इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर संदेश ऐप में GIF सहेजें और भेजें

आप सैकड़ों ट्रेंडिंग GIF देखने के लिए #images खोज सकते हैं, उन्हें अपने टेक्स्ट संदेश में जोड़ सकते हैं और वह GIF सहेज सकते हैं जिन्हें लोग आपको भेजते हैं (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है)।

#Images से GIF जोड़ें

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वार्तालाप में, जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर #इमेज पर टैप करें। (आपको ऊपर की ओर स्वाइप करना पड़ सकता है।)

  3. कोई विशिष्ट GIF खोजने के लिए, “इमेज खोजें” पर टैप करें, कोई कीवर्ड (जैसे “जन्मदिन”) डालें, फिर किसी खोज सुझाव या खोजें बटन पर टैप करें।

  4. अपने संदेश में जोड़ने के लिए GIF पर टैप करें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

नोट : #Images के GIF केवल Apple डिवाइस पर संदेश ऐप में ऐनिमेट होते हैं।

GIF सहेजें

आप किसी संदेश में प्राप्त होने वाले GIF को बाद में फिर से इस्तेमाल करने के लिए सहेज सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वह वार्तालाप खोलें जिसमें वह GIF शामिल है, जिसे आप सहेजना चाहते हैं।

  3. GIF पर टच और होल्ड करें, फिर सहेजें पर टैप करें।

    GIF तस्वीर ऐप में सहेजा जाता है। कोई तस्वीर या वीडियो भेजें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.