इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर अपनी संपर्क जानकारी और तस्वीर जोड़ें या संपादित करें

iPhone संपर्क ऐप में आपका संपर्क कार्ड बनाने के लिए आपके Apple खाते का इस्तेमाल करता है, जिसे मेरा कार्ड कहा जाता है। आप विवरण जोड़ या संपादित भी कर सकते हैं—जिसमें आपका नाम, पता, फ़ोन नंबर और जन्मदिन के साथ-साथ संपर्क पोस्टर भी शामिल है, जिसे आप लोगों को कॉल करते समय या उन्हें संदेश भेजते समय उनके साथ शेयर कर सकते हैं।

मेरा कार्ड पूरा करें या संपादित करें

  1. अपने iPhone पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. शीर्ष पर मेरा कार्ड पर टैप करें, फिर संपादित करें पर टैप करें।

    अगर आपको मेरा कार्ड दिखाई नहीं देता है, तो जोड़ें बटन पर टैप करें और अपनी जानकारी दर्ज करें, फिर संपर्क सूची पर वापस जाएँ, अपने संपर्क को टच और होल्ड करें और इसे मेरा कार्ड बनाएँ पर टैप करें।

  3. अपनी संपर्क जानकारी दर्ज करें।

    संपर्क आपकी मदद के लिए पते और फ़ोन नंबर का सुझाव देता है।

नुस्ख़ा : आप Siri को अपना नाम उच्चारण करना भी सिखा सकते हैं। Siri को बताएँ कि वो आपका नाम कैसे बोले देखें।

अपना घर का पता जोड़ें या संपादित करें

  1. अपने iPhone पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. शीर्ष पर मेरा कार्ड पर टैप करें, फिर संपादित करें पर टैप करें।

  3. “पता जोड़ें” पर टैप करें, फिर अपना पता जोड़ें।

  4. पते की बाईं ओर दिखाई देने वाले लेबल पर टैप करें, फिर “घर” चुनें।

आप ऑनलाइन शॉपिंग या ऑनलाइन फ़ॉर्म जैसी चीज़ों पर अपना पता ऑटोमैटिकली भरने के लिए Safari में ऑटोफ़िल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप अपना ‘मेरा कार्ड’ संपादित करते हैं, तो आपकी ऑटोफ़िल जानकारी ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाती है। व्यक्तिगत जानकारी भरें देखें।

अपनी तस्वीर और पोस्टर जोड़ें या संपादित करें

आप किसी तस्वीर या पोस्टर को इस प्रकार सेट कर सकते हैं कि जब आप अन्य लोगों को कॉल करें या संदेश भेजें, तो वह ऑटोमैटिकली दिखाई दे।

  1. अपने iPhone पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. शीर्ष पर मेरा कार्ड पर टैप करें, फिर संपादित करें पर टैप करें।

  3. अपनी संपर्क तस्वीर पर टैप करें, फिर अपनी तस्वीर और पोस्टर चुनें और कस्टमाइज़ करें।

अपना नाम और संपर्क इमेज शेयर करें

आप अपने संपर्कों में मौजूद लोगों के साथ अपने अपडेट किए गए नाम, तस्वीर और पोस्टर ऑटोमैटिकली शेयर करने का फ़ैसला कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. शीर्ष पर “मेरा कार्ड” पर टैप करें, “संपादित करें” पर टैप करें, फिर अपनी संपर्क तस्वीर पर टैप करें।

  3. अपनी संपर्क तस्वीर और पोस्टर को दूसरों के साथ शेयर करना शुरू करने के लिए नाम और तस्वीर शेयरिंग चालू करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

    आप “केवल संपर्क” के साथ ऑटोमैटिकली शेयर कर सकते हैं या आपके नाम, तस्वीर और पोस्टर को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर किए जाने से पहले संकेत देने के लिए “हमेशा पूछें” चुन सकते हैं।

संपर्क सर्वनाम जोड़ें या संपादित करें

ओलिविया रिको नाम का कोई संपर्क, जिसकी तस्वीर के नीचे “She”, “Her” और “Hers” सर्वनाम लिखे हैं। उसके नाम के नीचे संदेश भेजने, कॉल करने, मेल करने और Apple Pay का इस्तेमाल करने के लिए बटन हैं। स्क्रीन के नीचे संपर्क का मोबाइल नंबर और ईमेल पता है।

आप संपर्क ऐप में अपने सर्वनाम या किसी अन्य संपर्क के सर्वनाम जोड़ या संपादित कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. अपने सर्वनाम जोड़ने के लिए सबसे ऊपर “मेरा कार्ड” पर टैप करें या किसी अन्य संपर्क को चुन कर उसका सर्वनाम जोड़ें।

  3. “संपादित करें” पर टैप करें, फिर “सर्वनाम जोड़ें” पर टैप करें।

  4. अपनी भाषा चुनें, फिर सही सर्वनाम जोड़ें।

    आप फिर से सर्वनाम जोड़ें पर टैप करके अन्य भाषाओं में भी सर्वनाम जोड़ सकते हैं।

  5. "जोड़ें" पर टैप करें।

नोट : जब आप संपर्क या NameDrop के ज़रिए अपनी संपर्क जानकारी शेयर करते हैं, तो डिफ़ॉल्ट रूप से आपके सर्वनाम शेयर नहीं होते हैं। जब आप कोई अन्य संपर्क की जानकारी शेयर करते हैं, तो उनके सर्वनाम कभी शेयर नहीं किए जाते।

अपनी मेडिकल ID बनाएँ या संपादित करें

मेडिकल ID आपके बारे में जानकारी देती है जो किसी आपातकालीन स्थिति में ज़रूरी हो सकती है, जैसे कि एलर्जी, मेडिकल स्थितियाँ और आपके आपातकालीन संपर्क।

  1. अपने iPhone पर संपर्क ऐप पर जाएँ।

  2. अपनी संपर्क सूची के शीर्ष पर “मेरा कार्ड” पर टैप करें, फिर “संपादित करें” पर टैप करें।

  3. नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “मेडिकल ID बनाएँ” या “मेडिकल ID संपादित करें” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.