iPhone पर भुगतान की जानकारी भरें

जब आपके फ़िज़िकल और वर्चुअल कार्ड नंबर Apple वॉलेट में सहेजे गए होते हैं, तब आप ऑटोफ़िल का इस्तेमाल करके जहाँ Apple Pay उपलब्ध नहीं है उन ऐप्स और ऑनलाइन साइटों पर भुगतान की जानकारी ऑटोमैटिक रूप से भर सकते हैं । आप अपने सहेजे गए भुगतान विकल्पों को प्रबंधित करने के लिए, ऑटोफ़िल कार्ड जोड़ सकते हैं, संपादित कर सकते हैं और हटा सकते हैं।

आपके ऑटोफ़िल कार्ड iCloud कीचेन में सहेजे जाते हैं, ताकि आप उन्हें ऐसे अन्य डिवाइस पर भी ऐक्सेस कर सकें जहाँ आप समान Apple खाते से साइन इन हैं

Apple वॉलेट में फ़िज़िकल कार्ड नंबर सहेजें

भले ही आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड Apple Pay को समर्थन नहीं करता हो, तब भी आप कार्ड नंबर Apple वॉलेट में जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर वॉलेट ऐप पर जाएँ।

  2. अधिक बटन पर टैप करें, फिर “ऑटोफ़िल” पर टैप करें।

  3. Face ID, Touch ID या अपने पासकोड से प्रमाणित करें, फिर “कार्ड जोड़ें” पर टैप करें।

  4. जानकारी स्कैन करने के लिए अपने कार्ड को फ़्रेम में रखें या कार्ड विवरण मैनुअली दर्ज करें।

ऑटोफ़िल कार्ड अपडेट करें या हटाएँ

आप भुगतान की जानकारी को संपादित या डिलीट कर सकते हैं और अपने ऑटोफ़िल कार्ड प्रबंधित कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर वॉलेट ऐप पर जाएँ।

  2. अधिक बटन पर टैप करें, फिर “ऑटोफ़िल” पर टैप करें।

  3. Face ID, Touch ID या अपने पासकोड से प्रमाणित करें, फिर विवरण देखने के लिए किसी कार्ड पर टैप करें।

  4. इनमें से कोई एक काम करें :

    • कार्ड की जानकारी अपडेट करें : संपादित करें पर टैप करें।

    • कार्ड की जानकारी डिलीट करें : “ऑटोफ़िल से हटाएँ” पर टैप करें।

      नोट : ऑटोफ़िल से किसी कार्ड को हटाने से वह Apple Pay से नहीं हटता।

वर्चुअल कार्ड नंबर देखें

जिन ऐप्स या वेबसाइटों पर Apple Pay उपलब्ध नहीं है, वहाँ ख़रीदारी करते समय अपना असली कार्ड नंबर छिपाने और धोखाधड़ी से बचने के लिए, वर्चुअल कार्ड नंबर का इस्तेमाल करें (समर्थित कार्ड के लिए उपलब्ध)।

  1. अपने iPhone पर वॉलेट ऐप पर जाएँ।

  2. किसी समर्थित कार्ड (जैसे, Apple Cash या Apple Card) पर टैप करें।

  3. कार्ड नंबर बटन पर टैप करें, फिर Face ID, Touch ID या अपने पासकोड से प्रमाणित करें।

  4. कॉपी करने के लिए वर्चुअल कार्ड नंबर पर टैप करें।

चेकआउट के दौरान भुगतान की जानकारी भरें

जब Apple Pay उपलब्ध न हो, तब आप ऑटोफ़िल की मदद से Apple वॉलेट में सहेजे गए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का कार्ड नंबर, समाप्ति की तिथि और सुरक्षा कोड भर सकते हैं। आप नए कार्ड की जानकारी स्कैन करने के लिए iPhone कैमरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. चेकआउट के दौरान, भुगतान की जानकारी फ़ील्ड पर टैप करें।

  2. इनमें से कोई एक काम करें :

    • Apple वॉलेट में सहेजा गया कार्ड चुनें : ऑनस्क्रीन कीबोर्ड के ऊपर किसी भुगतान कार्ड पर टैप करें।

    • नए कार्ड का इस्तेमाल करें : “कार्ड स्कैन करें” पर टैप करें, फिर अपने कार्ड को फ़्रेम में रखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.