इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करें

विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके आप अपने सामने की चीज़ों के बारे में तुरंत जान सकते हैं, चाहे वह आपके आस-पास के माहौल में हो या आपके iPhone की स्क्रीन पर।

अपने iPhone कैमरा को ऐसे मॉडल्स पर इस्तेमाल करके जिनमें कैमरा कंट्रोल है, अपने आस-पास के माहौल के बारे में जानने के लिए क्लिक और होल्ड करें। जैसे किसी रेस्टोरेंट या व्यवसाय के बारे में जानकारी देखना; टेक्स्ट का अनुवाद करना, उसका सारांश होने देना या उसे ज़ोर से पढ़ना; पौधों और जानवरों की पहचान करना; अपने आस-पास के ऑब्जेक्ट के लिए विज़ुअली खोज करना; सवाल पूछना आदि। iPhone 17e, iPhone 16e, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर, आप ऐक्शन बटन या लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज़ करके या कंट्रोल सेंटर को खोलकर विज़ुअल इंटेलिजेंस को ऐक्सेस कर सकते हैं। कैमरा कंट्रोल इस्तेमाल करने के अतिरिक्त विकल्प देखें।

अपनी iPhone स्क्रीन पर मौजूद किसी भी ऐप के कॉन्टेंट के बारे में अधिक जानने के लिए, केवल वही बटन दबाएँ, जिसका आप स्क्रीनशॉट लेने के लिए इस्तेमाल करते हैं। आप विज़ुअली खोज सकते हैं, प्रश्न पूछ सकते हैं और काम कर सकते हैं, जैसे किसी फ़्लायर या आमंत्रण को कैलेंडर ईवेंट में बदलना।

विज़ुअल इंटेलिजेंस में किसी ईवेंट विक्लप से कोई फ़्लायर। ईवेंट बनाने और संपादित करने वाले बटनों के साथ स्क्रीन के नीचे एक कैलेंडर ईवेंट दिखाई देता है।

नोट : Apple Intelligence* सभी iPhone मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।*** नवीनतम उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए, पक्का करें कि आप iOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

स्थान के बारे में जानकारी पाएँ

आप विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके अपने सामने किसी व्यवसाय के बारे में वर्णन प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि संचालन के घंटे, उपलब्ध सेवाएँ और संपर्क जानकारी। व्यवसाय के आधार पर, आप समीक्षाएँ और रेटिंग भी देख सकते हैं, रिज़र्वेशन कर सकते हैं या डिलीवरी के लिए ऑर्डर दे सकते हैं।

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें या कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद व्यवसाय की ओर रखें।

  3. कैमरा कंट्रोल पर फिर से क्लिक करें या स्क्रीन के शीर्ष पर व्यवसाय के नाम पर टैप करें, फिर व्यवसाय के आधार पर, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • संचालन के घंटे देखें : “शेड्यूल” पर टैप करें।

    • डिलीवरी के लिए ऑर्डर दें : ऑर्डर पर टैप करें।

    • मेनू और दी जाने वाली सेवाएँ देखें : मेनू पर टैप करें।

    • रिज़र्वेशन करें : “रिज़र्व करें” पर टैप करें।

    • व्यवसाय को कॉल करें, इसकी वेबसाइट देखें वगैरह : अधिक बटन पर टैप करें।

  4. विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें या स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

जानवरों और पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त करें

आप जानवरों और पौधों की पहचान करने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें या कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद किसी जानवर या पौधे की ओर रखें।

  3. स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद परिणाम पर टैप करें।

  4. परिणाम बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

अपनी iPhone स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट के बारे में अधिक जानें

आप अपने iPhone पर जो देख रहे हैं उसके बारे में अधिक जानने के लिए, आप विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ऐप्स में खोज सकते हैं, सीधे संबंधित वेबसाइट पर जा सकते हैं, अपने कैलेंडर में इवेंट जोड़ सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं।

स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट के लिए विज़ुअल इंटेलिजेंस ऐक्सेस करना हो, तो ये काम करें :

  1. साइड बटन और “वॉल्यूम बढ़ाएँ” बटन को एक साथ तेज़ी से दबाएँ और छोड़ें और इस तरह स्क्रीनशॉट लें।

  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद विज़ुअल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल करके, इनमें से कोई एक काम करें :

    • एक जैसे आइटम वेब पर खोजने के लिए खोजें बटन पर टैप करें।

    • किसी विशिष्ट आइटम को हाइलाइट करने के लिए उस पर अपनी उँगली स्वाइप करें और वह विशिष्ट आइटम खोजें।

    • ChatGPT से ऑनस्क्रीन मौजूद कॉन्टेंट के बारे में प्रश्न पूछने के लिए, “पूछें” बटन पर टैप करें।

    • कैलेंडर इवेंट बनाने के लिए “कैलेंडर में जोड़ें” पर टैप करें।

    • वेबसाइट पर टैप करें और संबंधित वेबसाइट पर जाएँ।

    • टेक्स्ट के छोटे सारांश के लिए “सारांशित करें” पर टैप करें।

    • टेक्स्ट की ऑडियो चलाने के लिए, “ज़ोर से पढ़ें” पर टैप करें।

    • पहचाने गए पौधे या जानवर पर टैप करके, उसके बारे में अधिक जानें।

  3. स्क्रीनशॉट डिलीट करने के लिए बंद करें बटन पर टैप करें या इसे सहेजने के लिए चयनित बटन पर टैप करें।

टेक्स्ट से इंटरैक्ट करें

आप अपने चारों ओर मौजूद टेक्स्ट के साथ कई तरीक़ों से इंटरैक्ट करने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप विज़ुअल इंटेलिजेंस से टेक्स्ट को सारांशित या उसका अनुवाद करवा सकते हैं या उसे पढ़वा सकते हैं। विज़ुअल इंटेलिजेंस टेक्स्ट में मौजूद संपर्क जानकारी, जैसे कि फ़ोन नंबर और ईमेल पते, वेबसाइटों की पहचान कर सकता है। साथ ही, टेक्स्ट के प्रकार के आधार पर क्रिया कर सकता है।

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें या कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद किसी टेक्स्ट की ओर करें।

  3. कैमरा कंट्रोल पर फिर से क्लिक करें या टेक्स्ट का विश्लेषण करने के लिए, स्क्रीन पर नीचे मौजूद गोले पर टैप करें।

  4. टेक्स्ट के आधार पर, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • टेक्स्ट का छोटा सारांश पढ़ें : स्क्रीन के नीचे "सारांशित करें" पर टैप करें।

    • टेक्स्ट का अनुवाद करें : स्क्रीन के नीचे "अनुवाद करें" पर टैप करें।

    • टेक्स्ट को ज़ोर से पढ़ते हुए सुनें : स्क्रीन पर सबसे नीचे “ज़ोर से पढ़ें” पर टैप करें।

    • किसी फ़ोन नंबर पर कॉल करें, ईमेल शुरू करें, कैलेंडर ईवेंट बनाएँ या किसी वेबसाइट पर जाएँ : स्क्रीन पर सबसे नीचे फ़ोन नंबर, ईमेल पते, तिथि या वेबसाइट पर टैप करें। सभी उपलब्ध विकल्प देखने के लिए, “अधिक” बटन पर टैप करें।

  5. टेक्स्ट परिणाम बंद करने के लिए, “बंद करें” बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

किसी पोस्टर या फ़्लायर पर मौजूद विवरण से एक कैलेंडर इवेंट बनाएँ

किसी पोस्टर या फ़्लायर पर इवेंट दिखने पर, आप कैलेंडर ऐप में इवेंट बनाने के लिए विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें या कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone के कैमरे को उस पोस्टर या फ़्लायर की ओर रखें जिसमें भविष्य की तिथि है, फिर कैलेंडर में जोड़ें पर टैप करें।

  3. इवेंट बनाएँ पर टैप करें।

    इवेंट की जानकारी संपादित करें या बदलें पर टैप करें, फिर Done बटन पर टैप करें।

  4. यह इवेंट ऑटोमैटिकली आपके कैलेंडर ऐप में जुड़ जाता है।

  5. Close बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए, स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

विज़ुअली समान दिखने वाली इमेज खोजें

आप अपने आस-पास मौजूद आइटम जैसे आइटम खोजने के लिए विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) को क्लिक और होल्ड करें या कोई अतिरिक्त विकल्प इस्तेमाल करें।

  2. अपने iPhone कैमरा को अपने सामने मौजूद किसी ऑब्जेक्ट की ओर करें।

  3. एक जैसी इमेज खोजने के लिए खोजें बटन पर टैप करें।

  4. खोज परिणाम बंद करने के लिए बंद करें बटन पर टैप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस को बंद करने के लिए स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

नोट : आपके खोज प्रदाता की उपयोग की शर्तों और डेटा गोपनीयता नीतियों के अधीन।

कैमरा कंट्रोल इस्तेमाल करने के अतिरिक्त विकल्प

iPhone 17e, iPhone 16e, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर, आप विज़ुअल इंटेलिजेंस के लिए कैमरा कंट्रोल इस्तेमाल करने के बजाए निम्नलिखित में से एक विकल्प इस्तेमाल करने का विकल्प चुन सकते हैं :

  • ऐक्शन बटन : विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने के लिए, अपने iPhone पर बाईं ओर मौजूद ऐक्शन बटन को कस्टमाइज़ करें। ऐक्शन बटन को कस्टमाइज़ करें देखें।

  • लॉक स्क्रीन : विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने के लिए, अपनी लॉक स्क्रीन पर सबसे नीचे एक विज़ुअल इंटेलिजेंस कंट्रोल जोड़ें। अपनी लॉक स्क्रीन संपादित करें या कोई नई लॉक स्क्रीन बनाएँ देखें।

  • कंट्रोल सेंटर : कंट्रोल सेंटर खोलने के लिए, स्क्रीन पर शीर्ष-दाएँ कोने से नीचे की ओर स्वाइप करें, फिर विज़ुअल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस बटन पर टैप करें।

यदि आप ChatGPT एक्सटेंशन चालू करते हैं, तो आप अपने आस-पास की चीज़ों की जानकारी ChatGPT से पूछने के लिए विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सटेंशन चालू करने और उपलब्धता के बारे में जानने के लिए Apple Intelligence के साथ ChatGPT का इस्तेमाल करें देखें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.