिए उस पर डबल टैप करें।

Apple Intelligence* चालू होने पर, आप Image Playground का इस्तेमाल करके Freeform में ख़ास इमेज बना सकते हैं। Image Playground का इस्तेमाल करके मूल इमेज बनाना देखें।

नोट : आप अपने iPhone या iCloud Drive में सहेजी गई फ़ाइल सम्मिलित कर सकते हैं। अधिकांश फ़ाइल प्रकार के लिए, Freeform सम्मिलित की गई फ़ाइल की कॉपी बनाता है। जब आप किसी सहयोगी Keynote प्रस्तुतीकरण, Numbers स्प्रेडशीट या Pages दस्तावेज़ में लिंक जोड़ते हैं, तो आपके Freeform बोर्ड में सहभागी, iCloud में शेयर की गई फ़ाइल पर मूव करने के लिए, कार्ड पर टैप कर सकते हैं। (अगर आप चाहते हैं कि अन्य लोग फ़ाइल पर सहयोग कर पाएँ, तो आपको उसे iCloud में सहेजना होगा।)

दस्तावेज़ स्कैन करें और जोड़ें

आप कोई काग़ज़ी दस्तावेज़ स्कैन कर सकते हैं और उसे Freeform छोड़े बिना PDF के रूप में अपने बोर्ड में जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए “नया बोर्ड” बटन पर टैप करें।

  3. मीडिया बटन पर टैप करें, फिर “दस्तावेज़ स्कैन करें” पर टैप करें।

  4. iPhone कैमरा इस तरह से रखें कि दस्तावेज़ स्क्रीन पर दिखाई दे।

    iPhone ऑटोमैटिकली पृष्ठ को कैप्चर करता है। स्कैन को मैनुअली कैप्चर करने के लिए “ऑटो शटर” बटन पर टैप करें, “तस्वीर लें” बटन पर टैप करें या वॉल्यूम बटन दबाएँ; स्कैन किए गए दस्तावेज़ में आप जितना हिस्सा चाहते हैं, उसे चुनने के लिए कोनों को ड्रैग करें, फिर “रखें” पर टैप करें।

  5. अतिरिक्त पृष्ठ स्कैन करें, फिर काम पूरा होने पर पूर्ण बटन पर टैप करें।

आपके स्कैन के प्रथम पृष्ठ की इमेज वाला कोई कार्ड आपके बोर्ड पर दिखाई देता है।

नुस्ख़ा : अपने स्कैन को iCloud Drive या अपने iPhone पर सहेजने के लिए, कार्ड चुनें, प्रीव्यू बटन पर टैप करें, शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर फ़ाइल में सहेजें पर टैप करें।

कोई तस्वीर या वीडियो फ़ॉर्मैट करें

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. तस्वीर या वीडियो वाला कोई बोर्ड खोलें

  3. किसी तस्वीर या वीडियो पर टैप करें, ताकि सबसे नीचे फ़ॉमैर्टिंग टूल दिखने लगें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • तस्वीर क्रॉप या मास्क करें : मास्क क्रॉप करें बटन पर टैप करें।

    • तस्वीर की पृष्ठभूमि हटाएँ : इमेज संशोधित करें बटन पर टैप करें, फिर पृष्ठभूमि हटाएँ पर टैप करें। अगर तस्वीर की पृष्ठभूमि पारदर्शी नहीं बनाई जा सकती, तो इसका मतलब है कि ‘पृष्ठभूमि हटाएँ’ की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

      नुस्ख़ा : आप बिना पृष्ठभूमि के भी इमेज पेस्ट कर सकते हैं। तस्वीर या वीडियो की पृष्ठभूमि पर मौजूद विषय हटाएँ देखें।

    • शैडो जोड़ें, कोने गोलाकार करें, वर्णन जोड़ें आदि : अधिक बटन पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

    • तस्वीर या वीडियो बदलें : तस्वीर या वीडियो चुनें, इमेज संशोधित करें बटन या फ़िल्म संशोधित करें बटन पर टैप करें, “बदलें” पर टैप करें, फिर प्रतिस्थापन चुनें।

    • तस्वीर या वीडियो प्रीव्यू करें : प्रीव्यू बटन पर टैप करें अथवा तस्वीर या वीडियो पर डबल-टैप करें।

      किसी फ़िल्म का फ़ुल स्क्रीन में प्रीव्यू करने के लिए, उस पर डबल-टैप करें।

किसी तस्वीर को ऑटो क्रॉप करें

अगर आपने Apple Creator Studio को सब्सक्राइब किया है, तो आप ऑटो क्रॉप का इस्तेमाल करके ऐसे सुझाव स्मार्ट तरीक़े से जनरेट कर सकते हैं, जिनसे इमेज की कंपोज़ीशन बेहतर होती है।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. इमेज वाला कोई बोर्ड खोलें, मास्क कंट्रोल देखने के लिए इमेज पर डबल-टैप करें, फिर क्रॉपिंग सुझावों का प्रीव्यू देखने के लिए “ऑटो क्रॉप” पर टैप करें।

  3. अपनी इमेज अपडेट करने के लिए सुझाव पर टैप करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

सुपर रिज़्योल्यूशन की मदद से रिज़्योल्यूशन बढ़ाएँ

अगर आपने Apple Creator Studio को सब्सक्राइब किया है, तो आप तस्वीर का रिज़्योल्यूशन बढ़ाने के लिए सुपर रिज़्योल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे वे और ज़्यादा साफ़ हो जाती हैं।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. एक इमेज वाला बोर्ड खोलें, इमेज पर टैप करें, फिर इमेज निरीक्षक बटन पर टैप करें।

  3. सुपर रिज़्योल्यूशन पर टैप करें।

Image जनरेशन का इस्तेमाल करके नई इमेज बनाएँ

अगर आपने Apple Creator Studio को सब्सक्राइब किया है, तो आप समझदारी से इमेज बनाने और मौजूदा इमेज को संपादित करने के लिए इमेज जनरेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह फ़ीचर सभी देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। अधिक जानने के लिए Apple सहायता आलेख Apple Creator Studio का परिचय देखें।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. एक बोर्ड खोलें, फिर टूलबार में कॉन्टेंट हब बटन पर टैप करें।

    नोट : अगर आप Freeform में पहली बार इमेज जनरेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी आयु सीमा ऐप से शेयर करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। इमेज जनरेशन सभी आयु के लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है, इसलिए माता-पिता या अभिभावक को अपने परिवार के समूह में बच्चों और किशोरों के लिए यह फ़ीचर चालू करना होगा। फ़ैमिली शेयरिंग सेटअप करें देखें।

  3. इमेज जनरेट करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    अगर आपसे कोई इमेज भेजने के लिए कहा जाए, तो “एक बार अनुमति दें” या “हमेशा अनुमति दें” चुनें। इसे रीसेट करने के लिए, “अधिक” बटन पर टैप करें, इंटेलिजेंस फ़ीचर पर टैप करें, फिर “अनुमतियाँ रीसेट करें” पर टैप करें।

  4. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • बोर्ड पर इमेज जोड़ें : “डालें” बटन पर टैप करें।

    • इमेज सहेजें : सहेजें बटन पर टैप करें, फिर चुनें कि आप इमेज को कहाँ सहेजना चाहते हैं।

महत्वपूर्ण : इमेज जनरेशन का उपयोग सीमाओं के अधीन है। अपना उपयोग स्टेटस जाँचने के लिए, “अधिक” बटन पर टैप करें, इंटेलिजेंस फ़ीचर पर टैप करें, फिर “उपोग स्टेटस दिखाएँ” पर टैप करें।

किसी आकृति के अंदर इमेज डालें

आप किसी आकृति का इस्तेमाल इमेज के लिए मास्क या फ़्रेम के रूप में कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपनी तस्वीर को किसी वृत्त के अंदर रख सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए “नया बोर्ड” बटन पर टैप करें।

  3. बोर्ड पर कोई तस्वीर जोड़ें या अन्य इमेज जोड़ें।

  4. कॉन्टेंट हब बटन पर टैप करें, आकार जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर कोई आकार चुनें।

  5. आकृति को इमेज के ऊपर रखें, फिर उसे और इमेज, दोनों को चुनें

  6. फ़ॉर्मैटिंग टूल के सबसे निचले हिस्से में मौजूद अधिक बटन पर टैप करें, फिर "आकृति के साथ मास्क करें" पर टैप करें।

साथ ही, किसी इमेज को फ़्रेम के रूप में इस्तेमाल करने के लिए, किसी आकृति पर ड्रैग करें।

इसे आकृति से हटाने के लिए, मास्क की गई इमेज चुनें, निचले हिस्से में मौजूद फ़ॉर्मैटिंग टूल में अधिक बटन पर टैप करें, फिर "मास्क रीसेट करें" पर टैप करें।

नुस्ख़ा : समर्थित ऐप्स (जैसे नोट्स, तस्वीर, Safari आदि) से Freeform बोर्ड में कोई तस्वीर, वीडियो, फ़ाइल या लिंक जोड़ने के लिए, उसे चुनें और अन्य ऐप में शेयर करें बटन पर टैप करें, Freeform ऐप आइकॉन पर टैप करें, फिर नया बोर्ड या किसी मौजूदा बोर्ड के नाम पर टैप करें। (अगर आप चाहते हैं कि अन्य लोग आपके बोर्ड में आइटम जोड़ सकें, तो आपको उसे iCloud में सहेजना होगा।)

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.