इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपनी संपर्क जानकारी शेयर करने के लिए iPhone पर NameDrop का इस्तेमाल करें

आप NameDrop का इस्तेमाल करके किसी नज़दीकी iPhone या Apple Watch (Apple Watch Ultra मॉडल, Apple Watch Series 7 और बाद के मॉडल तथा Apple Watch SE दूसरी पीढ़ी या बाद के मॉडल) के साथ नई संपर्क जानकारी तुरंत शेयर कर सकते हैं।

कोई NameDrop स्क्रीन, जो यूज़र का नाम और नंबर दिखाती है। इसके नीचे केवल प्राप्त करें या शेयर करें बटन हैं।

नोट : NameDrop केवल नई संपर्क जानकारी भेजने के लिए काम करता है, मौजूदा संपर्क अपडेट करने के लिए नहीं।

iPhone पर NameDrop का इस्तेमाल करें

  1. अपने iPhone के डिस्प्ले को अन्य व्यक्ति के iPhone या Apple Watch के शीर्ष से कुछ सेंटीमीटर की दूरी पर रखें।

  2. अपने डिवाइस को एक-दूसरे के पास तब तक होल्ड करके रखें जब तक कि दोनों स्क्रीन पर NameDrop दिखाई न दे।

  3. अपना संपर्क कार्ड शेयर करना और अन्य व्यक्ति का कार्ड प्राप्त करना या केवल अन्य व्यक्ति का कार्ड प्राप्त करना चुनें।

    अगर आप अपना संपर्क कार्ड शेयर कर रहे हैं, तो प्रकटीकरण त्रिकोण दिखाएँ पर टैप करें, वे फ़ील्ड चुनें जिन्हें आप शामिल करना चाहते हैं, फिर सहेजें पर टैप करें। अगली बार जब आप NameDrop का इस्तेमाल करेंगे, तो समान फ़ील्ड डिफ़ॉल्ट रूप से चुनी जाएँगी।

    रद्द करने के लिए, NameDrop ट्रांसफ़र पूरा होने से पहले दोनों डिवाइस को एक-दूसरे से दूर मूव करें या अपना iPhone लॉक कर दें।

iPhone पर NameDrop बंद करें

NameDrop डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है। NameDrop (और अन्य उनके बीच शेयरिंग शुरू करें फ़ीचर) बंद करने के लिए, सेटिंग  > सामान्य > AirDrop पर जाएँ, फिर उनके बीच शेयरिंग शुरू करें बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.