इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर वोकल शॉर्टकट का इस्तेमाल करें

वोकल शॉर्टकट की मदद से, आप iPhone को कोई शब्द या अपनी पसंद की कोई अन्य ध्वनि बोलने पर कोई क्रिया करना सिखा सकते हैं। वोकल शॉर्टकट केवल तभी उपयोगी होते हैं अगर आपको मध्यम से गंभीर अटिपिकल स्पीच है, लेकिन आप कुछ निश्चित शब्द ठीक ढंग से बोल सकते हैं। ऑडियो को डिवाइस पर प्रोसेस किया जाता है।

वोकल शॉर्टकट सेटअप करें

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > वोकल शॉर्टकट पर जाएँ।

  2. सेटअप पर टैप करें, फिर जारी रखें पर टैप करें।

  3. iPhone से क्रिया चुन कर वो करें जो आपने शॉर्टकट में कहा है। अगर आप चाहते हैं क्रिया Siri के लिए अनुरोध हो, Siri अनुरोध पर टैप करें फिर अनुरोध दर्ज करें।

  4. वाक्यांश दर्ज करें, जो आप तब बोलेंगे जब आपको iPhone से कोई क्रिया कराएँगे, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए वाक्यांश को बोल कर दोहराएँ ताकि iPhone उसे पहचान सके।

वोकल शॉर्टकट सेटअप करने के बाद, “माइक्रोफ़ोन का उपयोग किया जा रहा है” आइकॉन स्टेटस बार में यह दर्शाने के लिए दिखाया जाता है कि वोकल शॉर्टकट, शॉर्टकट सुनने के लिए iPhone के माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप नहीं चाहते कि वोकल शॉर्टकट माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल करें, तो सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > वोकल शॉर्टकट पर जाएँ, फिर वोकल शॉर्टकट बंद करें।

वोकल शॉर्टकट जोड़ें

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > वोकल शॉर्टकट पर जाएँ।

  2. क्रिया जोड़ें पर टैप करें, फिर जारी रखें पर टैप करें।

  3. iPhone से क्रिया चुन कर वो करें जो आपने शॉर्टकट में कहा है। अगर आप चाहते हैं क्रिया Siri के लिए अनुरोध हो, Siri अनुरोध पर टैप करें फिर अनुरोध दर्ज करें।

  4. वाक्यांश दर्ज करें, जो आप तब बोलेंगे जब आपको iPhone से कोई क्रिया कराएँगे, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए वाक्यांश को बोल कर दोहराएँ ताकि iPhone उसे पहचान सके।

वोकल शॉर्टकट का इस्तेमाल करें

जब आप वोकल शॉर्टकट सेटअप कर लें, अपने बनाए शॉर्टकट के लिए वाक्यांश बोलें।

वोकल शॉर्टकट डिलीट करें

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > वोकल शॉर्टकट पर जाएँ।

  2. संपादित करें पर टैप करें, आपको जो शॉर्टकट डिलीट करना उसके आगे स्थित हटाएँ बटन पर टैप करें, फिर “डिलीट करें” पर टैप करें।

नुस्ख़ा : अगर आपको कोई पहले से मिली हुई या बढ़ने वाली बीमारी है जो बोली को प्रभावित करती है, Siri से सुनने और अटिपिकल बोली पैटर्न की व्यापक श्रृंखला पहचानने के लिए कहें। Siri ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्ज़ बदलें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.