इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

CarPlay को नियंत्रित करने के लिए अपनी कार के बिल्ट-इन कंट्रोल इस्तेमाल करें

CarPlay आपके वाहन के बिल्ट-इन कंट्रोल के साथ काम करता है, उदाहरण के लिए, टचस्क्रीन, रोटरी नॉब या टचपैड। अपने डिस्प्ले को संचालित करने का तरीक़ा जानने के लिए, अपने वाहन के साथ आया ओनर गाइड देखें।

  • ऐप खोलें : टचस्क्रीन पर ऐप को टैप करें या ऐप चुनने के लिए रोटरी नॉब घुमाएँ, फिर नॉब को दबाएँ।

  • CarPlay डैशबोर्ड और CarPlay Home के बीच स्विच करें : CarPlay डैशबोर्ड ऐसे कई आइटम प्रदर्शित करता है जिन्हें आप देखना या नियंत्रित करना चाहेंगे, जैसे ड्राइविंग के दिशानिर्देश, ऑडियो प्लेबैक और Siri के सुझाव। CarPlay Home आपके सभी CarPlay ऐप्स को पृष्ठों में व्यवस्थित करके दिखाता है।

    CarPlay Home पर जाने के लिए, टचस्क्रीन पर मौजूद होम बटन पर टैप करें, होम बटन चुनने के लिए रोटरी नॉब को घुमाएँ, फिर नॉब को दबाएँ।

    CarPlay डैशबोर्ड पर जाने के लिए डैशबोर्ड बटन पर टैप करें या डैशबोर्ड बटन चुनने के लिए रोटरी नॉब घुमाएँ, फिर नॉब को दबाएँ।

  • अपने वाहन की होम स्क्रीन पर वापस जाएँ : अगर आपके वाहन का लोगो CarPlay Home पर दिखाई देता है, तो उस आइकॉन को चुनें या अगर उपलब्ध है, तो अपने रेडियो पर फ़िज़िकल होम बटन का इस्तेमाल करें।

  • हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप पर लौटें : टचस्क्रीन के किनारे पर इसके आइकॉन को टैप करें या रोटरी नॉब का इस्तेमाल करके उसके आइकॉन पर जाएँ, फिर नॉब को दबाएँ।

  • अतिरिक्त ऐप्स देखें : अगर आपके पास आठ से ज़्यादा ऐप्स हैं, तो उनमें से कुछ CarPlay Home के दूसरे पृष्ठ पर दिखाई दे सकते हैं। इन्हें देखने के लिए, टचस्क्रीन पर बाईं ओर स्वाइप करें या रोटरी नॉब घुमाएँ। (CarPlay पर अन्य ऐप्स इस्तेमाल करें देखें।)

  • सूची पर तेज़ी से स्क्रोल करें : टचस्क्रीन की दाईं तरफ़ सूची में अक्षरों पर टैप करें या रोटरी नॉब को घुमाएँ।

  • ऑडियो प्लेबैक नियंत्रित करें : CarPlay डैशबोर्ड पर ऑडियो प्लेबैक कंट्रोल का इस्तेमाल करें। या CarPlay Home से, वर्तमान ऑडियो ऐप को देखने और नियंत्रित करने के लिए "अभी चल रहा है" चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.