इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नियंत्रित करें कि Apple आपको विज्ञापन कैसे दिखाता है

यह आप नियंत्रित करते हैं कि Apple विज्ञापन कैसे दिखाता है।

Apple द्वारा दिखाए जाने वाले विज्ञापन, App Store, Apple News और स्टॉक्स में दिखाई दे सकते हैं। ये विज्ञापन किसी अन्य ऐप से डेटा ऐक्सेस नहीं करते हैं। App Store और Apple News में, आपकी खोज और डाउनलोड हिस्ट्री का इस्तेमाल आपको प्रासंगिक खोज विज्ञापन दिखाने के लिए किया जा सकता है। Apple News और स्टॉक्स में, विज्ञापन आंशिक रूप से आपके द्वारा पढ़ी जाने वाली या फ़ॉलो की जाने वाली जानकारी के आधार पर दिखाए जाते हैं। इसमें वे प्रकाशक शामिल हैं, जिनके लिए आपने सूचनाएँ सक्षम की हैं और आपके पास जिस प्रकार का प्रकाशन सब्सक्रिप्शन है। आपके द्वारा पढ़े जाने वाले आलेख इन ऐप्स के बाहर आपको लक्षित विज्ञापन दिखाने के लिए इस्तेमाल नहीं किए जाते हैं और आप जो पढ़ते हैं उसके बारे में जमा की गई जानकारी, आपके Apple खाते के बजाय एक रैंडम आइडेंटिफ़ायर से लिंक की जाती है।

उस जानकारी की समीक्षा करें जिसका इस्तेमाल Apple विज्ञापन दिखाने के लिए करता है

सेटिंग  > गोपनीयता और सुरक्षा > Apple विज्ञापन > विज्ञापन लक्ष्यीकरण जानकारी देखें पर जाएँ।

इस जानकारी का इस्तेमाल Apple द्वारा App Store, Apple News और स्टॉक्स में अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए किया जाता है। आपका व्यक्तिगत डेटा अन्य पक्षों को नहीं दिया जाता है।

वैयक्तिकृत विज्ञापन चालू या बंद करें

सेटिंग  > गोपनीयता और सुरक्षा > Apple विज्ञापन पर जाएँ, फिर वैयक्तिकृत विज्ञापन चालू या बंद करें।

नोट : वैयक्तिकृत विज्ञापन बंद करने से, आपको प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने की Apple की क्षमता सीमित हो जाती है। हो सकता है कि यह आपको प्राप्त होने वाले विज्ञापनों की संख्या कम न करे।

गोपनीयता और Apple के विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म के बारे में अधिक जानें

सेटिंग  > गोपनीयता और सुरक्षा > Apple विज्ञापन > विज्ञापन और गोपनीयता परिचय।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.