iPhone पर नोट्स में ईमेल नोट डिलीट करें और रिकवर करें

आप वे नोट्स डिलीट कर सकते हैं जिनकी अब आपको ज़रूरत नहीं है। आप हाल ही में डिलीट किए गए नोट को भी 30 दिनों के भीतर रिकवर कर सकते हैं।

कोई नोट डिलीट करें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. नोट्स सूची में, नोट पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर “डिलीट करें” पर टैप करें। या नोट को टच और होल्ड करें, फिर डिलीट करें पर टैप करें।

जब आप कोई नोट डिलीट करते हैं, तब वह आपके iPhone, iCloud.com और उन डिवाइस पर नोट्स के “हालिया डिलीट किए गए” फ़ोल्डर में मूव हो जाता है, जहाँ आपने एक ही Apple खाते से साइन इन किया हुआ है।

हाल ही में डिलीट किए गए नोट्स को रिकवर करें या स्थायी रूप से डिलीट करें

जब आप कोई नोट डिलीट करते हैं, तब उसे 30 दिनों तक “हालिया डिलीट किए गए” फ़ोल्डर में रखा जाता है। इसके बाद ही उसे आपके iPhone, iCloud और आपके Apple खाते से जुड़े अन्य डिवाइस से स्थायी रूप से हटा दिया जाता है। आप 30 दिन के अंदर किसी भी समय उन्हें रिकवर कर सकते हैं या स्थायी रूप से डिलीट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ोल्डर सूची में, “हाल ही में डिलीट किए गए” पर टैप करें।

    अगर आपको “हालिया डिलीट किए गए” दिखाई नहीं देता है, तो फिर उस फ़ोल्डर में आपका कोई नोट नहीं है और अब वहाँ रिकवर करने के लिए कुछ भी नहीं है।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई नोट रिकवर करें : नोट पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर “मूव करें” पर टैप करें। नोट को नए या मौजूदा फ़ोल्डर में मूव करें।

    • कोई नोट स्थायी रूप से डिलीट करें : नोट पर बाईं ओर स्वाइप करें, “डिलीट करें” पर टैप करें, फिर “नोट डिलीट करें” पर टैप करें।

नोट : अगर आप ऐसा शेयर किया हुआ कोई नोट डिलीट करते हैं जिसके आप ओनर नहीं हैं, तो वह सिर्फ़ आपकी सूची से हटाया जाता है, ओनर या अन्य सहयोगियों की सूची से नहीं। यह नोट “हालिया डिलीट किए गए” में दिखाई नहीं देगा। आप शेयर किए गए मूल लिंक का उपयोग करके इसे फिर से खोल सकते हैं, बशर्ते कि ओनर ने इसे शेयर करना बंद न कर दिया हो।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.