इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपने iPhone कैमरे से Apple ProRAW तस्वीर लें

समर्थित मॉडल पर, आप Apple ProRAW में तस्वीर लेने के लिए कैमरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple ProRAW एक्सपोज़र, रंग और ह्वाइट बैलेंस में ऐडजस्टमेंट करते समय अतिरिक्त क्रिएटिव कंट्रोल देने के लिए iPhone इमेज प्रोसेसिंग के साथ एक मानक RAW फ़ॉर्मैट की जानकारी को जोड़ती है।

Apple ProRAW फ़्रंट कैमरे सहित सभी कैमरे पर उपलब्ध है। पोर्ट्रेट मोड में Apple ProRAW समर्थित नहीं है।

Apple ProRAW सेटअप करें

समर्थित मॉडल पर Apple ProRAW सेटअप करने के लिए, सेटिंग्ज़ > कैमरा > फ़ॉर्मैट पर जाएँ, फिर Apple ProRAW या ProRAW और रिज़ोल्यूशन कंट्रोल (आपके मॉडल के आधार पर) चालू करें।

नोट : इमेज के बारे में अधिक जानकारी Apple ProRAW तस्वीरें बनाए रखती हैं, जिसके कारण फ़ाइल का आकार बड़ा हो जाता है।

Apple ProRAW की मदद से तस्वीर लें

  1. अपने iPhone का कैमरा खोलें।

  2. अपनी सेटिंग के आधार पर, स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में JPEG या HEIC पर टैप करें, फिर RAW पर टैप करें।

  3. इसे बंद करने के लिए मेन्यू के बाहर कहीं भी स्क्रीन पर टैप करें।

  4. अपना शॉट लेने के लिए शटर बटन पर टैप करें।

    अपनी ProRAW सेटिंग संरक्षित करने के लिए, सेटिंग्ज़ > कैमरा > सेटिंग्ज़ संरक्षित करें पर जाएँ, फिर Apple ProRAW या ProRAW और रिज़ोल्यूशन कंट्रोल (आपके मॉडल के आधार पर) चालू करें।

Apple ProRAW के बारे में अधिक जानने के लिए, Apple सहायता आलेख Apple ProRAW के बारे में देखें।

Apple ProRAW का डिफ़ॉल्ट रिज़ोल्यूशन और फ़ॉर्मैट बदलें

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max पर, आप अपने ProRAW डिफ़ॉल्ट रिज़ोल्यूशन को 12 MP, 48 MP या HEIF 48 MP पर सेट कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. कैमरा पर टैप करें, फिर फ़ॉर्मैट पर टैप करें।

  3. ProRAW और रिज़ोल्यूशन कंट्रोल चालू करें।

  4. ProRAW फ़ॉर्मैट पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.