इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें और उसे कस्टमाइज़ करें

 समर्थित मॉडल पर, iPhone में रिंग/मौन स्विच की जगह ऐक्शन बटन दिया गया है। आप यह चुन सकते हैं कि ऐक्शन बटन को दबाने पर वह कौन सी क्रिया करेगा। यह बटन काफ़ी सुलभ है, इसलिए यह उन क्रियाओं के लिए उपयोगी है जिन्हें आप अक्सर करते हैं। (ऐक्शन बटन का स्थान नीचे दिखाया गया है।) कोई अलग क्रिया करने के लिए ऐक्शन बटन को बदलना आसान है।

ऐक्शन बटन iPhone 15 Pro के बाएँ किनारे पर स्थित है, यह दिखाने वाली स्क्रीन। आप सेटिंग्ज़ > ऐक्शन बटन में जाकर बटन का फ़ंक्शन कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें

ऐक्शन बटन को असाइन की गई क्रिया करने के लिए, ऐक्शन बटन को टच और होल्ड करें।

कई फ़ंक्शन के लिए, सेटिंग को चालू या बंद करने के लिए ऐक्शन बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर चुनी गई क्रिया मौन मोड (डिफ़ॉल्ट) है, तो आप iPhone को मौन मोड में डालने के लिए ऐक्शन बटन को दबाकर रख सकते हैं। अगर आप ऐक्शन बटन को फिर से दबाकर रखते हैं, तो यह मौन मोड को बंद कर देता है।

ऐक्शन बटन को कस्टमाइज़ करें

  1. अपने iPhone पर सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐक्शन बटन पर टैप करें।

    iPhone के साइड की इमेज जो उन क्रियाओं को प्रदर्शित करने वाले आइकॉन के साथ दिखाई देती है जिन्हें आप ऐक्शन बटन को असाइन कर सकते हैं।

    ऐक्शन बटन को कस्टमाइज़ करने की स्क्रीन। चुनी गई क्रिया कैमरा है। अन्य फ़ीचर कैमरे के दाईं और बाईं ओर दिखाई देते हैं, जिनमें डू नॉट डिस्टर्ब और टॉर्च शामिल हैं। क्रियाओं के नीचे डॉट मौजूद हैं जिन पर आप किसी अन्य क्रिया पर स्विच करने के लिए टैप कर सकते हैं। चुनी गई क्रिया के नीचे मौजूद कैमरा, कैमरा विकल्पों का मेनू है जिन पर आप ऐक्शन बटन को असाइन करने के लिए टैप कर सकते हैं।
  3. कोई क्रिया (जैसे मौन मोड) चुनने के लिए, उस क्रिया पर स्वाइप करें जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं। उसका नाम डॉट्स के नीचे दिखाई देता है।

  4. अगर चुनी गई क्रिया के लिए अन्य विकल्प मौजूद हैं, तो मेनू बटन क्रिया के नीचे दिखाई देता है; विकल्पों की सूची देखने के लिए इस पर टैप करें।

    कंट्रोल, शॉर्टकट और ऐक्सेसिबिलिटी क्रियाओं के लिए, आपको क्रिया के नीचे दिए गए बटन पर टैप करना होगा और एक विशेष विकल्प चुनना होगा। ऐसा न करने पर, ऐक्शन बटन कुछ नहीं करेगा।

    आइकॉन

    क्रिया

    मौन मोड बटन

    मौन मोड : कॉल और अलर्ट के लिए मौन और रिंग के बीच स्विच करें।

    फ़ोकस बटन

    फ़ोकस : सूचनाओं को मौन करने और ध्यान भटकाने वाली चीज़ों को फ़िल्टर करने के लिए फ़ोकस चालू करें।

    कैमरा बटन

    कैमरा : कोई लमहा कैप्चर करने के लिए कैमरा ऐप खोलें।

    विज़ुअल इंटेलिजेंस बटन

    विज़ुअल इंटेलिजेंस : अपने आस-पास के स्थानों और ऑब्जेक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए, विज़ुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करें (इसके लिए Apple Intelligence* की आवश्यकता है)।

    टॉर्च बटन

    टॉर्च : ज़रूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा लाइट चालू करें।

    वॉइस मेमो बटन

    वॉइस मेमो : निजी नोट्स, संगीतमय धुनें आदि रिकॉर्ड करें।

    “संगीत की पहचान करें” बटन

    संगीत की पहचान करें : Shazam ऐप से जानें कि आस-पास या आपके iPhone पर कौन सा गीत चल रहा है।

    “अनुवाद करें” बटन

    अनुवाद करें : वाक्यांशों का अनुवाद करें या किसी व्यक्ति से अन्य भाषा में बात करें।

    आवर्धक बटन

    आवर्धक : अपने iPhone को आवर्धक में बदलकर अपने आस-पास की चीज़ों पर ज़ूम करें और उनकी पहचान करें।

    कंट्रोल बटन

    कंट्रोल : अपने पसंदीदा कंट्रोल को तेज़ी से ऐक्सेस करें।

    शॉर्टकट बटन

    शॉर्टकट : कोई ऐप खोलें या अपना पसंदीदा शॉर्टकट चलाएँ।

    ऐक्सेसिबिलिटी बटन

    ऐक्सेसिबिलिटी : ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर का तेज़ी से इस्तेमाल करें।

    कोई क्रिया नहीं

    कुछ न करें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.