iPhone पर फ़िटनेस में वर्कआउट बडी का इस्तेमाल करें

Apple Intelligence* की मदद से, आप वर्कआउट बडी का इस्तेमाल करके अपने वर्कआउट के दौरान प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं, जो आपकी फ़िटनेस हिस्ट्री और आपके वर्तमान वर्कआउट के डेटा के रियल-टाइम विश्लेषण पर आधारित होता है। जब आप कोई माइलस्टोन छूते हैं, तो भी वर्कआउट बडी आपको इसकी सूचना देता है। जैसे, सबसे तेज़ 10K दौड़ना, 500 मील क्रॉस करना वगैरह।

आप इन वर्कआउट प्रकारों के साथ वर्कआउट बडी का इस्तेमाल कर सकते हैं :

  • आउटडोर और इनडोर रन

  • आउटडोर और इनडोर वॉक

  • आउटडोर और इनडोर साइकल

  • हाइकिंग

  • इलिप्टिकल

  • स्टेयर स्टेपर

  • हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT)

  • फ़ंक्शनल और ट्रडिशनल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

नोट : "वर्कआउट बडी" के लिए डिवाइस पर Bluetooth® हेडफ़ोन और Siri की भाषा को अंग्रेज़ी पर सेट करना आवश्यक होता है। Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी क्षेत्रों या भाषाओं में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें। नवीनतम उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए, पक्का करें कि आप iOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

वर्कआउट बडी सेटअप करें

  1. अपने iPhone पर फ़िटनेस ऐप पर जाएँ।

  2. वर्कआउट पर टैप करें, किसी वर्कआउट प्रकार तक स्क्रोल करें, फिर वेवफ़ॉर्म बबल बटन पर टैप करें।

  3. वर्कआउट बडी चालू करें, कोई वॉइस चुनें, फिर बंद करें बटन पर टैप करें।

  4. आप जब अपना वर्कआउट शुरू करने के लिए तैयार हों, तब शुरू करें बटन पर टैप करें।

जब आप अपने वर्कआउट के दौरान कोई माइलस्टोन पार कर लें (जैसे, अपनी सभी ऐक्टिविटी रिंग बंद करना या वर्ष का सौवाँ मील पूरा करना), तो आपको वर्कआउट बडी से ऑडियो प्रेरणा मिल सकती है। वर्कआउट समाप्त कर लेने के बाद, "वर्कआउट बडी" आपके वर्कआउट का सारांश देता है, जिसमें कुल समय, बर्न की गई कैलोरी और अन्य जानकारी शामिल होती है।

Apple Intelligence और गोपनीयता के बारे में अधिक जानकारी के लिए, iPhone पर Apple Intelligence और गोपनीयता देखें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.