इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर अपनी तस्वीर से स्टिकर बनाएँ

तस्वीर ऐप में, आप अपनी तस्वीरों के विषयों से स्टिकर और अपनी Live Photos के विषयों से ऐनिमेटेड स्टिकर बना सकते हैं। फिर संदेश, तस्वीर, नोट्स वग़ैरह सजाने के लिए, अपने स्टिकर इस्तेमाल करें।

किसी तस्वीर या Live Photo को स्टिकर में बदलें

आप किसी तस्वीर के मुख्य विषय को स्टिकर में बदल सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. तस्वीर को फ़ुल स्क्रीन में खोलने के लिए उस पर टैप करें।

  3. विषय को टच और होल्ड करें, फिर छोड़ें।

  4. “स्टिकर जोड़ें” पर टैप करें।

    स्टिकर आपके “स्टिकर” मेनू में दिखाई देता है, जिसे आप iPhone ऑनस्क्रीन कीबोर्ड या मार्कअप टूल इस्तेमाल करने के दौरान ऐक्सेस कर सकते हैं।

  5. अगर आप आउटलाइन, कॉमिक या पफ़ी जैसा कोई विज़ुअल प्रभाव लागू करना चाहते हैं, तो “प्रभाव जोड़ें” पर टैप करें।

    तस्वीर ऐप में किसी कुत्ते की तस्वीर खुली हुई है। कुत्ता चुना हुआ है और “स्टिकर जोड़ें” विकल्प ऊपर मेन्यू पर उपलब्ध है।
  6. स्टिकर मेन्यू बंद करने के लिए, बंद करें बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : आप कोई तस्वीर सजाने के लिए, अपने बनाए गए स्टिकर इस्तेमाल कर सकते हैं। तस्वीरें और वीडियो संपादित करना देखें।

स्टिकर डिलीट करें

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. तस्वीर खोलें, फिर संपादित करें बटन पर टैप करें।

  3. मार्कअप बटन पर टैप करें, फिर जोड़ें बटन पर टैप करें।

  4. “स्टिकर जोड़ें” पर टैप करें, उस स्टिकर को टच और होल्ड करें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं, फिर “हटाएँ” पर टैप करें।

आपके स्टिकर iCloud के साथ सिंक होते हैं, इसलिए वे आपके iPhone, iPad, Mac और Apple Vision Pro डिवाइस पर उपलब्ध रहते हैं, जहाँ आपने समान Apple खाते में साइन इन किया है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.