इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Siri के साथ Apple Intelligence का इस्तेमाल करें

Siri एक इंटेलिजेंट सहायक है जो आपके iPhone में पहले से मौजूद होता है। यह रोज़मर्रा के कार्यों को सरल और तेज़ बनाने में मदद करता है। Apple Intelligence* की मदद से Siri में नई डिज़ाइन आई है जो ज़्यादा प्राकृतिक और मददगार है। Siri को सक्रिय किए जाने पर Siri खोज फ़ील्ड दिखाई देता है और उसे बंद किए जाने तक वहीं रहता है, ताकि आप Siri से बात करते समय अपना काम जारी रख सकें।

अगर अनुरोध करते समय आप शब्दों में अटक जाएँ, तो Siri भी आपकी बात को समझकर जवाब देती है। उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं, "Siri, अलार्म सेट करो—नहीं रुको, मेरा मतलब 10 मिनट का टाइमर सेट करो—चलो ऐसा करो, 15 मिनट का टाइमर सेट करो।" Siri को समझ आता है कि आप क्या कहना चाहते हैं और 15 मिनट के लिए एक टाइमर शुरू करता है।

अपनी आवाज़ का इस्तेमाल करने के अलावा, आप Siri के लिए अनुरोध टाइप कर सकते हैं। आप अपने Apple उत्पादों से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए, Siri की उत्पाद जानकारी पर भी टैप कर सकते हैं।

साथ ही, आपकी अनुमति से Siri अधिक विशेष जानकारी पाने के लिए ChatGPT में भी टैप कर सकती है। Apple Intelligence के साथ ChatGPT का इस्तेमाल करें देखें।

iPhone जो लॉक स्क्रीन पर कीबोर्ड दिखा रहा है। Siri का अनुरोध कीबोर्ड के शीर्ष पर दिखाई देता है।

नोट : Apple Intelligence सभी iPhone मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** नवीनतम उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए, पक्का करें कि आप iOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है। Siri की उपलब्धता और फ़ीचर भाषा और देश और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होते हैं। अधिक जानकारी के लिए, iOS और iPadOS फ़ीचर की उपलब्धता वेबसाइट देखें।

Siri के लिए टाइप करें

अगर आपको बोलकर अनुरोध नहीं करना है, तो आप टाइप करके Siri से अपनी बात कह सकते हैं—उदाहरण के लिए, जब आप किसी मीटिंग या लाइब्रेरी जैसी शांत जगह पर हों।

तुरंत टाइप करके Siri से बात करने के लिए, स्क्रीन के निचले भाग पर डबल-टैप करें, फिर अपना अनुरोध दर्ज करें।

अगर Apple Intelligence बंद है या आपकी भाषा या क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है, तो आप अभी भी ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग बदलकर Siri से टाइप करके बात कर सकते हैं। Siri ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्ज़ बदलें देखें।

Siri से ऐसे अनुरोध करें जो संदर्भ बनाए रखें

Apple Intelligence की मदद से, आप Siri से ऐसे अनुरोध कर सकते हैं जो आपके पिछले अनुरोधों पर आधारित होते हैं, जो आपने अभी कहा है उसका संदर्भ बनाए रखें।

उदाहरण के लिए, आप कुछ ऐसा कह सकते हैं या टाइप कर सकते हैं, “इस सीज़न में सैन फ़्रांसिस्को जायंट्स कैसा खेल रहे हैं?” फिर पूछें, “उनका अगला मैच कब है?” और आख़िर में : “Add that to my calendar.”

  1. Siri को ऐक्टिवेट करें, फिर अनुरोध करें।

  2. अनुरोध करने के तुरंत बाद फिर से अनुरोध करें।

अपने Apple प्रोडक्ट के बारे में Siri से सवाल पूछें

आप अपने iPhone के साथ-साथ iPad, Mac, Apple TV 4K, Apple Watch, AirPods और HomePod जैसे अन्य Apple उत्पादों से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए Siri की उत्पाद जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Siri को ऐक्टिवेट करें, फिर किसी समर्थित भाषा में ऐसा कुछ कहें या टाइप करें :

  • “Where do I name a group text on iPhone?”

  • “I want to block someone from texting me on my iPhone. How do I do that?”

  • “How do I make the text on my iPhone bigger?”

  • “Tell me how to connect my AirPods to iPhone?”

  • “How do I change what shows up in Control Center on my iPhone?”

  • “How do I play sound from my TV through HomePod?”

  • “How do I use Apple Pay on iPhone?”

  • “How do I take a screenshot?”

नोट : Apple Intelligence और गोपनीयता के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple Intelligence और गोपनीयता देखें। गोपनीयता और Siri के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Siri, डिक्टेशन और गोपनीयता देखें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.