इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Apple Watch Ultra पर सायरन को ऐक्टिवेट करें

Apple Watch Ultra मॉडल में बिल्ट-इन सायरन होता है, जो आपातकालीन स्थिति में सहायता पाने के लिए उच्च तीव्रता के ध्वनि पैटर्न उत्सर्जित करता है। सायरन बजते ही आपकी घड़ी भी आपकी कलाई पर टैप करती है।

चेतावनी : अगर संभव हो, तो सायरन को अपने कानों के पास या बंद वातावरण में चालू न करें।

सायरन की उल्टी गिनती शुरू है। शीर्ष के पास बैटरी चार्ज है, मध्य में “चलाएँ” बटन और सबसे नीचे आपातकालीन कॉल स्लाइडर है।

Apple Watch Ultra मॉडल पर क्रिया बटन की मदद से सायरन को ऐक्टिवेट करें

  1. क्रिया बटन को दबाए रखें, फिर उल्टी गिनती समाप्त होने तक प्रतीक्षा करें।

  2. Apple Watch Ultra तब तक ध्वनि उत्सर्जित करना और आपकी कलाई पर टैप करना जारी रखता है जब तक आप “रोकें” बटन पर टैप करके सायरन को रोक नहीं देते या जब तक Apple Watch Ultra की बैटरी समाप्त नहीं हो जाती।

नोट : क्रिया बटन को दबाए रखने पर सायरन को बजने से रोकने के लिए सेटिंग्ज़ ऐप पर जाएँ, क्रिया बटन पर टैप करें, फिर “चालू करने के लिए दबाए रखें” (सायरन के नीचे) को बंद करें।

Apple Watch Ultra मॉडल पर सायरन को ऐक्टिवेट करने के अन्य तरीक़े

क्रिया बटन का इस्तेमाल करने के अलावा आप निम्नलिखित में से किसी भी तरीक़े से सायरन को ऐक्टिवेट कर सकते हैं :

  • साइड बटन : साइड बटन को दबाए रखें, फिर सायरन स्लाइडर को दाईं ओर ड्रैग करें।

  • सायरन ऐप : अपनी Apple Watch के सायरन ऐप पर जाएँ, फिर “चलाएँ” बटन पर टैप करें।

  • Siri: “Start the siren” बोलें, फिर “चलाएँ” बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.