इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपने iPhone पर आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने के लिए SOS का इस्तेमाल करें

आपातकालीन स्थिति में, अपने iPhone का इस्तेमाल जल्दी और आसानी से मदद पाने के लिए कॉल करने, अपनी मेडिकल ID शेयर करने और अपने आपातकालीन संपर्कों को अलर्ट करने के लिए करें (बशर्ते मोबाइल सेवा उपलब्ध हो)।

अगर आपके कैरियर का मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तो iPhone केवल SOS आइकॉन दिखाता है। साथ ही, उपलब्ध होने पर किसी भी आपातकालीन कॉल को दूसरे नेटवर्क के ज़रिए आगे भेजने की कोशिश करता है।

समर्थित मॉडल पर, अगर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तो आप सैटेलाइट आइकॉन की मदद से सैटेलाइट SOS के ज़रिए आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर सकते हैं। सैटेलाइट के माध्यम से आपातकालीन SOS सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। अपने iPhone पर सैटेलाइट के माध्यम से आपातकालीन SOS इस्तेमाल करें देखें।

महत्वपूर्ण : अगर कोई आपातकालीन कॉल की गई है और आपको आपातकालीन सेवाओं की ज़रूरत नहीं है, तो कॉल समाप्त न करें। जब तक कोई उत्तरदाता जवाब न दे, तब तक इंतज़ार करें, फिर उन्हें बताएँ कि आपको मदद की ज़रूरत नहीं है।

आपातकालीन सेवाओं को तुरंत कॉल करें (भारत को छोड़कर सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध है)

  • साइड बटन और वॉल्यूम बटन को साथ में तब तक दबाकर रखें, जब तक कि स्लाइडर न दिखाई दें और आपातकालीन SOS पर उलटी गिनती समाप्त न हो जाए। उसके बाद, बटन छोड़ दें।

    इसके अलावा, जब आप जल्दी से साइड बटन को पाँच बार दबाते हैं, तो iPhone को आपातकालीन SOS शुरू करने के लिए सक्षम कर सकते हैं। सेटिंग  > आपातकालीन SOS पर जाएँ, फिर 5 बार बटन दबाकर कॉल करें को चालू करें।

साइड बटन और वॉल्यूम बटन की ओर इशारा करते हुए ऐरो के साथ iPhone की बाह्यरेखा।

आपातकालीन कॉल समाप्त होने के बाद, आपका iPhone आपके आपातकालीन संपर्कों को एक टेक्स्ट संदेश की मदद से अलर्ट करता है, जब तक आप इसे रद्द करने का फ़ैसला नहीं करते। आपका iPhone आपका वर्तमान स्थान (अगर उपलब्ध हो) भेजता है और SOS मोड में जाने के बाद कुछ समय के लिए, आपका स्थान बदलने के बाद आपके आपातकालीन संपर्क अपडेट पाते हैं।

आपातकालीन सेवाओं को जल्दी से कॉल करें (भारत)

  • साइड बटन को तीन बार तब तक जल्दी से दबाएँ, जब तक स्लाइडर न दिखाई दें और आपातकालीन SOS पर उलटी गिनती समाप्त न हो जाए।

  • अगर आपने ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट चालू किया है, तो साइड बटन और वॉल्यूम बटन को साथ में तब तक दबाकर रखें, जब तक कि स्लाइडर न दिखाई दें और आपातकालीन SOS पर उलटी गिनती समाप्त न हो जाए। उसके बाद, बटन छोड़ दें।

डिफ़ॉल्ट रूप से, iPhone चेतावनी वाली एक ध्वनि चलाता है, उलटी गितनी शुरू करता है, फिर आपातकालीन सेवा को कॉल करता है।

आपातकालीन कॉल समाप्त होने के बाद, आपका iPhone आपके आपातकालीन संपर्कों को एक टेक्स्ट संदेश की मदद से अलर्ट करता है, जब तक आप इसे रद्द करने का फ़ैसला नहीं करते। आपका iPhone आपका वर्तमान स्थान (अगर उपलब्ध हो) भेजता है और SOS मोड में जाने के बाद कुछ समय के लिए, आपका स्थान बदलने के बाद आपके आपातकालीन संपर्क अपडेट पाते हैं।

iPhone लॉक होने पर, आपातकालीन नंबर डायल करें

  1. पासकोड स्क्रीन पर, आपातकालीन पर टैप करें।

  2. आपातकालीन नंबर (उदाहरण के लिए, अमेरिका में 911) डायल करें, फिर कॉल करें बटन पर टैप करें।

टेक्स्ट आपातकालीन सेवाएँ (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. “प्रति” फ़ील्ड में, 911 या अपना स्थानीय आपातकालीन सेवा नंबर टाइप करें।

  3. अपना आपातकालीन संदेश टाइप करें।

  4. “भेजें” बटन पर टैप करें।

आपातकालीन सेवाओं के साथ लाइव वीडियो या मौजूदा तस्वीरें शेयर करें (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)

अगर आपातकालीन सेवाओं द्वारा अनुरोध किया जाता है, तो आप लाइव वीडियो स्ट्रीम करने या आपातकालीन सेवाओं पर मौजूद तस्वीर और वीडियो अपलोड करने के लिए आपातकालीन SOS लाइव वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट : आपातकालीन सेवाएँ आपके द्वारा स्ट्रीम की गई लाइव वीडियो की कॉपी रख सकती हैं। साथ ही, आपके द्वारा शेयर की गई कोई भी वीडियो या तस्वीर रख सकती हैं।

एक आपातकालीन SOS लाइव वीडियो स्क्रीन, बीच में एक वीडियो प्रीव्यू के साथ 911 फ़ोन आपातकालीन कॉल दिखाती है। सबसे नीचे, “अभी नहीं” और “वीडियो शेयर करें” के लिए बटन हैं।
  • अगर किसी आपातकालीन सेवा कॉल में होने के दौरान आपको वीडियो या तस्वीर शेयर करने का अनुरोध मिलता है, तो इनमें से कोई एक काम करें :

    • लाइव वीडियो शेयर करें : अगर आपातकालीन सेवाओं के लिए लाइव वीडियो स्ट्रीम करने के लिए कहा जाए, तो शेयर करें पर टैप करें। आप कैमरा बटन पर टैप करके शेयरिंग को किसी भी समय पॉज़ या रीस्टार्ट कर सकते हैं। आप कॉल समाप्त करें बटन पर टैप करके और फिर “कैमरा शेयर करना रोकें” या “कॉल समाप्त करें” पर टैप करके शेयर करना किसी भी समय रोक सकते हैं।

    • मौजूदा तस्वीर या वीडियो शेयर करें : जब कहा जाए, तब चुनें पर टैप करें, फिर वे तस्वीरें या वीडियो चुनें जिन्हें आप आपातकालीन सेवाओं को भेजना चाहते हैं।

    • अस्वीकार करें : अगर आप आपातकालीन सेवाओं के साथ वीडियो या तस्वीरें शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो जब कहा जाए, तब अभी नहीं पर टैप करें।

नोट : आपातकालीन SOS लाइव वीडियो iPhone 14 या बाद के मॉडल पर उपलब्ध है, डिवाइस की सीमाओं के अधीन है और हो सकता है कि सभी परिस्थितियों में उपलब्ध न हो।

अपनी आपातकालीन SOS सेटिंग बदलें

  1. अपने iPhone पर सेटिंग > आपातकालीन SOS पर जाएँ।

  2. इनमें में से कोई एक काम करें :

    • “दबाए रखने और छोड़ने पर कॉल करें” चालू या बंद करें : आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने के लिए उलटी गिनती शुरू करने के लिए, साइड और वॉल्यूम बटन दबाए रखें और छोड़ें।

    • “5 बार दबाने पर कॉल करें” चालू या बंद करें : आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने के लिए उलटी गिनती शुरू करने के लिए, साइड बटन को तेज़ी से पाँच बार दबाएँ।

    • अपने आपातकालीन संपर्क प्रबंधित करें : सेहत ऐप में, आपातकालीन संपर्क सेटअप करें या आपातकालीन संपर्क संपादित करें पर टैप करें। अपनी मेडिकल ID सेटअप करें और देखें देखें।

iPhone पर आपातकालीन कॉल के बारे में ज़रूरी जानकारी

  • अगर iPhone ऐक्टिवेट नहीं किया गया है, अगर iPhone किसी विशेष मोबाइल नेटवर्क पर काम करने के लिए संगत नहीं है या कॉन्फ़िगर नहीं किया गया है या (जब लागू हो) अगर iPhone में SIM कार्ड नहीं है या SIM कार्ड में PIN-लॉक लगा है, तो हो सकता है कि कुछ मोबाइल नेटवर्क iPhone से आपातकालीन कॉल स्वीकार न करें।

  • कुछ देशों या क्षेत्रों में, कोई आपातकालीन कॉल करने पर, आपातकालीन सेवा प्रोवाइडर आपके स्थान की जानकारी (अगर निर्धारण योग्य हो) ऐक्सेस कर सकते हैं।

  • वाई-फ़ाई पर आपातकालीन कॉलिंग की सीमाएँ समझने के लिए अपने कैरियर की आपातकालीन कॉलिंग जानकारी की समीक्षा करें।

  • CDMA के साथ, जब कोई आपातकालीन कॉल समाप्त होती है, तो आपातकालीन सेवाओं से कॉलबैक की अनुमति देने के लिए iPhone कुछ मिनट के लिए आपातकालीन कॉल मोड पर चला जाता है। इस दौरान, डेटा ट्रांसमिशन और टेक्स्ट संदेश ब्लॉक कर दिए जाते हैं।

  • कोई आपातकालीन कॉल करने के बाद, कुछ कॉल फ़ीचर जो इनकमिंग कॉल को ब्लॉक या मौन करते हैं, उन्हें आपातकालीन सेवाओं से कॉलबैक की अनुमति देने के लिए, थोड़े समय के लिए अक्षम किया जा सकता है। इन फ़ीचर में डू नॉट डिस्टर्ब, अज्ञात कॉलर मौन करें और स्क्रीन टाइम शामिल हैं।

  • दो SIM वाले iPhone पर, अगर आप किसी लाइन के लिए वाई-फ़ाई कॉलिंग चालू नहीं करते हैं, तो अन्य लाइन इस्तेमाल होने पर, उस लाइन पर आने वाली कोई भी इनकमिंग फ़ोन कॉल (आपातकालीन सेवाओं वाली कॉल सहित) सीधे वॉइसमेल (अगर आपके कैरियर ने उपलब्ध कराया हो) पर चली जाती हैं। आपको छूटी हुई कॉल की सूचनाएँ नहीं मिलेगी।

    अगर आप लाइन के व्यस्त होने या सेवा में न होने पर, सशर्त कॉल फ़ॉरवर्डिंग (यदि आपके वाहक से उपलब्ध हो) को एक लाइन से दूसरी लाइन पर सेटअप करते हैं, तो कॉल वॉइसमेल पर नहीं जाती हैं। सेटअप की जानकारी के लिए, अपने कैरियर से संपर्क करें।

  • USB-C कनेक्टर और संगत ऐक्सेसरी वाले iPhone का इस्तेमाल करने पर, आपातकालीन सत्र (कॉल या टेक्स्ट) शुरू होने के बाद USB 3 और DisplayPort कनेक्शन पर डेटा ट्रांसफ़र अनुपलब्ध हो जाता है और सत्र के समाप्त होने से 5 मिनट तक अनुपलब्ध रहता है। यह समय देश या क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होता है। अपनी ऐक्सेसरी इस्तेमाल करना जारी रखने के लिए, इस अवधि के बाद अपना डिवाइस डिस्कनेक्ट और दोबारा कनेक्ट करें। इससे चार्जिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह काम करते रहेगी।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.