इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone से फ़ाइल को स्टोरेज डिवाइस, सर्वर या क्लाउड पर ट्रांसफ़र करें

iPhone और कंप्यूटर के साथ, आप किसी बाहरी स्टोरेज डिवाइस, फ़ाइल सर्वर या iCloud, Box या Dropbox जैसी क्लाउड स्टोरेज सेवा का इस्तेमाल करके फ़ाइलें ट्रांसफ़र कर सकते हैं।

बाहरी स्टोरेज डिवाइस से फ़ाइलें ट्रांसफ़र करें

  1. अपने iPhone या कंप्यूटर को किसी बाहरी स्टोरेज डिवाइस, जैसे USB ड्राइव या SD कार्ड से कनेक्ट करें।

    iPhone से कनेक्ट करने के लिए, आपको केबल अडैप्टर की ज़रूरत हो सकती है। बाहरी स्टोरेज डिवाइस कनेक्ट करें देखें।

    नोट : अगर iPhone पर यह पूछते हुए कोई अलर्ट दिखता है कि इस कंप्यूटर पर भरोसा करना है या नहीं, तो भरोसा करें चुनें। Apple सहायता आलेख ‘इस कंप्यूटर पर भरोसा करें’ अलर्ट के बारे में देखें।

  2. स्टोरेज डिवाइस पर फ़ाइलें कॉपी करने के लिए किसी समर्थित ऐप (जैसे फ़ाइल या पृष्ठ) का इस्तेमाल करें। फ़ाइल और फ़ोल्डर व्यवस्थित करें देखें।

  3. स्टोरेज डिवाइस डिस्कनेक्ट करें, फिर उस डिवाइस से कनेक्ट करें जहाँ आप कॉपी की गई फ़ाइलें दिखाना चाहते हैं।

  4. फ़ाइल को कनेक्टेड डिवाइस पर कॉपी करें। Mac यूज़र गाइड में Mac के साथ अन्य स्टोरेज डिवाइस कनेक्ट करें और उनका इस्तेमाल करें देखें।

कोई बाहरी स्टोरेज डिवाइस ऐक्सेस करें

आप किसी कनेक्टेड बाहरी स्टोरेज डिवाइस का नाम बदल सकते हैं, उसे मिटा सकते हैं और उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे ब्राउज़ करें पर टैप करें।

  3. स्थान के नीचे स्टोरेज डिवाइस का नाम टच और होल्ड करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • स्टोरेज डिवाइस का नाम बदलें : [डिवाइस] का नाम बदलें पर टैप करें।

    • स्टोरेज डिवाइस मिटाएँ : मिटाएँ पर टैप करें।

    • स्टोरेज डिवाइस के बारे में जानकारी प्राप्त करें : जानकारी प्राप्त करें पर टैप करें।

बाहरी स्टोरेज डिवाइस की फ़ॉर्मैटिंग बदलें

आप फ़ाइल ऐप का इस्तेमाल करके, USB-C पोर्ट वाले iPhone मॉडल पर बाहरी ड्राइव को APFS (Apple फ़ाइल सिस्टम), ExFAT या MS-DOS (FAT) फ़ाइल फ़ॉर्मैट में जल्दी से बदल सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे ब्राउज़ करें पर टैप करें।

  3. स्थान के नीचे स्टोरेज डिवाइस का नाम टच और होल्ड करें, फिर “मिटाएँ” पर टैप करें :

  4. डिवाइस के लिए एक फ़ॉर्मैट चुनें। उदाहरण के लिए, APFS, ExFAT या MS-DOS (FAT), फिर “मिटाएँ” पर दोबारा टैप करें।

किसी कंप्यूटर या फ़ाइल सर्वर से कनेक्ट करें

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के नीचे ब्राउज़ करें पर टैप करें।

  3. स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित अधिक बटन पर टैप करें।

  4. “सर्वर से कनेक्ट करें” पर टैप करें।

  5. स्थानीय होस्टनाम या नेटवर्क पता दर्ज करें, फिर कनेक्ट करें पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : जब आप किसी कंप्यूटर या फ़ाइल सर्वर से कनेक्ट होते हैं, तो “सर्वर से कनेक्ट करें” स्क्रीन पर हालिया सर्वर सूची में यह दिखाई देता है। किसी हालिया सर्वर से कनेक्ट करने के लिए, उसके नाम पर टैप करें।

  6. चुनें कि आप कैसे कनेक्ट करना चाहते हैं :

    • गेस्ट : अगर शेयर किया गया कंप्यूटर गेस्ट ऐक्सेस की अनुमति देता है, तो आप गेस्ट यूज़र के रूप में कनेक्ट कर सकते हैं।

    • पंजीकृत यूज़र : अगर आप पंजीकृत यूज़र चुनते हैं, तो अपना यूज़र नाम और पासवर्ड दर्ज करें।

  7. अगला पर टैप करें, फिर ब्राउज़ करें साइडबार (शेयर किए गए के नीचे) में सर्वर वॉल्यूम या शेयर किया गया फ़ोल्डर चुनें।

फ़ाइल सर्वर से डिस्कनेक्ट करने के लिए, ब्राउज़ करें साइडबार में सर्वर के आगे मौजूद बाहर निकालें बटन पर टैप करें।

फ़ाइल शेयर करने के लिए अपना Mac सेटअप करने की जानकारी के लिए Mac यूज़र गाइड में Mac पर फ़ाइल शेयरिंग सेटअप करें देखें।

बॉक्स या ड्रॉपबॉक्स जैसी क्लाउड स्टोरेज सेवा से फ़ाइलें ट्रांसफ़र करें

नोट : सब्सक्रिप्शन शुल्क लागू हो सकता है।

  1. अपने iPhone या कंप्यूटर पर, अपनी क्लाउड स्टोरेज सेवा के निर्देशों का पालन करके वे फ़ाइलें अपलोड करें जिन्हें आप शेयर करना चाहते हैं।

  2. iPhone पर शेयर की गई अपनी फ़ाइलें ऐक्सेस करने के लिए, फ़ाइल ऐप पर जाएँ, स्क्रीन के नीचे ब्राउज़ करें पर टैप करें, फिर स्थान के नीचे स्टोरेज सेवा के नाम पर टैप करें।

    कंप्यूटर पर शेयर की गई फ़ाइलें ऐक्सेस करने के लिए, सेवा के निर्देशों का पालन करें।

चयनित फ़ाइलें डाउनलोड रखें

आप वे फ़ाइलें डाउनलोड करके रख सकते हैं जिन्हें आप हमेशा अपने iPhone पर ऐक्सेस करना चाहते हैं। अगर आप ऑफ़लाइन रहते हुए इन फ़ाइल में बदलाव करते हैं, तो ऑनलाइन होने पर आपके बदलाव iCloud के साथ सिंक हो जाएँगे।

  1. अपने iPhone पर फ़ाइल ऐप पर जाएँ।

  2. उस फ़ाइल का पता लगाएँ जिसे आप डाउनलोड करके रखना चाहते हैं।

  3. जिस फ़ाइल को आप डाउनलोड करके रखना चाहते हैं उसे टच और होल्ड करें, फिर खुलने वाले मेन्यू में “डाउनलोड रखें” पर टैप करें।

    अगर मेन्यू में डाउनलोड रखें विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो फ़ाइल पहले से ही आपके iPhone पर है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.