Apple Watch पर संदेशों का अनुवाद करें

अपने पेयर किए गए iPhone पर Apple Intelligence* की मदद से आप Apple Watch पर टेक्स्ट संदेशों के लिए लाइव अनुवाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइव अनुवाद संदेश ऐप में इंटीग्रेट किया गया है और इसमें Apple द्वारा बनाए गए मॉडल का इस्तेमाल होता है जो पूरी तरह से डिवाइस पर चलते हैं, इसलिए आपके व्यक्तिगत वार्तालाप निजी ही रहते हैं।

Apple Watch जो संदेश ऐप में अनुवाद किया वार्तालाप दिखा रही है।

नोट : संदेश ऐप में लाइव अनुवाद Apple Intelligence-समर्थित भाषाओं में समर्थित मॉडल पर तब उपलब्ध होता है, जब उसे किसी Apple Intelligence-सक्षम iPhone से पेयर किया जाता है। Apple Intelligence सभी iPhone मॉडल पर या सभी भाषाओं में या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।**

भाषाएँ डाउनलोड करें

“संदेश” ऐप में लाइव अनुवाद सुविधाओं को इस्तेमाल करने से पहले, आपको इनपुट और आउटपुट भाषाएँ डाउनलोड करनी होंगी।

नोट : मोबाइल सेवा के साथ Apple Watch का इस्तेमाल करते समय, मोबाइल डेटा शुल्क लागू हो सकता है।

संदेशों का अनुवाद करें

जब आपअपने पेयर किए गए iPhone पर Apple Intelligence चालू करते हैं और किसी अन्य भाषा में टेक्स्ट प्राप्त करते हैं, तो अनुवाद ऑटोमैटिकली इनलाइन दिखाई देते हैं।

  1. अपनी Apple Watch के संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश वार्तालाप में, जब आपको किसी अन्य भाषा में संदेश प्राप्त होता है, तब आपको लाइव अनुवाद को चालू करने के लिए संकेत मिलता है।

  3. मूल टेक्स्ट देखने के लिए, वार्तालाप के नीचे भाषा पर टैप करें, फिर अनुवादित टेक्स्ट के अलावा मूल टेक्स्ट देखने का विकल्प चुनें।

कोई अन्य भाषा चुनें

  1. अपनी Apple Watch के संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप पर टैप करें, फिर शीर्ष दाईं ओर संपर्क आइकॉन पर टैप करें।

  3. नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर "इससे अनुवाद करें" या "इसमें अनुवाद करें" पर टैप करें।

वार्तालाप के लिए लाइव अनुवाद बंद करें

  1. अपनी Apple Watch के संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वार्तालाप पर टैप करें, फिर वार्तालाप के नीचे भाषा पर टैप करें।

  3. “अनुवाद करना रोकें” पर टैप करें।

दोबारा अनुवाद करना शुरू करने के लिए, शीर्ष दाईं ओर संपर्क आइकॉन पर टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर ऑटो-ट्रांसलेट चालू करें।

Apple Intelligence और गोपनीयता पर अधिक जानकारी के लिए, iPhone पर Apple Intelligence और गोपनीयता देखें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल का इस्तेमाल करता है और आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। महत्वपूर्ण जानकारी की सटीकता की जाँच करें।
**Apple Intelligence इन भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डैनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इटालियन, नार्वेजियन, पुर्तगाली, स्पैनिश, स्वीडिश, तुर्की, चीनी (सरलीकृत), चीनी (परंपरागत), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। हो सकता है कि कुछ फ़ीचर सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हों। भाषा और फ़ीचर उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence कैसे प्राप्त करें देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.