इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

ऐडजस्ट करें iPhone कैसे आपके टच पर प्रतिक्रिया देता है

अगर आपको हाथ काँपने या फ़ाइन मोटर कंट्रोल जैसी समस्या है या फिर आपको हाथ की मदद से निपुणता के साथ काम करने में कठिनाई हो रही है, तो आप ऐडजस्ट कर सकते हैं कि iPhone टचस्क्रीन टैप, स्वाइप और टच-एंड-होल्ड जेस्चर पर कैसे प्रतिक्रिया दे। आप सेट कर सकते हैं कि iPhone तेज़ या धीमे टच को पहचान सके और एक से ज़्यादा टच को नज़रअंदाज़ कर सके। आप सट कर सकते हैं कि स्क्रीन टच करने पर iPhone न जागे या अगर आपने iPhone को ग़लती से हिला दिया है, तो आप “पहले जैसा करने के लिए हिलाएँ” को बंद कर सकें।

टैप, स्वाइप और एकाधिक टच के लिए सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > टच > “टच सुविधाएँ” पर जाएँ, फिर “टच सुविधाएँ” चालू करें।

  2. आप निम्नलिखित से कोई एक काम करने के लिए iPhone कॉन्फ़िगर सकते हैं :

    • लंबे या छोटे टच पर प्रतिक्रिया दे : होल्ड अवधि चालू करें, फिर घटाएँ बटन या बढ़ाएँ बटन पर टैप करके अवधि ऐडजस्ट करें।

      नोट : जब आप होल्ड अवधि चालू करते हैं, तब अवधि के भीतर के टैप और स्वाइप नज़रअंदाज़ किए जाते हैं। जब होल्ड अवधि चालू हो, तब आप स्वाइपिंग आसान बनाने के लिए स्वाइप जेस्चर चालू कर सकते हैं।

    • होल्ड अवधि चालू होने पर स्वाइपिंग आसान बनाएँ : होल्ड अवधि चालू करें, फिर स्वाइप जेस्चर पर टैप करें। स्वाइप जेस्चर चालू करें, फिर कोई स्वाइप जेस्चर शुरू होने से पहले जो मूवमेंट आवश्यक है, वह चुनें।

    • एकाधिक टच को सिंगल टच की तरह ट्रीट करें : “दोहराना नज़रअंदाज़ करें” चालू करें, फिर घटाएँ बटन या बढ़ाएँ बटन पर टैप कर के एकाधिक टच के बीच अनुमत समय की मात्रा को ऐडजस्ट करें।

    • जिस प्राथमिक या अंतिम जगह आप टच करते हैं, उस पर प्रतिक्रिया दें : टैप सहायता के नीचे, “प्रारंभिक टच स्थान का इस्तेमाल करें” या “अंतिम टच स्थान का इस्तेमाल करें” में से कोई एक चुनें।

      अगर आप “प्रारंभिक टच स्थान का इस्तेमाल करें” चुनते हैं, तो iPhone आपके पहले टैप के स्थान का इस्तेमाल करता है—उदाहरण के लिए, जब आप होम स्क्रीन पर किसी ऐप पर टैप करते हैं।

      अगर आप “अंतिम टच स्थान का इस्तेमाल करें” चुनते हैं, तो ऊँगली के उठते ही iPhone टैप को पंजीकृत कर लेता है। iPhone टैप पर प्रतिक्रिया देता है, जब आप किसी ख़ास समय अवधि के दौरान अपनी उँगली उठाते हैं। समय ऐडजस्ट करने के लिए घटाएँ बटन या जोड़ें बटन पर टैप करें। आपके जेस्चर विलंब से ज़्यादा प्रतीक्षा करने पर, आपका iPhone अन्य जेस्चर पर प्रतिक्रिया दे सकता है, जैसे कि ड्रैग जेस्चर।

      नोट : जब आप टैप सहायता चालू करते हैं, तो अवधि के भीतर के टैप और स्वाइप नज़रअंदाज़ किए जाते हैं। जब होल्ड अवधि चालू हो, तब आप स्वाइपिंग आसान बनाने के लिए स्वाइप जेस्चर चालू कर सकते हैं।

    • टैप सहायता चालू होने पर स्वाइपिंग आसान बनाएँ : “प्रारंभिक टच स्थान का इस्तेमाल करें” या “अंतिम टच स्थान का इस्तेमाल करें” में से कोई एक चुनें, फिर स्वाइप जेस्चर पर टैप करें। स्वाइप जेस्चर चालू करें, फिर कोई स्वाइप जेस्चर शुरू होने से पहले जो मूवमेंट आवश्यक है, वह चुनें।

“टच और होल्ड करें” जेस्चर के लिए सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें

आप “टच और होल्ड करें” जेस्चर का इस्तेमाल करके अतिरिक्त विकल्प या क्रियाएँ देख सकते हैं, जो आप कर सकते हैं या कॉन्टेंट का प्रीव्यू दिखा सकते हैं। अगर आपको यह जेस्चर करने में समस्या हो रही है, निम्नलिखित करें :

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > Touch पर जाएँ, फिर हैप्टिक टच या 3D और हैप्टिक टच पर टैप करें।

  2. Touch अवधि चुनें— तेज़ या धीमा।

  3. किसी 3D Touch वाले iPhone पर, आप आवश्यक दबाव चुन सकते हैं — हल्का, मध्यम या दृढ़।

  4. स्क्रीन के तल पर इमेज पर अपनी नई सेटिंग टेस्ट करें।

सक्रिय करने के लिए टैप करें को बंद करें

समर्थित iPhone मॉडल पर, आप स्क्रीन पर टच करके अपने iPhone को सक्रिय करना रोक सकते हैं। सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > Touch पर जाएँ, फिर “सक्रिय करने के लिए टैप करें” को बंद करें।

“पहले जैसा करने के लिए हिलाएँ” को बंद करें

अगर आप अपने iPhone को अक्सर ग़लती से हिला देते हैं, तो आप “पहले जैसा करने के लिए हिलाएँ” को बंद कर सकते हैं। सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > Touch पर जाएँ।

नुस्ख़ा : टेक्स्ट संपादन पहले जैसा करने के लिए, तीन उँगली से बाएँ स्वाइप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.