iPhone पर शॉर्टकट ऐप में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें

आप Apple Intelligence* की मदद से, पहले से ज़्यादा पावरफ़ुल शॉर्टकट बना सकते हैं। शॉर्टकट में इंटेलिजेंट क्रियाएँ टेक्स्ट को सारांशित कर सकती हैं, इमेज बना सकती हैं या सीधे Apple Intelligence या एक्सटेंशन मॉडल का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि ऐसी प्रतिक्रियाएँ प्रदान की जा सकें जो आपके शॉर्टकट में फ़ीड हों।

नोट : Apple Intelligence सभी iPhone मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** नवीनतम उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए, पक्का करें कि आप iOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

Apple Intelligence शॉर्टकट ढूँढें

अगर आप अपने संग्रह में जोड़ने के लिए नए शॉर्टकट की तलाश कर रहे हैं या अगर आप देखना चाहते हैं कि क्या संभव है और विशेष Apple Intelligence शॉर्टकट कैसे बनाए जाते हैं, तो शॉर्टकट गैलरी में Apple Intelligence श्रेणी देखें।

  1. अपने iPhone पर शॉर्टकट ऐप  पर जाएँ।

  2. गैलरी पर टैप करें, फिर Apple Intelligence श्रेणी में मौजूद किसी शॉर्टकट पर शॉर्टकट बनाएँ बटन पर टैप करके, इसे अपने संग्रह में जोड़ें।

कस्टम शॉर्टकट बनाने के लिए किसी मॉडल का इस्तेमाल करें

आप अपने खुद का कस्टम शॉर्टकट बना सकते हैं, जो आपके शॉर्टकट में सरल या जटिल अनुरोधों को संभालने के लिए Apple Intelligence का इस्तेमाल करते हैं—या तो डिवाइस पर या प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट—या ChatGPT पर। आप किसी काम को इनपुट देने के लिए किसी मॉडल का इस्तेमाल कर सकते हैं, किसी कार्रवाई के आउटपुट को पार्स कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

आप तीन मॉडल में से चुन सकते हैंः

  • डिवाइस-पर : सामान्य अनुरोधों को नेटवर्क कनेक्शन की आवश्यकता के बिना हैंडल करने के लिए ऑन-डिवाइस Apple Intelligence मॉडल का इस्तेमाल करता है।

  • प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट : जटिल अनुरोधों को हैंडल करने के लिए, Apple केप्राइवेट क्लाउड कंप्यूट का इस्तेमाल करता है। साथ ही, आपकी गोपनीयता को भी सुरक्षित रखता है।

  • एक्सटेंशन मॉडल : आपके अनुरोधों को हैंडल करने के लिए, ChatGPT का इस्तेमाल करता है।

शुरू करने के लिए, कुछ इनसे मिलता-जुलता आज़माएँ :

  1. अपने iPhone पर शॉर्टकट ऐप  पर जाएँ।

  2. शॉर्टकट बनाएँ बटन पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : Apple Intelligence कैटेगरी पर टैप करें, फिर कोई विशिष्ट इंटेलीजेंट क्रिया चुनें।

  3. कोई क्रिया खोजें, फिर इसे अपने शॉर्टकट में जोड़ने के लिए इस पर टैप करें।

    उदाहरण के लिए, “वर्तमान मौसम की जानकारी पाना” खोजें, फिर इस पर टैप करें। अगर शॉर्टकट आपसे आपके स्थान का ऐक्सेस लेता है, तो “ऐक्सेस की अनुमति दें” पर टैप करें।

  4. मॉडल का इस्तेमाल करें क्रिया खोजें , फिर कोई मॉडल चुनें।

    उदाहरण के लिए, ऑन-डिवाइस चुनें।

  5. “मॉडल इस्तेमाल करें” के नीचे मौजूद टेक्स्ट फ़ील्ड में, अपना प्रॉम्प्ट दर्ज करें।

    उदाहरण के लिए, “इमोजी के साथ आज के मौसम का संक्षिप्त, मज़ेदार सारांश लिखें” दर्ज करें।

    अगर आप मॉडल के साथ बातचीत करके अपने अनुरोध को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो “मॉडल का उपयोग करें” से अगले तीर पर टैप करें, फिर फ़ॉलो अप चेकबॉक्स पर टैप करें।

  6. दूसरा काम जोड़ने के लिए, इसके लिए खोजें, फिर इसे जोड़ने के लिए इस पर टैप करें।

    उदाहरण के लिए, कॉन्टेंट दिखाएँ खोजें, इस पर टैप करें, फिर जवाब का चयन करें।

  7. अपने नए शॉर्टकट को जाँचने के लिए, Play बटन पर टैप करें।

आपका शॉर्टकट ऑटोमैटिकली सहेजा गया है। शॉर्टकट चलाने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानने के लिए, दूसरे ऐप से iPhone या iPad पर कोई शॉर्टकट लॉन्च करें देखें।

इनपुट के बारे में अधिक जानें, फ़ॉलो अप करें और आउटपुट प्राप्त करें

Use Model क्रिया का इस्तेमाल करने के बारे में यहाँ कुछ जानकारी दी गई हैः

  • मॉडल में मौजूद टेक्स्ट इनपुट में वैरिएबल, पिछली क्रियाओं के आउटपुट, कैलेंडर इवेंट, रिमाइंडर, तस्वीरें और अन्य चीज़ें शामिल हो सकती हैं।

  • अगर आप शॉर्टकट रन करते समय फ़ॉलो अप चुनते हैं, तो यह आपको मॉडल का जवाब दिखाता है और अंतिम जवाब के अगली क्रिय तक पास होने से पहले आपको आपके इनपुट को बेहतर बनाने की अनुमति देता है। उदाहरण के लिए, आप अतिरिक्त अनुरोध कर सकते हैं या अधिक जानकारी दे सकते हैं।

  • आउटपुट जवाबों को ऑटोमैटिकली उन कामों के लिए ऑप्टिमाइज़ किया जाता है, जिन्हें उन जवाबों को पास किया गया है। आप यह भी निर्दिष्ट कर सकते हैं जवाब कैसे दिया जाना हैः जब आप “मॉडल का इस्तेमाल करें” क्रिया जोड़ते हैं, तब आउटपुट पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें और कोई विकल्प चुनें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.