इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर कोई Freeform बोर्ड बनाएँ

आपको विचार-मंथन और दूसरे लोगों के साथ सहयोग के लिए बोर्ड बनाना है, तो Freeform ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, दोस्तों के साथ यात्रा का प्रस्ताव रखें और हर व्यक्ति को योजना बनाने में भाग लेने दें। आप टेक्स्ट, स्टिकी नोट्स, तस्वीर, वीडियो और अन्य प्रकार की फ़ाइल जोड़ सकते हैं। आपके द्वारा कॉन्टेंट जोड़ने पर कैनवस विस्तृत हो जाता है, इसलिए आप कभी भी स्थान सीमा या पृष्ठ फ़ॉर्मैटिंग से बाधित नहीं होते हैं।

नया बोर्ड बनाएँ

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. नए बोर्ड बटन पर टैप करें।

  3. अपना बोर्ड बनाना शुरू करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स जोड़ें बटन या मीडिया बटन जैसे स्क्रीन के नीचे मौजूद विकल्पों में से किसी एक पर टैप करें।

    एक Freeform बोर्ड जिसमें टेक्स्ट ड्रॉइंग, स्टिकी नोट, आकृति, टेक्स्ट बॉक्स और इमेज में रेंडर किया गया होता है।
  4. अपनी उँगली ड्रैग करके बोर्ड के आस-पास मूव करें और खुला या बंद पिंच करके ज़ूम इन या आउट करें।

    नुस्ख़ा : अधिक सटीकता से बड़ा करने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, “विकल्प देखें” पर टैप करें, फिर किसी प्रतिशत पर टैप करें।

  5. आपके काम करते समय आपका बोर्ड ऑटोमैटिकली सहेजा जाता है। इसे नाम देने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, फिर “नाम बदलें” पर टैप करें।

किसी अन्य ऐप से बोर्ड बनाएँ

आप किसी अन्य समर्थित ऐप, जैसे नोट्स, नक़्शा, Safari, फ़ाइल, तस्वीर आदि के कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके कोई नया Freeform बोर्ड शुरू कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर, उस ऐप पर जाएँ जिसका कॉन्टेंट आप नए Freeform बोर्ड पर इस्तेमाल करना चाहते हैं।

  2. वह आइटम खोलें जिसे आप Freeform बोर्ड पर रखना चाहते हैं (उदाहरण के लिए, नोट, नक़्शा, वेबपृष्ठ, PDF या स्क्रीनशॉट)।

    किसी फ़ाइल का केवल एक भाग बोर्ड पर शेयर करने के लिए (संपूर्ण वेबपृष्ठ या नोट के बजाए), आप जो शेयर करना चाहते हैं वह चुनें। अगर आपके चयन में टेक्स्ट शामिल है, तो केवल टेक्स्ट ही शेयर किया जाता है।

  3. शेयर करें या शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर Freeform ऐप आइकॉन पर टैप करें।

  4. नया बोर्ड या किसी मौजूदा बोर्ड के नाम पर टैप करें।

    बोर्ड मे कोई लिंक या आइटम दिखाई देता है।

कोई बोर्ड खोलें

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. आपको जो बोर्ड खोलना है, उस पर टैप करें या निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अगर आप किसी बोर्ड में हैं : ऊपरी-बाएँ कोने में मौजूद वापस जाएँ बटन पर टैप करें, फिर किसी बोर्ड पर टैप करें।

    • हाल ही में खोला गया कोई बोर्ड ढूँढें, उसे दूसरों के साथ शेयर करें या पसंदीदा के रूप में चिह्नित करें : ऊपरी-बाएँ कोने में मौजूद वापस जाएँ बटन पर टैप करें, किसी श्रेणी पर टैप करें, फिर बोर्ड पर टैप करें।

      नोट : संदेश ऐप में आपको आमंत्रित किया गया कोई भी सहयोग, शेयर किए गए बोर्ड स्क्रीन पर आमंत्रण सेक्शन में तब तक दिखाई देता है जब तक आप उन्हें स्वीकार नहीं कर लेते।

बोर्ड की नक़ल बनाएँ

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. सभी बोर्ड ब्राउज़ करते समय, ऊपर की ओर मौजूद अधिक बटन पर टैप करें, फिर “चुनें” पर टैप करें।

    अगर आपने बोर्ड खोल लिया है, तो सभी बोर्ड ब्राउज़ करने के लिए वापस जाएँ बटन पर टैप करें।

  3. आपको जिन बोर्ड को कॉपी करना है उन पर टैप करें, फिर "नक़ल बनाएँ" पर टैप करें।

या फिर बोर्ड के थंबनेल या नाम को टच और होल्ड करें, फिर "नक़ल बनाएँ" पर टैप करें।

नोट : अगर आप किसी शेयर किए गए बोर्ड की नक़ल बनाते हैं, तो कॉपी शेयर नहीं की जाती है। किसी को बोर्ड का स्नैपशॉट भेजने के लिए बोर्ड की कोई कॉपी भेजें देखें या बोर्ड फिर से शेयर करना है, तो बोर्ड पर अन्य लोगों को सहयोग के लिए आमंत्रित करें

बोर्ड को पसंदीदा में जोड़ें

  1. अपने iPhone पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • सभी बोर्ड ब्राउज़ करते समय : बोर्ड का थंबनेल या नाम टच और होल्ड करें, फिर "पसंदीदा" पर टैप करें ।

    • अगर आप किसी बोर्ड में हैं : अधिक बटन पर टैप करें, फिर "पसंदीदा" पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.