इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर पॉडकास्ट ट्रांसक्रिप्ट देखें

पॉडकास्ट ऐप में, आप एपिसोड की ट्रांसक्रिप्ट देख और खोज सकते हैं।

नोट : ट्रांसक्रिप्ट की उपलब्धता भाषा और देश या क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। Apple सहायता आलेख iPhone और iPad पर Apple Podcasts में कार्यक्रम फ़ॉलो करें और चलाएँ देखें।

ट्रांसक्रिप्ट देखें

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. इनमें में से कोई एक काम करें :

    • एपिसोड की जानकारी देखते समय : ट्रांसक्रिप्ट अनुभाग पर नीचे को स्क्रोल करें। आप अधिक बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर ट्रांसक्रिप्ट देखें पर टैप करें।

    • “अभी चल रहा है” से : ट्रांसक्रिप्ट देखें बटन पर टैप करें। (“अभी चल रहा है” स्क्रीन खोलने के लिए हो सकता है कि आपको मिनी प्लेयर पर टैप करना पड़े।)

फ़ुल-स्क्रीन वीडियो मोड में देखने के दौरान ट्रांसक्रिप्ट उपलब्ध नहीं होते हैं। इसके बजाय, आप सबटाइटल (यदि उपलब्ध हो) देखने के लिए कैप्शन बटन पर टैप करें।

आप अलग-अलग तरह से ट्रांसक्रिप्ट के साथ इंटरऐक्ट कर सकते हैं। स्टैटिक ट्रांसक्रिप्ट दृश्य में, आप टेक्स्ट चुन सकते हैं और यह निर्धारित कर सकते हैं कि उस बिंदु से चलाया जाना है, कॉपी करना है या शेयर करना है। “अभी चल रहा है” स्क्रीन पर स्क्रोल की जा रही ट्रांसक्रिप्ट में, आप किसी भी अनुच्छेद पर टैप करके एपिसोड में उस बिंदू पर पहुँच सकते हैं या उस अनुच्छेद को टच और होल्ड कर सकते हैं ताकि आप उस बिंदू से उसे शेयर कर सकें।

“अभी चल रहा है” स्क्रीन पर ट्रांसक्रिप्ट छिपाने के लिए नीचे की ओर स्वाइप करें, वॉल्यूम स्लाइडर के नीचे ट्रांसक्रिप्ट छिपाएँ बटन पर टैप करें।

ट्रांसक्रिप्ट खोजें

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. कोई ट्रांसक्रिप्ट देखते समय, इनमें से कोई एक काम करें :

    • “अभी चल रहा है” से : ट्रांसक्रिप्ट पर ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर “खोजें” पर टैप करें।

    • एपिसोड विवरण या “आगामी” सेक्शन से : ट्रांसक्रिप्ट खोजें बटन पर टैप करें।

  3. इसके अलावा, खोज फ़ील्ड में खोज विकल्प बटन पर भी आप टैप कर सकते हैं, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि पूरा शब्द या कैपिटलाइज़ेशन भी खोज नतीजों से मेल खाना चाहिए या नहीं।

आप किसी एपिसोड को चलाते हुए इसे पढ़ सकते हैं। एपिसोड में किसी विशेष समय पर जाने के लिए, किसी पैराग्राफ़ पर टैप करें, फिर “चलाएँ” पर टैप करें (अगर यह दिखाई देता है)।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.