इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर संपर्क में खाते जोड़ें या हटाएँ

संपर्क ऐप में, आप एकाधिक खाते, जैसे iCloud, Microsoft Exchange, Google और Yahoo जोड़ सकते हैं। आप डिफ़ॉल्ट खाता चुन सकते हैं, LDAP या CardDAV खाते सेट कर सकते हैं, खाते दिखा या छिपा सकते हैं और खाते डिलीट कर सकते हैं।

अपने iCloud संपर्क जोड़ें

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. [अपने नाम] पर टैप करें, फिर iCloud पर टैप करें।

  3. “iCloud में सहेजे गए” के आगे “सभी देखें” पर टैप करें, फिर संपर्क चालू करें।

अन्य खातों से अपने संपर्क जोड़ें

आप अन्य खातों, जैसे कि Microsoft Exchange, Google और Yahoo में अपने संपर्कों को प्रबंधित करने के लिए संपर्क ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संपर्क पर टैप करें।

  3. संपर्क खाते पर टैप करें, फिर खाता जोड़ें पर टैप करें।

  4. कोई खाता चुनें, उसमें साइन इन करें, फिर संपर्क चालू करें।

नोट : यदि आप ऐसा खाता जोड़ते हैं जिस पर पुश सूचनाएँ समर्थित नहीं हैं, तो आप अपने संपर्कों को खाते से अपडेट करने के लिए फ़ेच शेड्यूल सेट कर सकते हैं। सेटिंग  > ऐप्स > संपर्क पर जाएँ, “संपर्क खाते” पर टैप करें, फिर “नया डेटा फ़ेच करें” पर टैप करें। “फ़ेच करें” के तहत कोई शेड्यूल चुनें। यदि आप “ऑटोमैटिकली” चुनते हैं, तो नया डेटा तब डाउनलोड होता है जब आपका iPhone चार्ज हो रहा हो और वाई-फ़ाई से कनेक्टेड हो।

संपर्क प्रदाता ऐप्स से संपर्क जोड़ें

आप तृतीय-पक्ष ऐप्स को संपर्क ऐप में संपर्क जोड़ने की अनुमति दे सकते हैं। संपर्क तृतीय-पक्ष ऐप द्वारा प्रबंधित हैं और उन्हें संपर्क में संपादित नहीं किया जा सकता।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संपर्क पर टैप करें।

  3. प्रदाता पर टैप करें, फिर किसी ऐप के लिए विकल्प चालू करें।

अपना डिफ़ॉल्ट खाता चुनें

आप कोई डिफ़ॉल्ट खाता चुन सकते हैं जहाँ नए संपर्क ऑटोमैटिकली जोड़े जाते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संपर्क पर टैप करें।

  3. डिफ़ॉल्ट खाता पर टैप करें, फिर उस खाते पर टैप करें जिसे आप अपना डिफ़ॉल्ट बनाना चाहते हैं।

बिज़नेस या स्कूल डायरेक्टरी ऐक्सेस के लिए LDAP या CardDAV खाता सेटअप करें

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संपर्क पर टैप करें।

  3. संपर्क खाते पर टैप करें, फिर खाता जोड़ें पर टैप करें।

  4. “अन्य खाता जोड़ें” पर टैप करें, फिर “LDAP खाता जोड़ें” या “CardDAV खाता जोड़ें” पर टैप करें।

  5. खाता जानकारी दर्ज करें।

कोई संपर्क खाता हटाएँ

जब आप कोई खाता हटाते हैं, तो उस खाते के संपर्क अब आपके iPhone पर दिखाई नहीं देते हैं। संपर्क आपके इंटरनेट खाते (उदाहरण के लिए, iCloud.com या Google) और आपके द्वारा पहले से सेटअप किए गए किसी भी अन्य डिवाइस में होते हैं।

  • iCloud संपर्क बंद करें : सेटिंग  > [आपका नाम] > iCloud पर जाएँ। “iCloud में सहेजे गए” के आगे “सभी देखें” पर टैप करें, फिर संपर्क बंद करें।

    आप अपने iPhone पर पहले सिंक किए गए iCloud संपर्क रखने या डिलीट करने का फ़ैसला कर सकते हैं।

  • किसी खाते का इस्तेमाल अस्थायी रूप से बंद करें : सेटिंग  > ऐप्स > संपर्क > संपर्क खाते पर जाएँ, खाते पर टैप करें, फिर संपर्क बंद करें।

    अपने iPhone पर उस खाते के संपर्क फिर से देखने के लिए, संपर्क चालू करें।

  • खाता डिलीट करें : सेटिंग  > ऐप्स > संपर्क > “संपर्क खाते” पर जाएँ, खाते पर टैप करें, फिर “खाता डिलीट करें” पर टैप करें।

    अगर आपको साइन आउट करें या खाता डिलीट करें दिखाई नहीं देता है, तो हो सकता है कि आपका खाता आपके संगठन द्वारा प्रबंधित किया जा रहा हो। हटाने के निर्देशों के लिए व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.