इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर किताब ऐप में किताबें व्यवस्थित करें

किताब ऐप में आपके द्वारा ख़रीदी गई किताबें और ऑडियोबुक आपकी लाइब्रेरी में सहेजी जाती हैं और ऑटोमैटिकली संग्रह में सॉर्ट हो जाती हैं, जैसे ऑडियोबुक, पढ़ने की इच्छा सूची और समाप्त।

किताब ऐप में लाइब्रेरी स्क्रीन। स्क्रीन के शीर्ष पर संग्रह बटन है। स्क्रीन के मध्य में बुक कवर हैं। स्क्रीन के नीचे, बाएँ से दाएँ, होम, लाइब्रेरी, बुक स्टोर, ऑडियोबुक और खोजें टैब हैं। लाइब्रेरी टैब चयनित है।

नोट : Apple Books सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

कोई संग्रह बनाएँ

आप अपनी लाइब्रेरी व्यवस्थित और निजीकृत करने के लिए स्वयं के संग्रह बना सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. “लाइब्रेरी” पर टैप करें, संग्रह बटन पर टैप करें, फिर “नया संग्रह” पर टैप करें।

  3. संग्रह को नाम दें, उदाहरण के लिए, बीच रीड्स या बुक क्लब, फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

किसी किताब को संग्रह में जोड़ें

आप अपने द्वारा बनाए गए संग्रह में अपनी लाइब्रेरी या बुक स्टोर से कोई किताब जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. किसी किताब पर नैविगेट करें, फिर कवर के नीचे अधिक जानकारी बटन पर टैप करें।

    संग्रह में जोड़ें पर टैप करें, फिर उस संग्रह पर टैप करें जिसमें आप इसे जोड़ना चाहते हैं।

नुस्ख़ा : आप समान किताब को कई संग्रह में जोड़ सकते हैं।

अपनी किताबें व्यवस्थित करें

आप अपनी लाइब्रेरी या संग्रह में किताबों के डिस्प्ले और सॉर्ट करने का तरीक़ा बदल सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें या किसी संग्रह पर जाएँ।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • किताब डिस्प्ले बदलें : ग्रिड या सूची पर टैप करें।

    • अपनी किताबें सॉर्ट करें : हालिया, शीर्षक, लेखक या मैनुअल पर टैप करें।

      अगर आप मैनुअल चुनते हैं, तो बुक कवर टच और होल्ड करें, फिर उसे नए स्थान पर ड्रैग करें।

किताबें, ऑडियोबुक और PDF हटाएँ

आप होम, लाइब्रेरी और अपने लाइब्रेरी संग्रह से किताबें, ऑडियोबुक और PDF हटा या छिपा सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. उस किताब या ऑडियोबुक पर नैविगेट करें जिसे आप हटाना चाहते हैं, फिर कवर के नीचे अधिक जानकारी बटन पर टैप करें।

  3. हटाएँ पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

    नोट : अगर आप डाउनलोड हटाएँ चुनते हैं, तो शीर्षक से संबद्ध कॉन्टेंट और डेटा आपके iPhone पर स्टोर नहीं रहेंगे। शीर्षक फिर से डाउनलोड करने के लिए, अधिक जानकारी बटन पर टैप करें, फिर डाउनलोड पर टैप करें। अगर आप किताब छिपाएँ चुनते हैं, तो किताब आपकी लाइब्रेरी या संग्रह में दिखाई नहीं देगी। किताबें और ऑडियोबुक दिखाने के लिए, होम पर टैप करें, अपने खाता आइकॉन पर टैप करें, फिर छिपाई गईं ख़रीदारियाँ प्रबंधित करें पर टैप करें।

आप कोई किताब पढ़ने के बाद अपने iPhone से डाउनलोड को ऑटोमैटिकली हटा सकते हैं। लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद अधिक बटन पर टैप करें। डाउनलोड हटाएँ पर टैप करें, फिर पूर्ण होने पर ऑटोमैटिकली पर टैप करें।

कोई संग्रह डिलीट करें

  1. अपने iPhone पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. “लाइब्रेरी” पर टैप करें, फिर संग्रह बटन पर टैप करें।

  3. उस संग्रह पर बाईं ओर स्वाइप करें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं, फिर डिलीट करें पर टैप करें।

    नोट : कोई संग्रह डिलीट करने से उसमें मौजूद किताबें या ऑडियोबुक डिलीट नहीं होती हैं; वे अभी भी आपकी लाइब्रेरी में मौजूद रहती हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.