इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर, “iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” का इस्तेमाल करें

“iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” सेटअप कर लेने या उसमें शामिल हो जाने के बाद, आप तस्वीर ऐप में दोस्तों और परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सकते हैं। आप और अधिकतम पाँच अन्य सहभागी, लाइब्रेरी में तस्वीरें और वीडियो जोड़ सकते हैं। साथ ही, उनमें किए गए कोई भी संपादन, टिप्पणियाँ या अन्य ऐडजस्टमेंट को वास्तविक समय में सभी देख सकते हैं। शेयर की गई लाइब्रेरी में मौजूद कॉन्टेंट सभी की यादों, फ़ीचर्ड तस्वीरों और तस्वीर विजेट में भी जोड़ा जाता है।

शेयर की गई लाइब्रेरी में जोड़ी गई तस्वीरें और वीडियो, आपकी व्यक्तिगत लाइब्रेरी से अलग होते हैं। आप तस्वीर ऐप में शेयर की गई लाइब्रेरी, अपनी व्यक्तिगत लाइब्रेरी या दोनों को देखने के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

अपनी “iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” और व्यक्तिगत लाइब्रेरी देखने के बीच स्विच करें

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. सुनिश्चित करें कि नीचे-बाएँ कोने में लाइब्रेरी को चुना गया है।

  3. सॉर्ट करें और फ़िल्टर करें पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से चुनें :

    • अपना तस्वीर कॉन्टेंट और “iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” कॉन्टेंट देखें :  दोनों लाइब्रेरी पर टैप करें।

    • केवल अपना व्यक्तिगत तस्वीर कॉन्टेंट देखें :  व्यक्तिगत लाइब्रेरी पर टैप करें।

    • केवल “iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” कॉन्टेंट देखें :  शेयर की गई लाइब्रेरी पर टैप करें।

आप जब अपनी व्यक्तिगत और शेयर की गई लाइब्रेरी दोनों देखते हैं, तो शेयर की गई लाइब्रेरी का हिस्सा होने वाले कॉन्टेंट के थंबनेल के ऊपरी-दाएँ कोने में एक बैज होता है।

“iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” में मौजूद कॉन्टेंट में संपादन और बदलाव करें

जब आप “iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” में तस्वीरों और वीडियो में निम्नलिखित बदलाव करते हैं, तो सभी सहभागियों को बदलाव दिखाई देते हैं :

  • संपादन; तस्वीरें और वीडियो संपादित करना देखें।

  • पसंदीदा, कैप्शन, कीवर्ड या तिथि और समय ऐडजस्टमेंट; तस्वीर और वीडियो की जानकारी देखना देखें।

  • डिलीट किया गया कॉन्टेंट; तस्वीरें और वीडियो डिलीट करना या छिपाना देखें।

    नोट : अगर आपके द्वारा शेयर की गई लाइब्रेरी में जोड़ा गया कॉन्टेंट हटा दिया जाता है, तो आपको सूचनाएँ प्राप्त होती हैं। सूचनाएँ बंद करने के लिए, तस्वीर में स्क्रीन के शीर्ष-दाएँ कोने में अपने खाते पर टैप करें, शेयर की गई लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर “डिलीट करने की सूचनाएँ” को बंद करें। अगर आपके द्वारा जोड़ा गया कॉन्टेंट डिलीट कर दिया जाता है, तो आप उसे “हालिया डिलीट किए गए” से 30 दिनों के भीतर अपनी व्यक्तिगत लाइब्रेरी में वापस मूव कर सकते हैं।

“iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” से शेयर किए गए कॉन्टेंट को अपनी व्यक्तिगत लाइब्रेरी में मूव करें

आपकी शेयर की गई लाइब्रेरी में संग्रहित तस्वीरों के शीर्ष-दाएँ कोने में एक बैज मौजूद होता है। आप शेयर की गई लाइब्रेरी में मौजूद वे तस्वीरें और वीडियो वापस अपनी व्यक्तिगत लाइब्रेरी में मूव कर सकते हैं जिनमें आपने योगदान दिया था।

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. अपनी शेयर की गई लाइब्रेरी में कोई तस्वीर या वीडियो खोलें।

  3. स्क्रीन के ऊपर अधिक बटन पर टैप करें, फिर व्यक्तिगत लाइब्रेरी पर जाएँ।

“iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” में स्टोरेज स्पेस जोड़ें

“iCloud पर शेयर की गई तस्वीर की लाइब्रेरी” का कॉन्टेंट सभी सहभागियों के लिए उपलब्ध होता है, लेकिन कॉन्टेंट स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले iCloud स्टोरेज की गणना लाइब्रेरी आयोजक के स्टोरेज स्पेस में की जाती है।

अगर शेयर किया गया लाइब्रेरी कॉन्टेंट आयोजक के उपलब्ध स्टोरेज स्पेस से अधिक है, तो आयोजक iCloud+ में अपग्रेड कर सकता है या अपने मौजूदा iCloud+ सब्सक्रिप्शन में अतिरिक्त स्टोरेज जोड़ सकता है। iCloud+ को सब्सक्राइब करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.