इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर VoiceOver के साथ ब्रेल डिस्प्ले का इस्तेमाल करें

VoiceOver के साथ, आप Bluetooth® वायरलेस रिफ़्रेशेबल ब्रेल डिस्प्ले कनेक्ट कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल iPhone कंट्रोल करने और नेविगेट करने के साथ-साथस्क्रीन पर मौजूद चीज़ों को पढ़ने के लिए कर सकते हैं। डिस्प्ले पर आप जो ब्रेल टाइप करते हैं, उस का टेक्स्ट में ऑटोमैटिक अनुवाद हो जाता है और डिस्प्ले पर वह दिखाई देता है, जो आप संदर्भ के अनुसार टाइप करते हैं। आप कॉन्ट्रैक्टेड या अनकॉन्ट्रैक्टेड ब्रेल का इस्तेमाल करके पढ़ सकते हैं और टाइप कर सकते हैं, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय ब्रेल टेबल का सहयोग भी शामिल है।

समर्थित ब्रेल डिस्प्ले की सूची के लिए, Apple सहायता आलेख iPhone, iPad और iPod touch से समर्थित ब्रेल डिस्प्ले देखें।

ब्रेल डिस्प्ले कनेक्ट करें और iPhone नियंत्रित करने के लिए कमांड सीखें

  1. ब्रेल डिस्प्ले चालू करें।

  2. iPhone पर, सेटिंग्ज़  > Bluetooth पर जाएँ, Bluetooth चालू करें, फिर डिस्प्ले चुनें।

  3. iPhone पर, सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > ब्रेल पर जाएँ, फिर डिस्प्ले चुनें।

  4. iPhone नियंत्रित करने के लिए ब्रेल कमांड देखने के लिए, अधिक जानकारी पर टैप करें, फिर ब्रेल कमांड पर टैप करें।

Apple सहायता आलेख अपने iPhone, iPad और iPod touch पर VoiceOverके लिए सामान्य ब्रेल कमांड देखें।

ब्रेल डिस्प्ले सेटिंग्ज़ बदलें

  1. iPhone पर, सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > ब्रेल पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक सेट करें :

    सेटिंग

    विवरण

    इनपुट और आउटपुट टेबल का मिलान करें

    इनपुट और रीड आउटपुट दोनों के लिए समान टेबल का इस्तेमाल करने के लिए ब्रेल डिस्प्ले सेट करें।

    इनपुट और आउटपुट

    ब्रेल इनपुट और आउटपुट टाइप करने के लिए वह ब्रेल टेबल चुनें जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं। आप अतिरिक्त भाषाओं के लिए टेबल के साथ-साथ छह-डॉट या आठ-डॉट और कॉन्ट्रैक्टेड या अनकॉन्ट्रैक्टेड ब्रेल में से भी चुन सकते हैं।

    ब्रेल स्क्रीन इनपुट

    इनपुट विधि चुन कर स्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए ब्रेल दर्ज करें। iPhone स्क्रीन पर VoiceOver के साथ सीधे ब्रेल टाइप करें देखें।

    ब्रेल टेबल

    ब्रेल टेबल रोटर पर टेबल जोड़ें।

    ब्रेल ऐक्सेस

    ब्रेल डिस्प्ले का इस्तेमाल करके ब्रेल नोट्स, BRF फ़ाइल आदि तेज़ी से ऐक्सेस करें। ब्रेल ऐक्सेस सेटिंग बदलें देखें।

    आइटम ओवरव्यू

    प्रति आइटम प्रदर्शित होने वाले सेल की संख्या ऐडजस्ट करें। आइटम ओवरव्यू चालू या बंद करने के लिए डॉट 6, 7 और 8 एक ही समय पर दबाएँ।

    ऑटोमैटिक अनुवाद

    ब्रेल लिपि को टाइप करना बंद करने के तुरंत बाद ऑटोमैटिकली टेक्स्ट में अनुवाद करने के लिए यह विकल्प चालू करें।

    स्टेटस सेल

    सामान्य और टेक्स्ट स्टेटस सेल चालू करें और उनका स्थान चुनें।

    समीकरण नेमेथ कोड का इस्तेमाल करते हैं

    गणित के समीकरण के लिए नेमेथ कोड चालू करें।

    ऑनस्क्रीन कीबोर्ड दिखाएँ

    स्क्रीन पर कीबोर्ड दिखाएँ।

    पैनिंग करने पर पृष्ठ पलटें

    पैनिंग करने पर ऑटोमैटिकली पृष्ठ पलटें।

    वर्ड रैप

    शब्दों को अगली पंक्ति पर रैप करें।

    टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग

    बोल्ड और इटैलिक जैसी टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग विशेषताएँ प्रदर्शित करें।

    अंडरलाइन कर्सर का इस्तेमाल करें

    कर्सर को अंडरलाइन के रूप में प्रदर्शित करें।

    ब्रेल अलर्ट संदेश

    चालू करने पर, आपका ब्रेल डिस्प्ले विशिष्ट अवधि के लिए अलर्ट संदेश प्रदर्शित करता है।

    कॉर्ड की अवधि को अनदेखा करें

    क्रमित रूप से “की” दबाने से पहले समय अंतराल ऐडजस्ट करें, जिहें ब्रेल कॉर्ड माना जाता है।

    ऑटो एडवांस अवधि

    अपनी पसंदीदा पढ़ने की रफ़्तार पर सेटिंग ऐ़जस्ट करें।

    ध्वनि कर्टेन

    जब iPhone से ब्रेल डिस्प्ले को कनेक्ट किया जाता है, अधिकतर ध्वनि मौन हो जाती हैं। आपातकालीन अलर्ट की ध्वनि बजती रहेगी।

    शुरू करने पर Bluetooth सक्षम करें

    जब आप VoiceOver चालू करते हैं, तो ऑटोमैटिकली Bluetooth चालू होता है, ताकि ब्रेल डिस्प्ले iPhone से कनेक्ट हो सके।

मीडिया प्लेबैक के दौरान ब्रेल में क्लोज़्ड कैप्शन आउटपुट

  1. iPhone पर, सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > शब्द अतिरेक पर जाएँ।

  2. ब्रेल या बोली और ब्रेल चुनें।

2D ब्रेल डिस्प्ले का इस्तेमाल करें

अगर आप समर्थित 2D ब्रेल डिस्प्ले का इस्तेमाल करते हैं, आप विभिन्न आउटपुट मोड के बीच स्विच करने के लिए रोटर का इस्तेमालकर सकते हैं, जैसे कि इमेज प्रदर्शित करें मोड या एकाधिक पंक्तियों पर टेक्स्ट पढ़ें मोड।

  1. iPhone पर अपनी ब्रेल डिस्प्ले कनेक्ट करें

  2. VoiceOver चालू होने पर, आउटपुट मोड के बीच स्विच करने के लिए ब्रेल टेक्स्ट मोड रोटर का इस्तेमाल करें। रोटर का इस्तेमाल करके VoiceOver को कंट्रोल करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.