iPhone पर संगीत ऐप का इस्तेमाल शुरू करें

संगीत ऐप का इस्तेमाल करके अपने iPhone की संगीत लाइब्रेरी से गाने सुनें। Apple Music को सब्सक्राइब करने पर, Apple Music कैटलॉग से संगीत स्ट्रीम करें और समान Apple खाते से साइन इन करने पर, अपने सभी डिवाइस पर अपना सारा संगीत ऐक्सेस करें।

शीर्ष पर अपडेट की गई प्लेलिस्ट दिखाता हुआ “नया” टैब। अधिक फ़ीचर्ड संगीत और वीडियो देखने के लिए, आप बाईं ओर स्वाइप कर सकते हैं। नवीनतम गीत सेक्शन नीचे दिखाई देता है। आप नया और अनुशंसित संगीत एक्सप्लोर करने के लिए, स्क्रीन पर ऊपर की ओर स्वाइप कर सकते हैं।

Apple Music सब्सक्राइब करें

संगीत ऐप का अधिक लाभ उठाने के लिए, Apple Music सब्सक्राइब करें और लाखों गानों में से चुनकर उन्हें स्ट्रीम या डाउनलोड करें। सेटिंग  > ऐप्स > संगीत पर जाएँ, फिर “Apple Music से जुड़ें” पर टैप करें। Apple Music का सब्सक्राइबर बनने के बाद, आप कलाकारों को पसंदीदा के रूप में चुन सकते हैं (और उनसे जुड़ी सूचनाएँ पा सकते हैं), गानों के बोल देख सकते हैं। साथ ही, और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

शीर्ष पर खोज फ़ील्ड दिखाने वाला “खोजें” टैब। नीचे संगीत की एकाधिक श्रेणियाँ दिखाई देती हैं, जैसे हिट और ध्वनि थेरेपी।

संगीत ढूँढें

संगीत जल्दी ढूँढने के लिए “खोजें” फ़ीचर का इस्तेमाल करें। स्क्रीन के नीचे दाएँ कोने में “खोजें” पर टैप करें, ताकि आप श्रेणी के हिसाब से संगीत ब्राउज़ कर सकें या फ़ील्ड में किसी कलाकार, गाने के बोल या अन्य कीवर्ड को टाइप करके गाने, ऐल्बम और प्लेलिस्ट ढूँढ सकें।

लाइब्रेरी टैब, जो प्लेलिस्ट की सूची दिखाता है। शीर्ष पर कोई नई प्लेलिस्ट बनाने या नया फ़ोल्डर बनाने के लिए बटन मौजूद हैं।

प्लेलिस्ट बनाएँ

किसी थीम, मूड या मौक़े के अनुसार गानों को प्लेलिस्ट में व्यवस्थित करें। लाइब्रेरी पर टैप करें, प्लेलिस्ट पर टैप करें, स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद नई प्लेलिस्ट बटन पर टैप करें, फिर “नई प्लेलिस्ट बनाएँ” पर टैप करें। किसी गाने को प्लेलिस्ट में जोड़ने के लिए, गाने के आगे मौजूद अधिक बटन पर टैप करें, फिर “प्लेलिस्ट में जोड़ें” पर टैप करें।

संगीत ऐप की होमस्क्रीन पर शीर्ष पर दिखाई देने वाला “शीर्ष तस्वीरें”। आप केवल अपने लिए चुना गया अधिक संगीत देखने के लिए, बाईं या दाईं ओर स्वाइप कर सकते हैं। “हाल ही में चलाए गए” नीचे दिखाई देता है।

अपनी लाइब्रेरी बनाएँ

आप कई तरीक़ों से संगीत को अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, Apple Music सब्सक्राइब करें या iTunes Store से अपने पसंदीदा ऐल्बम ख़रीदें। अगर आप पहले से ही Mac का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सेटिंग  > ऐप्स > संगीत पर जाएँ, फिर “लाइब्रेरी सिंक करें” पर टैप करें। आपकी पूरी संगीत लाइब्रेरी फिर आपके iPhone पर उपलब्ध हो जाएगी।

अधिक जानना चाहते हैं?

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.