इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर सेहत में माहवारी साइकल के अनुमान और हिस्ट्री देखें

आप जब अपने माहवारी साइकल लॉग करते हैं, तो अगले पीरियड या फ़र्टाइल विंडो की अनुमानित तिथि की जाँच कर सकते हैं, इस बारे में सूचनाएँ पा सकते हैं कि आपके अगले पीरियड या फ़र्टाइल विंडो कब आने की उम्मीद है, अपनी साइकल हिस्ट्री के बारे में विवरण देख सकते हैं आदि।

नोट : सेहत ऐप आपके पीरियड और फ़र्टाइल विंडो के अनुमान को बेहतर बनाने के लिए Apple Watch के डेटा का भी इस्तेमाल कर सकता है। Apple Watch यूज़र गाइड में Apple Watch पर साइकल ट्रैकिंग का इस्तेमाल करें देखें।

अपनी साइकल टाइमलाइन देखें

सबसे नीचे दाईं ओर खोजें बटन पर टैप करें, फिर "साइकल ट्रैकिंग" पर टैप करें।

स्क्रीन के शीर्ष पर कोई टाइमलाइन निम्नलिखित आइकॉन दिखाती है।

आइकॉन

विवरण

हल्का लाल वृत्त

कोई अनुमानित पीरियड दिन।

हल्का नीला ओवल

आपकी फ़र्टाइल विंडो का अनुमानित दिन।

हल्का जामुनी ओवल

वह दिन जब आप संभवतः ओव्यूलेट करते हैं (इसके लिए आपके iPhone से Apple Watch Series 8 या बाद के संस्करण अथवा कोई भी Apple Watch Ultra मॉडल पेयर किया जाना ज़रूरी है; यह सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है)।

ठोस लाल वृत्त

वह दिन जब आपने पीरियड के बारे में लॉग किया।

जामुनी डॉट

वह दिन जब आपने जानकारी जोड़ी (उदाहरण के लिए, सिरदर्द या ऐंठन का उल्लेख करना)।

अलग-अलग दिन चुनने के लिए, टाइमलाइन को स्वाइप करें।

अपने अनुमानित अगले पीरियड और रिपोर्ट किए गए अंतिम पीरियड की तिथि जाँचें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. सबसे नीचे दाईं ओर खोजें बटन पर टैप करें, फिर "साइकल ट्रैकिंग" पर टैप करें।

  3. आपके अगले पीरियड कब शुरू होने की संभावना है, इसके बारे में जानने के लिए हाइलाइट पर स्क्रोल करें।

    अगर आपको अनुमान दिखाई नहीं देता है, तो हाइलाइट के आगे “सभी दिखाएँ” पर टैप करें।

  4. अपने पिछले पीरियड की तिथि और अपनी सामान्य साइकल अवधि देखने के लिए सारांश पर स्क्रोल करें।

अगर आपको पीरियड अनुमान दिखाई नहीं देता है, तो सुनिश्चित करें कि आपने विकल्प में “पीरियड अनुमान” चालू किया है।

अपनी साइकल हिस्ट्री देखें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. सबसे नीचे दाईं ओर खोजें बटन पर टैप करें, फिर "साइकल ट्रैकिंग" पर टैप करें।

  3. अपनी पिछली तीन साइकल का सारांश देखने के लिए, अपनी साइकल तक नीचे की ओर स्क्रोल करें।

  4. सभी पिछले साइकल सारांश देखने के लिए, “साइकल हिस्ट्री” पर टैप करें।

    अपनी साइकल हिस्ट्री का PDF भेजने या सहेजने के लिए, “PDF एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें, शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

  5. किसी साइकल के बारे में विवरण देखने के लिए, उस पर टैप करें।

    साइकल के कोई भी विवरण बदलने के लिए, “संपादित करें” पर टैप करें।

    साइकल विवरण का PDF भेजने या सहेजने के लिए, “PDF एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें, शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

अगर आपको साइकल डीविएशन सूचना मिलती है

अगर आपकी लॉग की गई साइकल हिस्ट्री में संभावित साइकल डीविएशन दिखाई देता है, तो आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। अनियमित पीरियड, कभी-कभार होने वाला पीरियड, लंबे समय तक चलने वाले पीरियड और लंबे समय तक बनी रहने वाली स्पॉटिंग, ये सभी सामान्य साइकल डीविएशन हैं, जो किसी अंतर्निहित दशा का संकेत हो सकते हैं या अन्य कारकों के कारण हो सकते हैं।

आपको जब कोई सूचना प्राप्त हो, तो लॉग की गई अपनी साइकल हिस्ट्री की समीक्षा करने के लिए निम्नलिखित काम करें:

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. साइकल डीविएशन की संभावना सूचना में “साइकल हिस्ट्री की समीक्षा करें” पर टैप करें।

  3. अपनी साइकल हिस्ट्री में डेटा की पुष्टि करने, जोड़ने या संपादित करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

अगर साइकल डीविएशन का पता चलता है, तो स्क्रीन सुझाव देती है कि आगे क्या करना है।

अपनी साइकल का सारांश देखें

आप अपनी पिछली माहवारी, माहवारी की सामान्य अवधि, साइकल की सामान्य अवधि, मौजूदा कारक समेत अन्य सारांश देख सकती हैं।

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. खोजें बटन पर टैप करें, फिर "साइकल ट्रैकिंग" पर टैप करें।

  3. नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर "सारांश" पर टैप करें।

  4. पिछले साल के डेटा से जुड़े आँकड़े देखने के लिए स्क्रोल करें।

साइकल ट्रैकिंग सूचनाएँ, साइकल अनुमान डिस्प्ले और अन्य विकल्प बदलें

आप पीरियड, फ़र्टिलिटी और साइकल डीविएशन सूचनाएँ बंद कर सकते हैं, पीरियड और फ़र्टिलिटी अनुमानों को छिपा सकते हैं आदि। आप इन्हें किसी भी समय फिर से चालू कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. सबसे नीचे दाईं ओर खोजें बटन पर टैप करें, फिर "साइकल ट्रैकिंग" पर टैप करें।

  3. नीचे स्क्रोल करें, विकल्प पर टैप करें, फिर विकल्प चालू या बंद करें।

आपके सेहत डेटा और गोपनीयता का परिचय

सेहत ऐप में आपके द्वारा अपने बारे में जोड़ी गई जानकारी आपके इस्तेमाल और शेयर करने के लिए है। आप यह तय कर सकते हैं कि सेहत में कौन सी जानकारी स्टोर है और आपका डेटा कौन ऐक्सेस कर सकता है।

जब Face ID, Touch ID या पासकोड से आपका iPhone लॉक किया गया हो, तो आपकी मेडिकल ID के अलावा सेहत ऐप में आपके सभी सेहत और फ़िटनेस डेटा एंक्रिप्ट हो जाते हैं। iCloud से सिंक किया गया कोई भी सेहत डेटा ट्रैंज़िट और Apple सर्वर दोनों पर एंक्रिप्ट किया जाता है। साथ ही, अगर आपके पास iOS, iPadOS और watchOS (अगर आप साइकल ट्रैकिंग के लिए iPad और Apple Watch का इस्तेमाल कर रहे हैं) का ऐसा संस्करण है जिसमें डिफ़ॉल्ट द्वि आंशिक प्रमाणीकरण और पासकोड है, तो आपका सेहत और ऐक्टिविटी डेटा ऐसे स्टोर किया जाता है कि Apple उसे पढ़ नहीं सकता।

इसका मतलब यह है कि आप जब साइकिल ट्रैकिंग फ़ीचर और द्वि आंशिक प्रमाणीकरण का इस्तेमाल करते हैं, तो iCloud से सिंक किया गया आपका सेहत डेटा एंड-टू-एंड एंक्रिप्ट किया जाता है। साथ ही, Apple के पास डेटा डीक्रिप्ट करने के लिए कोई “की” नहीं है, इसलिए इसे पढ़ा नहीं जा सकता है।

*पूर्वव्यापी ऑव्यूलेशन अनुमान फ़ीचर की उपलब्धता के बारे में जानकारी के लिए, watchOS फ़ीचर उपलब्धता देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.