इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर संदेशों का ट्रैक रखें

आप छूटे हुए टेक्स्ट संदेश देख सकते हैं, संदेशों को अपठित के रूप में चिह्नित कर सकते हैं और वार्तालाप सूची में संदेशों को प्राथमिकता के अनुसार क्रमित करने के लिए वार्तालाप पिन और अनपिन कर सकते हैं।

छूटे हुए संदेश देखें

अगर आप उस समय सूचनाएँ प्राप्त करते हैं जब आपकी सूचनाएँ पॉज़ हैं या आप iPhone से दूर हैं, आप सीधे वार्तालाप में मौजूद उस पहले संदेश पर पहुँच सकते हैं जिसे आपने नहीं देखा है।

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. अपठित वार्तालाप खोलें, फिर कैचअप बटन पर टैप करें।

    वार्तालाप का आपका दृश्य पहले अपठित संदेश तक चला जाता है।

संदेश अपठित के रूप में चिह्नित करें

जब आपके पास जवाब देने का समय नहीं होता है, आप संदेश को अपठित के रूप में चिह्नित कर सकते हैं ताकि आप बाद में उसे देख सकें।

दो अपठित संदेश के साथ संदेश वार्तालाप और एक को अपठित के रूप में चिह्नित किया गया है।
  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप सूची में निम्नलिखित में से एक काम करें :

    • वार्तालाप को अपठित के रूप में चिह्नित करने के लिए इस पर दाएँ स्वाइप करें।

    • दाईं ओर ड्रैग करें और अपठित के रूप में चिह्नित करें पर टैप करें।

नुस्ख़ा : आप एक ही समय में अनेक संदेश अपठित के रूप मे चिह्नित कर सकते हैं। वार्तालाप सूची में, “संपादित करें” पर टैप करें, “संदेश चुनें” पर टैप करें, आप जो वार्तालाप अपठित के रूप में चिह्नित करना चाहते हैं, उन्हें चुनें, फिर निचले-बाएँ कोने में अपठित पर टैप करें।

अपने अपठित संदेशों की सूची देखें

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप सूची में, फ़िल्टर बटन पर टैप करें, फिर अपठित पर टैप करें।

    अपठित के आगे चेकमार्क दिखाई देता है और आइकॉन फ़िल्टर बटन नीले रंग का हो जाता है जो इसका संकेत है कि फ़िल्टरिंग चालू है।

  3. अपने पठित और अपठित संदेश, दोनों दोबारा देखने के लिए फ़िल्टर बटन पर टैप करें, फिर टैप करके अपठित का चयन हटाएँ।

नुस्ख़ा : अपने सभी अपठित संदेशों को पठित के रूप में चिह्नित करने के लिए “संपादित करें” पर टैप करें, “संदेश चुनें” पर टैप करें, फिर “सभी पढ़ें” पर टैप करें।

वार्तालाप पिन करें

आप वार्तालाप सूची के शीर्ष पर विशिष्ट वार्तालाप पिन कर सकते हैं, ताकि जिन लोगों से आप सबसे अधिक संपर्क करते हैं, वे हमेशा सूची में पहले स्थान पर आएँ। पिन किए गए वार्तालाप आपकी वार्तालाप सूची के शीर्ष पर बड़े आइकॉन के रूप में दिखाई देते हैं।

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप को टच और होल्ड करें, फिर पिन करें पर टैप करें।

वार्तालाप का पिन हटाएँ

आप पिन किए गए वार्तालाप अनपिन कर सकते हैं, ताकि वे अब वार्तालाप सूची के शीर्ष पर दिखाई न दें।

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. पिन किए गए वार्तालाप पर टच और होल्ड करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • संदेश को सूची के सबसे नीचे तक ड्रैग करें, फिर छोड़ दें।

    • “अनपिन करें” पर टैप करें।

शेयर किए गए आइटम पिन करें

आप वार्तालाप के भीतर कुछ शेयर किए गए आइटम पिन कर सकते हैं, जैसे कि लिंक या सहयोग आमंत्रण।

  1. अपने iPhone पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश को टच और होल्ड करें, फिर पिन करें पर टैप करें।

  3. पिन किए गए आइटम ढूँढने के लिए, वार्तालाप के शीर्ष पर संपर्क या समूह आइकॉन पर टैप करें, फिर किसी श्रेणी (जैसे कि लिंक) पर टैप करें। पिन किए गए आइटम शीर्ष पर दिखाई देते हैं।

पिन किए गए किसी आइटम को अनपिन करने के लिए, उसे संदेश में टच और होल्ड करें, फिर “अनपिन करें” पर टैप करें। अगर आप लिंक या दस्तावेज़ टैब में हैं, तो आइटम को टच और होल्ड करें, “वार्तालाप में दिखाएँ” पर टैप करें, इसे संदेश में टच और होल्ड करें, फिर “अनपिन करें” पर टैप करें।

संदेश के सारांश देखें

Apple Intelligence* आपको किसी वार्तालाप में मौजूद अपठित संदेशों का सारांश दिखा सकता है। संदेश में Apple Intelligence का इस्तेमाल करना देखें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.