iPhone पर News में स्थानीय समाचार पढ़ें

Apple News में, आप स्थानीय समाचार फ़ीड सेटअप कर सकते हैं ताकि आप उन जगहों के समाचार, इवेंट और मौसम पर अप-टू-डेट रहें जो आपके लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी हैं। आप अपने पसंदीदा स्थानों को फ़ॉलो और कस्टमाइज़ कर सकते हैं ताकि किसी विशिष्ट शहर, क़स्बे या पड़ोस के समाचारों को प्राथमिकता मिले। आप जिस स्थान को मुख्य रूप से फ़ॉलो करते हैं, उसके समाचार आलेख “आज” फ़ीड में भी दिखाई देते हैं।

नोट : Apple News सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। स्थानीय समाचार फ़ीड केवल अमेरिका में उपलब्ध है। उन अन्य देशों में जहाँ Apple News उपलब्ध है, आप उन स्थानों को फ़ॉलो कर सकते हैं जहाँ के समाचार आप पाना चाहते हैं। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

स्थानीय समाचार फ़ीड सेटअप करें

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “आज” फ़ीड से “स्थानीय” पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से एक कार्य करें :

    • अगर आप किसी भी स्थान को फ़ॉलो नहीं करते हैं : शुरू करें पर टैप करें।

    • अगर आप स्थानीय समाचार में एक या अधिक स्थानों को फ़ॉलो करते हैं : स्थान पर टैप करें, फिर “प्रबंधित करें” पर टैप करें।

  3. इनमें में से कोई एक काम करें :

    • अपने मौजूदा स्थान का इस्तेमाल करते हुए समाचार फ़ीड खोजें : अगर आप स्थानीय समाचारों का उपयोग शुरू कर रहे हैं, तो वर्तमान स्थान पर टैप करें। अगर आप एक या अधिक स्थानों को फ़ॉलो करते हैं, तो खोज फ़ील्ड पर टैप करें, फिर वर्तमान स्थान पर टैप करें।

    • स्थान के लिए खोजें : खोज फ़ील्ड पर टैप करें, कोई शहर, क़स्बा या ज़िप कोड दर्ज करें, फिर खोज परिणामों में से कोई स्थान चुनें।

    • राज्य या देश के अनुसार खोजें : नीचे की ओर स्क्रोल करें और कोई राज्य या देश चुनें। उस राज्य या देश में मौजूद स्थानों की सूची दिखाई देती है।

  4. आप जिस स्थान को फ़ॉलो करना चाहते हैं, उसके आगे के “जोड़ें” बटन पर टैप करें, फिर स्थानों की सूची पर वापस जाने के लिए “बंद करें” बटन या “वापस जाएँ” बटन पर टैप करें।

  5. स्थानीय समाचार फ़ीड पर वापस जाने के लिए “बंद करें” बटन पर टैप करें।

आप जिन स्थानों को फ़ॉलो करते हैं, उन्हें स्थानीय समाचार के तहत “फ़ॉलो किया जा रहा है” टैब में दिखाया जाता है।

स्थानीय समाचार पढ़ें

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “आज” फ़ीड से स्थानीय पर टैप करें, फिर कोई स्टोरी पढ़ने के लिए उस पर टैप करें।

किसी स्थान के लिए समाचार फ़ीड को कस्टमाइज़ करें

किसी स्थान को फ़ॉलो करने के बाद, आप एक विशिष्ट शहर, क़स्बा या पड़ोस के समाचार और मौसम को प्राथमिकता देने के लिए चुन सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “आज” फ़ीड से, स्थानीय पर टैप करें, फिर स्थान पर टैप करें।

  3. स्थान प्रबंधित करें पर टैप करें।

  4. आप जिस स्थान को फ़ॉलो करते हैं, उसके नाम के तहत “कस्टमाइज़ करें” पर टैप करें। अगर आपने पहले ही कोई विशिष्ट स्थान जोड़ा है, तो उस स्थान का नाम बदलने के लिए टैप करें।

  5. खोज फ़ील्ड पर टैप करें, कोई शहर, क़स्बा या ज़िप कोड दर्ज करें, फिर खोज परिणामों में से कोई स्थान चुनें।

अपने स्थानीय समाचार फ़ीड में स्थान बदलें

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “आज” फ़ीड से, स्थानीय पर टैप करें, स्थान पर टैप करें, फिर वह स्थान चुनें जिसके समाचार आप पढ़ना चाहते हैं।

स्थानीय प्रकाशकों को फ़ॉलो करें

जब आप राज्य या देश के आधार पर स्थानीय समाचार फ़ीड खोजते हैं, तब आप सीधे उनके स्थानीय प्रकाशकों को फ़ॉलो कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. “आज” फ़ीड से, स्थानीय पर टैप करें, फिर स्थान पर टैप करें।

  3. “स्थान प्रबंधित करें” पर टैप करें, फिर नीचे की ओर स्क्रोल करें और कोई राज्य या देश चुनें।

  4. नीचे की ओर “स्थान प्रकाशक” तक स्क्रोल करें, फिर आप जिस प्रकाशक को फ़ॉलो करना चाहते हैं, उसके आगे जोड़ें बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.