इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Apple TV ऐप में आइटम ख़रीदें, किराए पर लें या प्री-ऑर्डर करें

आप Apple TV ऐप में TV कार्यक्रम और फ़िल्में ख़रीद सकते हैं, किराए पर ले सकते हैं या प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। जब आप वह ढूँढ लें जो आप देखना चाहते हैं, तो उसे ख़रीद सकते हैं, किराए पर ले सकते हैं (अगर वह एक फ़िल्म है) या उसे देखने का तरीक़ा चुन सकते हैं (अगर वह एकाधिक चैनल और ऐप्स पर उपलब्ध है)।

नोट : Apple मीडिया सेवा की उपलब्धता देश या क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

Apple TV स्टोर टैब में फ़िल्में और TV कार्यक्रम ब्राउज़ करें

  1. अपने iPhone पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. स्टोर पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • फ़ीचर किए गए आइटम ब्राउज़ करने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें।

    • टॉप चार्ट, नई रिलीज़, बेहतरीन डील आदि देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें, फिर उपलब्ध विकल्पों को देखने के लिए बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें।

      नुस्ख़ा : किसी श्रेणी में सभी आइटम देखने या किसी संग्रह के बारे में अधिक जानकारी देखने के लिए “पंक्ति शीर्षक” पर टैप करें।

  3. प्रीव्यू, रेटिंग, विवरण और देखने की जानकारी देखने के लिए आइटम पर टैप करें।

आइटम ख़रीदें, किराए पर लें या प्री-ऑर्डर करें

  1. अपने iPhone पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. स्टोर पर टैप करें, फिर किसी आइटम पर टैप करके उसका विवरण देखें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक विकल्प चुनें (सभी शीर्षकों के लिए सभी विकल्प उपलब्ध नहीं हैं) :

    • ख़रीदें : ख़रीदे गए आइटम लाइब्रेरी में जोड़े जाते हैं।

    • किराए पर लें : जब आप कोई फ़िल्म किराए पर लेते हैं, आपके पास उसे देखना शुरू करने के लिए 30 दिन होते हैं। फ़िल्म देखना शुरू करने के बाद, आप उसे 48 घंटों तक जितनी बार चाहें उतनी बार चला सकते हैं, जिसके बाद किराए की अवधि समाप्त हो जाती है। किराए की अवधि समाप्त होने के बाद, फ़िल्म डिलीट कर दी जाती है।

    • प्री-ऑर्डर : जब प्री-ऑर्डर किया गया आइटम उपलब्ध हो जाता है, तो आपकी भुगतान विधि से बिलिंग की जाती है और आपको एक ईमेल सूचना प्राप्त होती है। अगर आप ऑटोमैटिक डाउनलोड चालू करते हैं, तो आइटम आपके iPhone पर ऑटोमैटिकली डाउनलोड हो जाता है।

  4. अपने चयन की पुष्टि करें, फिर भुगतान या प्री-ऑर्डर पूर्ण करें।

आप अपनी ख़रीदारी और रेंटल अपनी लाइब्रेरी में ढूँढ सकते हैं और उन्हें Apple TV ऐप में चला सकते हैं।

जब आप Apple से फ़िल्मों, TV कार्यक्रमों, संगीत, संगीत वीडियो, ईबुक, ऑडियोबुक या रिंगटोन का ऐक्सेस ख़रीदते हैं, तब आपके पास इन आइटम को संगत iPhone, iPad, Mac, या PC पर स्थायी रूप से डाउनलोड करने का विकल्प भी होता है। Apple आपके डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट को वापस नहीं ले सकता और आप अपने इस कॉन्टेंट को इंटरनेट कनेक्शन के बिना कभी भी ऐक्सेस कर सकते हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.