इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch पर मेल लिखें और उसका जवाब दें

अपनी Apple Watch पर मेल में, आप स्मार्ट जवाब, स्क्रिबल, डिक्टेशन या ईमोजी के साथ ईमेल लिख सकते हैं और जवाब दे सकते हैं।

ईमेल लिखें और भेजें

  1. अपनी Apple Watch पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. मेलबॉक्स स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर तथा अन्य स्क्रीन के सबसे नीचे दाईं ओर मौजूद नए संदेश बटन पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित काम करें :

    • प्राप्तकर्ता जोड़ें : संपर्क जोड़ें पर टैप करें, फिर अपने संपर्कों में से प्राप्तकर्ता चुनने के लिए सदस्य जोड़ें बटन पर टैप करें, या नाम डिक्टेट करने के लिए डिक्टेशन बटन पर टैप करें।

    • एक खाता चुनें जिससे ईमेल भेजना है : “फ्रॉम” पर टैप करें, फिर किसी खाते पर टैप करें।

    • विषय जोड़ें : “विषय जोड़ें” पर टैप करें, फिर विषय दर्ज करें

  4. “संदेश बनाएँ” पर टैप करें, फिर अपना संदेश लिखें

  5. जब आप समाप्त कर लें, तब “भेजें” पर टैप करें।

Apple Watch पर किसी संदेश का जवाब दें

  1. अपनी Apple Watch पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. मेल ऐप में प्राप्त हुए संदेश के नीचे स्क्रोल करें, जवाब दें बटन पर टैप करें, फिर जवाब दें पर टैप करें। अगर एकाधिक प्राप्तकर्ता मौजूद हैं, तो “सभी को जवाब दें” पर टैप करें। फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई स्मार्ट जवाब भेजें : आप जिन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं ऐसे सुझाए गए वाक्यांशों की सूची देखने के लिए स्क्रोल करें—इसे भेजने के लिए किसी एक पर टैप करें।

    • कोई जवाब लिखें : संदेश जोड़ें फ़ील्ड पर टैप करें, फिर कोई जवाब लिखें

डिफ़ॉल्ट जवाब कस्टमाइज़ करें

  1. अपने iPhone पर Apple Watch ऐप में जाएँ।

  2. “मेरी घड़ी” पर टैप करें, “मेल” पर टैप करें, फिर “डिफ़ॉल्ट जवाब” पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • डिफ़ॉल्ट जवाब जोड़ें : स्क्रीन पर सबसे नीचे जवाब जोड़ें पर टैप करें।

    • डिफ़ॉल्ट जवाब संपादित करें : संपादित करें पर टैप करें, फिर उन्हें दोबारा क्रमित करने के लिए ड्रैग करें।

    • डिफ़ॉल्ट जवाब मिटाएँ : “संपादित करें” पर टैप करें, फिर डिलीट बटन पर टैप करें।

  4. जब काम पूरा हो जाए, तब पूर्ण बटन पर टैप करें।

आप जिस भाषा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, अगर सुझाए गए जवाब उस भाषा में नहीं हैं, तो नीचे की ओर स्क्रोल करें, “भाषाएँ” पर टैप करें, फिर किसी भाषा पर टैप करें। उपलब्ध भाषाएँ वे हैं, जिन्हें आपने iPhone पर सक्षम किया है। भाषाओं में बदलाव करने के लिए, iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ, “सामान्य” पर टैप करें, “कीबोर्ड” पर टैप करें, फिर “कीबोर्ड्स” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.