इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone का डेटा मिटाएँ

आप अपने iPhone से अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कॉन्टेंट और सेटिंग (जैसे गोपनीयता और नेटवर्क सेटिंग) सुरक्षित रूप से मिटा सकते हैं। जब आप अपने iPhone का डेटा मिटा देते हैं, तो यह फ़ैक्टरी सेटिंग पर रीस्टोर कर दिया जाता है। अगर आप अपने iPhone की सेटिंग रीसेट करना चाहते हैं, लेकिन अपना व्यक्तिगत कॉन्टेंट रखना चाहते हैं, तो iPhone सेटिंग डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करें देखें।

“इस iPhone का डेटा मिटाएँ” स्क्रीन।

आपके शुरू करने से पहले

अपने iPhone का बैकअप लें, ताकि आप बाद में किसी दूसरे डिवाइस पर अपना डेटा रीस्टोर कर सकें।

सेटिंग का इस्तेमाल करके iPhone का डेटा मिटाएँ

  1. अपने iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “सामान्य” पर टैप करें, फिर “ट्रांसफ़र करें” या “iPhone रीसेट करें” पर टैप करें।

  3. सभी कॉन्टेंट और सेटिंग मिटाएँ पर टैप करें।

  4. अगर पूछा जाए, तो अपना iPhone पासकोड या Apple खाते का पासवर्ड दर्ज करें।

  5. पुष्टि करने के लिए “जारी रखें” पर टैप करें।

    अगर आपके पास eSIM है, तो आप अपने eSIM का डेटा मिटाना या उसे रखना चुन सकते हैं। अगर आप अपने eSIM का डेटा मिटाते हैं, तो आपको अपना मोबाइल प्लान दोबारा सक्रिय करने के लिए, अपने कैरियर से संपर्क करना होगा।

अपने Mac या Windows डिवाइस का इस्तेमाल करके iPhone का डेटा मिटाएँ

  1. अपने iPhone को USB या USB-C केबल का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करें।

  2. अपने Mac पर, Finder विंडो खोलने के लिए Finder आइकॉन पर क्लिक करें या अपने Windows डिवाइस पर Apple डिवाइस ऐप खोलें।

    अगर आपका Mac, macOS 10.14 या इससे पहले के संस्करण पर चल रहा है या आपके Windows डिवाइस में Apple डिवाइस ऐप नहीं है, तो इसके बजाय iTunes खोलें।

  3. Finder साइडबार (स्थान के नीचे) में जाकर, iPhone आइकॉन पर क्लिक करें, फिर विंडो के शीर्ष पर मौजूद “सामान्य” पर क्लिक करें।

  4. iPhone रीस्टोर करें पर क्लिक करें, फिर पुष्टि करने के लिए रीस्टोर करें पर क्लिक करें।

    नोट : अगर आपने Find My में साइन इन किया हुआ है, तो रीस्टोर करें पर क्लिक करने से पहले, आपको साइन आउट करना होगा।

ट्रबलशूटिंग के लिए, Apple सहायता आलेख अपना iPhone, iPad या iPod फ़ैक्टरी सेटिंग पर रीस्टोर करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.