इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नोट्स में तस्वीरें, वीडियो वगैरह जोड़ें

नोट्स ऐप में, आप अन्य ऐप्स से तस्वीरें, वीडियो और जानकारी जोड़ सकते हैं, जैसे कि नक़्शा, लिंक और दस्तावेज़।

कोई तस्वीर या वीडियो जोड़ें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, अटैचमेंट बटन पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

    आप अपनी तस्वीर लाइब्रेरी से कोई तस्वीर या वीडियो चुन सकते हैं या नई तस्वीर या वीडियो ले सकते हैं।

नुस्ख़ा : किसी तस्वीर पर ड्रॉ करने के लिए, तस्वीर पर टैप करें, फिर हैंडराइटिंग टूल बटन पर टैप करें।

नोट्स में ली गई तस्वीरें और वीडियो तस्वीर ऐप में सहेजने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > नोट्स पर जाएँ, फिर तस्वीर में सहेजें चालू करें।

किसी अन्य ऐप से नोट में जानकारी जोड़ें

आप किसी अन्य ऐप से जानकारी को नोट में एक अटैचमेंट के रूप में जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, नक़्शे में कोई स्थान, Safari में कोई वेबपृष्ठ, फ़ाइल में कोई PDF या स्क्रीनशॉट।

  1. आप जिस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें वह आइटम खोलें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं (उदाहरण के लिए, नक़्शा या वेबपृष्ठ)।

  2. “अधिक” बटन पर टैप करें

  3. शेयर करें या शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर नोट्स या नया क्विक नोट पर टैप करें।

अटैचमेंट का प्रीव्यू आकार बदलें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, आप निम्नलिखित का प्रीव्यू आकार बदल सकते हैं :

    • कोई एकल अटैचमेंट : अटैचमेंट को टच और होल्ड करें, “इस रूप में देखें” पर टैप करें, फिर छोटा, बड़ा या प्लेन लिंक चुनें।

    • किसी नोट में मौजूद सभी अटैचमेंट : अधिक बटन पर टैप करें, अटैचमेंट दृश्य पर टैप करें, फिर सभी को छोटे पर सेट करें या सभी को बड़े पर सेट करें चुनें।

नोट्स में सभी अटैचमेंट देखें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. नोट्स सूची के ऊपर, फ़ोल्डर क्रियाएँ बटन पर टैप करें, फिर तस्वीर, लिंक, दस्तावेज़ और अन्य अटैचमेंट के थंबनेल देखने के लिए अटैचमेंट देखें पर टैप करें। (लॉक किए गए नोट्स में अटैचमेंट नहीं दिखाए जाते हैं।)

  3. किसी विशिष्ट अटैचमेंट वाले नोट पर जाने के लिए अटैचमेंट थंबनेल को टच और होल्ड करें, फिर “नोट में दिखाएँ” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.