इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपने iPhone से Bluetooth ऐक्सेसरी पर ऑडियो चलाएँ

अपने iPhone को Bluetooth ऐक्सेसरी से कनेक्ट करने के बाद, आप ऐक्सेसरी पर अपने iPhone से ऑडियो चला और नियंत्रित कर सकते हैं।

अपने iPhone से Bluetooth ऑडियो ऐक्सेसरी पर ऑडियो चलाएँ

  1. अपने iPhone पर कोई ऑडियो ऐप जैसे कि संगीत या पॉडकास्ट खोलें और कोई आइटम चलाएँ।

  2. प्लेबैक डेस्टिनेशन बटन पर टैप करें, फिर अपने Bluetooth ऐक्सेसरी पर टैप करें।

    ऑडियो चलने के दौरान, आप लॉक स्क्रीन या कंट्रोल सेंटर पर प्लेबैक डेस्टिनेशन बदल सकते हैं।

  3. ऑडियो पॉज़ करने या चलाने, वॉल्यूम ऐडजस्ट करने, ट्रैक छोड़ने आदि के लिए अपने iPhone पर नियंत्रण का इस्तेमाल करें।

अगर आप Bluetooth ऐक्सेसरी को रेंज से बाहर ले जाते हैं, तो प्लेबैक डेस्टिनेशन आपके iPhone पर वापस आ जाता है।

नोट : iPhone पर हेडफ़ोन सुनते समय ऊँचे वॉल्यूम से अपनी श्रवण क्षमता की सुरक्षा के बारे में जानकारी के लिए, iPhone पर सेहत में सुनने की क्षमता के फ़ीचर का इस्तेमाल करें देखें।

तृतीय-पक्ष Bluetooth ऐक्सेसरी और डिवाइस की ऑडियो सटीकता में सुधार करें

आप अपने iPhone पर Bluetooth डिवाइस प्रकार (जैसे हेडफ़ोन, स्पीकर या कार स्टीरियो) निर्दिष्ट करके तृतीय-पक्ष Bluetooth डिवाइस की ध्वनि में सुधार कर सकते हैं।

  1. सेटिंग  > Bluetooth पर जाएँ, फिर ऐक्सेसरी या डिवाइस के नाम के आगे क्रियाएँ उपलब्ध हैं बटन पर टैप करें।

  2. "डिवाइस प्रकार" पर टैप करें, फिर डिवाइस का प्रकार चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.