इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर तस्वीर में शेयर किए गए ऐल्बम बनाएँ

“शेयर किए गए ऐल्बम” की मदद से, आप केवल चुने गए लोगों के साथ शेयर करने के लिए ऐब्लम बना सकते हैं। साथ ही, वे सभी लोगों के देखने के लिए ख़ुद की तस्वीरें, वीडियो और टिप्पणियाँ जोड़ सकते हैं। अगर आप शेयर किया गया ऐल्बम सेटअप करते हैं, तो आप उसका नाम बदल सकते हैं और उसे डिलीट भी कर सकते हैं।

आपके शुरू करने से पहले

सुनिश्चित करें कि आपने अपने iPhone पर अपने Apple खाते में साइन इन किया है और उन सभी अन्य डिवाइस पर भी जिन्हें आप शेयर किए गए ऐल्बम के साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं।

  1. अपने iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. अपने नाम पर टैप करें, iCloud पर टैप करें, फिर तस्वीर पर टैप करें।

  3. शेयर किए गए ऐल्बम चालू करें

शेयर किया गया ऐल्बम बनाएँ

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. संग्रह पर टैप करें।

  3. “ऐल्बम” पर टैप करें, फिर “शेयर किया गया” पर टैप करें।

  4. जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • ऐल्बम में तस्वीर और वीडियो जोड़ें : “तस्वीर जोड़ें” पर टैप करें, आपको जो आइटम जोड़ने हैं उन्हें चुनें, फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

    • ऐल्बम को नाम दें : शेयर किए गए ऐल्बम का नाम टेक्स्ट फ़ील्ड में टाइप करें।

    • लोगों को जुड़ने के लिए आमंत्रित करें : प्रतिभागी जोड़ें पर टैप करें, उस संपर्क का नाम दर्ज करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं या प्राप्तकर्ता के Apple खाते से संबद्ध ईमेल पता या फ़ोन नंबर टाइप करें, फिर पूर्ण पर टैप करें। लोगों को आमंत्रित करें या हटाएँ देखें।

  5. बनाएँ पर टैप करें।

शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल हों

जब आपको शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो आपके iPhone की स्क्रीन पर एक सूचना दिखाई देती है।

सूचना पर टैप करें, फिर तस्वीर ऐप में ऐल्बम पर “स्वीकार करें” पर टैप करें।

अगर आप सूचना पर टैप करके शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल नहीं होते हैं, तो आप निम्नलिखित काम भी कर सकते हैं :

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. संग्रह पर टैप करें।

  3. ऐल्बम पर टैप करें, ऐक्टिविटी पर टैप करें, फिर स्वीकार करें पर टैप करें।

नोट : ऐल्बम बनाने वाले व्यक्ति को तब सूचना मिलती है, जब कोई व्यक्ति शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार करता है।

शेयर की गई ऐल्बम देखें

आप अपने सभी शेयर किए गए ऐल्बम एक जगह पर देख सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. संग्रह पर टैप करें।

  3. अपने सभी शेयर किए गए ऐल्बम देखने के लिए, शेयर किए गए ऐल्बम पर टैप करें, फिर इसे देखने के लिए किसी ऐल्बम पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : अपने शेयर किए गए ऐल्बम में अपडेट देखने के लिए, ऐक्टिविटी पर टैप करें, जैसे नई तस्वीरें और टिप्पणियाँ।

शेयर किए गए ऐल्बम का नाम बदलें

शेयर किए गए ऐल्बम का निर्माता उसका नाम बदल सकता है।

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. संग्रह पर टैप करें।

  3. शेयर किए गए ऐल्बम पर टैप करें, फिर किसी ऐल्बम पर टैप करें।

  4. अधिक बटन पर टैप करें, फिर वर्तमान ऐल्बम के नाम पर टैप करें।

  5. टेक्स्ट फ़ील्ड में नया नाम दर्ज करें, फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

ख़ुद को शेयर किए गए ऐल्बम से डिलीट करें या हटाएँ

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. संग्रह पर टैप करें।

  3. शेयर किए गए ऐल्बम पर टैप करें, फिर किसी ऐल्बम पर टैप करें।

  4. अधिक बटन पर टैप करें, फिर अगर आपने ऐल्बम बनाया है, तो "शेयर किए गए ऐल्बम को डिलीट करें" पर टैप करें या अगर आप कोई सब्सक्राइबर हैं, तो अनसब्सक्राइब करें पर टैप करें।

शेयर किए गए ऐल्बम से अपनी तस्वीर लाइब्रेरी में सहेजी या डाउनलोड की गई तस्वीरें, शेयर किए गए ऐल्बम के डिलीट होने या ऐल्बम बनाने वाले व्यक्ति द्वारा उसे शेयर करना बंद किए जाने पर भी आपकी लाइब्रेरी में बनी रहती हैं। शेयर किए गए ऐल्बम से अपनी लाइब्रेरी में तस्वीरें और वीडियो सहेजें। देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.