इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर संगीत चलाएँ

Apple Music में जोड़ा गया या वहाँ से डाउनलोड किया गया संगीत, iPhone पर सिंक किया गया संगीत और वीडियो और iTunes Store ख़रीदारियाँ चलाएँ।

Siri: आप Siri का इस्तेमाल संगीत खोजने और चलाने, लाइब्रेरी में संगीत जोड़ने और अन्य कामों के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, ऐसा कुछ Siri से पूछें, “Play something I like.” Siri की मदद से संगीत और पॉडकास्ट चलाएँ देखें।

प्लेलिस्ट, कलाकार, ऐल्बम, गाने, संगीत वीडियो और डाउनलोड सहित श्रेणियों की एक सूची दिखाने वाला लाइब्रेरी टैब। हाल ही में जोड़ी गई हेडिंग सूची के नीचे दिखाई देती है। वर्तमान गाने का शीर्षक दिखाने वाला मिनी प्लेयर और “पॉज़ करें” और “अगला” बटन स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखाई देते हैं।

अपनी लाइब्रेरी से गाने चलाएँ

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर ऐल्बम या गाने जैसी किसी श्रेणी पर टैप करें। केवल iPhone में संग्रहित संगीत देखने के लिए, “डाउनलोड किया गया” पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : किसी कलाकार के कैटलॉग (मिक्सिंग हिट और डीप कट) से गाने चलाने के लिए, कलाकार के पृष्ठ पर जाएँ, फिर कलाकार के नाम के आगे मौजूद चलाएँ बटन पर टैप करें।

  3. ब्राउज़ करने के लिए स्क्रोल करें या आपको जो चलाना है उसे ढूँढना है, तो अपने परिणामों को फ़िल्टर करने के लिए खोज फ़ील्ड में टाइप करें।

  4. किसी आइटम पर टैप करें, फिर चलाएँ पर टैप करें या किसी ऐल्बम या प्लेलिस्ट को शफ़ल करने के लिए, शफ़ल करें पर टैप करें।

    आप प्लेलिस्ट या ऐल्बम को टच और होल्ड भी कर सकते हैं, फिर “चलाएँ” पर टैप करें।

लाइब्रेरी श्रेणियों की सूची बदलने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, संपादन सेक्शन पर टैप करें, फिर वे श्रेणियाँ चुनें जिन्हें आप जोड़ना चाहते हैं, जैसे कि शैलियाँ और संकलन। कोई भी मौजूदा श्रेणियाँ हटाने के लिए, उन पर टैप करें।

अनुशंसित गाने स्ट्रीम करें

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. आप जो संगीत चलाना चाहते हैं उसे ढूँढने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • आपके लिए तैयार की गई अनुशंसाएँ देखें : होम पर टैप करें, फिर किसी प्लेलिस्ट या ऐल्बम पर टैप करें।

    • देखें कि Apple Music में नया क्या है : नया पर टैप करें, फिर मूड, नई रिलीज़, चार्ट वगैरह के हिसाब से संगीत ढूँढें।

    • Apple Music कैटलॉग खोजें : संगीत खोजना देखें।

  3. किसी आइटम पर टैप करें, फिर चलाएँ पर टैप करें या किसी ऐल्बम या प्लेलिस्ट को शफ़ल करने के लिए, शफ़ल करें पर टैप करें।

    आप प्लेलिस्ट या ऐल्बम को टच और होल्ड भी कर सकते हैं, फिर “चलाएँ” पर टैप करें।

लॉक स्क्रीन से या अन्य ऐप इस्तेमाल करते समय संगीत चलाएँ

कंट्रोल सेंटर खोलें, फिर ऑडियो कार्ड पर टैप करें।

नुस्ख़ा : आप कंट्रोल सेंटर में संगीत पहचान कंट्रोल जोड़कर, अपने iPhone पर या उसके नज़दीक चल रहे गीत की पहचान भी कर सकते हैं। कंट्रोल सेंटर खोलें, शीर्ष पर बाईं ओर जोड़ें बटन पर टैप करें, सबसे नीचे “कंट्रोल जोड़ें” पर टैप करें, फिर “संगीत की पहचान करें” कंट्रोल पर टैप करें। गाना चलाते हुए, कंट्रोल सेंटर खोलें, फिर संगीत की पहचान करें बटन पर टैप करें।

iPhone कंट्रोल सेंटर ऑडियो कार्ड की ओर इशारा करते हुए एक ऐरो दिखाता है, जहाँ आप लॉक स्क्रीन से या किसी अन्य ऐप का इस्तेमाल करते समय, संगीत को कंट्रोल कर सकते हैं।

नज़दीकी कंप्यूटर पर शेयर किया गया संगीत चलाएँ

अगर आपके नेटवर्क पर कोई कंप्यूटर होम शेयरिंग के ज़रिए संगीत शेयर करता है, तो आप उसके संगीत को अपने iPhone पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संगीत पर टैप करें।

  3. होम शेयरिंग के नीचे “साइन इन करें” पर टैप करें, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें।

  4. संगीत ऐप पर जाएँ, लाइब्रेरी > होम शेयरिंग पर टैप करें, फिर शेयर की गई लाइब्रेरी चुनें।

कॉन्टेंट प्रतिबंध सेट करें

आप स्पष्ट कॉन्टेंट ब्लॉक कर सकते हैं, संगीत वीडियो बंद कर सकते हैं, उम्र के आधार पड़ा उपयुक्त रेटिंग के आधार पर कॉन्टेंट प्रतिबंधित कर सकते हैं तथा और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. “स्क्रीन टाइम” पर टैप करें, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध पर टैप करें।

  3. App Store, मीडिया, वेब और गेम पर टैप करें, फिर उपलब्ध प्रतिबंधों में से कोई एक प्रतिबंध सेट करें।

    नोट : अगर आपकी लाइब्रेरी में पहले से अश्लील ट्रैक हैं, तो वे डिम हो जाएँगे और नहीं चलेंगे।

अपना संगीत सॉर्ट करें

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर प्लेलिस्ट, ऐल्बम, गाने, TV और फ़िल्में या संगीत वीडियो पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर कोई सॉर्टिंग विधि चुनें, जैसे कि शीर्षक, कलाकार, जोड़ने की तिथि या रिलीज़ की तिथि।

आप गीत शफ़ल कर सकते हैं और दोहरा सकते हैं, उन्हें एक विशेष क्रम में क़तार में जोड़ सकते हैं। साथ ही, क्रॉसफ़ेड या AutoMix का इस्तेमाल करके, उनके बीच ट्रांज़िशन कर सकते हैं

जब आप Apple से फ़िल्मों, TV कार्यक्रमों, संगीत, संगीत वीडियो, ईबुक, ऑडियोबुक या रिंगटोन का ऐक्सेस ख़रीदते हैं, तब आपके पास इन आइटम को संगत iPhone, iPad, Mac, या PC पर स्थायी रूप से डाउनलोड करने का विकल्प भी होता है। Apple आपके डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट को वापस नहीं ले सकता और आप अपने इस कॉन्टेंट को इंटरनेट कनेक्शन के बिना कभी भी ऐक्सेस कर सकते हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.