इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर App Store में ऐप्स पाएँ

App Store ऐप में, आप नए ऐप्स, फ़ीचर्ड कहानियाँ, टिप्स और ट्रिक्स, इन-ऐप इवेंट और ऑफ़र खोज सकते हैं।

App Store में ऐप की जानकारी वाला पेज। इस पृष्ठ में “पाएँ” बटन, रेटिंग, आयु रेटिंग, डेवलपर, स्क्रीनशॉट और अन्य जानकारी दिखाई गई है। सबसे नीचे बाईं से दाईं ओर, ये बटन मौजूद हैं : आज, गेम्स, ऐप्स, Arcade और खोजें।

नोट : App Store का इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन और Apple खाते की ज़रूरत होगी। App Store और Apple Arcade की उपलब्धता देश या क्षेत्र के अनुसार भिन्न होती है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

ऐप्स खोजें और ढूँढें

  1. अपने iPhone पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से किसी एक पर टैप करें :

    • आज : फ़ीचर्ड कहानियाँ, ऐप्स और इन-ऐप इवेंट ब्राउज़ करें।

    • गेम्स : ऐक्शन, एडवेंचर, रेसिंग, पहेलियाँ आदि सहित दर्जनों श्रेणियों में अपना अगला गेम ढूँढें।

    • ऐप्स : नई रिलीज़ खोजें, टॉप चार्ट देखें या श्रेणी के अनुसार ब्राउज़ करें।

    • Arcade: विज्ञापन या इन-ऐप ख़रीदारी के बिना Apple Arcade (सब्सक्रिप्शन आवश्यक) से प्रीमियम गेम के क्यूरेट किए गए संग्रह का आनंद लें।

    • खोजें : खोजें बटन पर टैप करें, फिर वह दर्ज करें जिसे आप खोज रहे हैं। आप ऐप का नाम, श्रेणी, डेवलपर आदि के आधार पर खोज सकते हैं। आप विभिन्न श्रेणियों को भी खोज सकते हैं या सुझाए गए ऐप्स ब्राउज़ कर सकते हैं।

किसी ऐप के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  1. अपने iPhone पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित विवरण देखने के लिए किसी ऐप के नाम या आइकॉन पर टैप करें :

    • स्क्रीनशॉट या प्रीव्यू

    • रेटिंग और समीक्षाएँ

    • इन-ऐप इवेंट और ऑफ़र

    • डेवलपर

    • फ़ाइल आकार

    • अन्य Apple डिवाइस के साथ संगतता

    • समर्थित भाषाएँ

    • आयु रेटिंग

    • Game Center और फ़ैमिली शेयरिंग सहायता

    • समर्थित ऐक्सेसिबिलिटी सुविधाएँ

    • गोपनीयता की जानकारी

ऐप ख़रीदें और डाउनलोड करें

  1. अपने iPhone पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. अपने मनचाहे ऐप पर नैविगेट करें, फिर प्राप्त करें (अगर ऐप मुफ़्त है) या मूल्य पर टैप करें।

    अगर आपको प्राप्त करें या मूल्य के बजाय फिर से डाउनलोड करें बटन दिखाई देता है, तो आप इस ऐप को पहले ही ख़रीद चुके हैं। इसे फिर से मुफ़्त में डाउनलोड करने के लिए फिर से डाउनलोड करें बटन पर टैप करें।

  3. अगर आवश्यक हो, तो अपनी ख़रीदारी पूरी करने के लिए Face ID, Touch ID या अपने पासकोड से प्रमाणित करें।

    ख़रीदारी आपके Apple खाते से संबद्ध भुगतान विधि से की जाती है।

आप ऐप लाइब्रेरी में हालिया जोड़ी गई श्रेणी में ऐप को ढूँढ सकते हैं। ऐप डाउनलोड होने के दौरान ऐप आइकॉन पर कोई प्रगति संकेतक दिखाई देता है। ऐप लाइब्रेरी में अपने ऐप्स ढूँढें और उनका इस्तेमाल करें और नए ऐप्स डाउनलोड करने का स्थान बदलें देखें।

फ़ैमिली शेयरिंग के साथ ख़रीदारी शेयर करें और स्वीकृत करें

अगर आप किसी फ़ैमिली शेयरिंग समूह में हैं, तो परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा ख़रीदे गए योग्य ऐप्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

नोट : आप परिवार के सदस्यों द्वारा की गई ख़रीदारी तभी देख सकते हैं जब वे अपनी ख़रीदारी शेयर करने का फ़ैसला करते हैं। परिवार के सदस्य द्वारा परिवार समूह छोड़ने के बाद फ़ैमिली शेयरिंग से की गई ख़रीदारी ऐक्सेसिबल नहीं हो सकती हैं।

परिवार आयोजक किसी निश्चित उम्र से कम उम्र के अन्य परिवार के सदस्यों द्वारा की गई योग्य ख़रीदारी की समीक्षा करने के बाद उसे स्वीकृत कर सकता है। बच्चे के लिए “ख़रीदने के लिए पूछें” चालू करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.