इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर, परिवार के सदस्यों से स्थान शेयर करें और उनके खोए हुए डिवाइस का पता लगाएँ

फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, आप अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह के सदस्यों से अपना स्थान शेयर कर सकते हैं और खोए हुए डिवाइस ढूँढने में उनकी मदद कर सकते हैं। जब पारिवारिक आयोजक फ़ैमिली शेयरिंग सेटिंग्ज़ में स्थान शेयरिंग सेटअप करता है, तो आयोजक का स्थान ऑटोमैटिकली परिवार के सभी लोगों से शेयर किया जाता है, जिसमें बाद में जोड़े गए सभी नए सदस्य भी शामिल होते हैं। इसके बाद, परिवार के सदस्य चुन सकते हैं कि उन्हें अपना स्थान शेयर करना है या नहीं।

परिवार के सदस्यों से अपना स्थान शेयर करें

जब आप अपने परिवार से स्थान शेयर करते हैं, तो वे Find My में आपका स्थान देख सकते हैं। जब परिवार के सदस्य अपना स्थान बदलते हैं, तब भी आपको सूचना मिल सकती है। उदाहरण के लिए, अगर कोई बच्चा स्कूल के घंटों के दौरान स्कूल से चला जाता है।

  1. सेटिंग्ज़  > परिवार > स्थान शेयरिंग पर जाएँ।

  2. जिस परिवार के सदस्य के साथ आप अपना स्थान शेयर करना चाहते हैं, उसके लिए “स्थान शेयरिंग” चालू करें।

    आप यह चरण परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए दोहरा सकते हैं जिससे आप अपना स्थान शेयर करना चाहते हैं। परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक संदेश प्राप्त होता है जिसमें बताया जाता है कि आप अपना स्थान शेयर कर रहे हैं और वे आपके साथ अपना स्थान शेयर करना चुन सकते हैं।

    आप किसी भी समय, परिवार के किसी भी सदस्य से अपना स्थान शेयर करना बंद कर सकते हैं।

  3. अगर आप बाद में शामिल होने वाले नए सदस्यों के साथ अपना स्थान शेयर करना चाहते हैं, तो “ऑटोमैटिकली स्थान शेयर करें” चालू करें।

नोट : ऐसे बच्चे या किशोर जिनके लिए स्क्रीन टाइम चालू किया गया है, हो सकता है कि वे अपनी स्थान शेयरिंग सेटिंग्ज़ बदलने में सक्षम न हों।

अपना स्थान शेयर करने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपने सेटिंग्ज़  > गोपनीयता और सुरक्षा में जाकर स्थान सेवा को चालू किया हो। अपनी शेयर की गई स्थान की जानकारी कंट्रोल करें देखें।

परिवार के किसी सदस्य के डिवाइस का पता लगाएँ

जब आप अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह के सदस्यों से अपना स्थान शेयर करते हैं, तो वे उस गुम हुए डिवाइस का पता लगाने में आपकी मदद कर सकते हैं जो Find My ऐप में जोड़ा गया है

Find My में डिवाइस का पता लगाएँ देखें।

आपके डिवाइस सूची में सबसे ऊपर मौजूद हैं और आपके परिवार के सदस्यों के डिवाइस आपके डिवाइस के नीचे हैं।

परिवार के किसी सदस्य से आपके साथ AirTag शेयर करने को कहें

अगर आपको Find My ऐप में सूचना प्राप्त होती है जिसमें लिखा होता है कि “आपके नज़दीक AirTag का पता लगाया गया” या “अज्ञात AirTag”, तो आप परिवार के उस सदस्य से आपके साथ AirTag शेयर करने के लिए कह सकते हैं जिसका वह AirTag है।

  1. सूचना में, "ओनर से AirTag शेयर करने का अनुरोध करें" पर टैप करें।

  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे "ओनर से अनुरोध करें" पर टैप करें।

आप परिवार के किसी सदस्य का खोया हुआ डिवाइस ढूँढने के लिए, iCloud.com पर डिवाइस ढूँढें का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। iCloud यूज़र गाइड में, iCloud.com पर "डिवाइस ढूँढें" में डिवाइस का पता लगाएँ देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.