इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch से इंटरकॉम संदेश भेजें और प्राप्त करें

Apple Watch पर घर ऐप का इस्तेमाल करके, आप अपने घर के सभी सदस्यों को इंटरकॉम संदेश भेज सकते हैं। आपकी आवाज़ की रिकॉर्डिंग आपके घर के सभी HomePod स्पीकर और आपके घर के सभी सदस्यों के iPhone, iPad और Apple Watch डिवाइस पर भेजी जाती है, जो इंटरकॉम संदेशों को अनुमति देते हैं।

Siri: Siri को सक्रिय करें, फिर अपने संदेश के बाद यह कहें, “इंटरकॉम” आप अपने संदेश को किसी ख़ास कमरे या ज़ोन में भेजने के लिए अपने संदेश में उस ख़ास कमरे या ज़ोन को भी शामिल कर सकते हैं।

या Siri का इस्तेमाल किए बिना :

  1. अपनी Apple Watch पर घर ऐप पर जाएँ।

  2. नीचे स्वाइप करें, फिर इंटरकॉम बटन पर टैप करें।

  3. कुछ ऐसा कहें, “पिज़्ज़ा का आख़िरी टुकड़ा किसने खाया?”

  4. “पूर्ण” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.